By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: DC ने LSG को 19 रनों से हराया, दोनों टीमों की प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें हैं ज़िंदा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > DC ने LSG को 19 रनों से हराया, दोनों टीमों की प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें हैं ज़िंदा
Sports

DC ने LSG को 19 रनों से हराया, दोनों टीमों की प्लेऑफ़ में जाने की उम्मीदें हैं ज़िंदा

RMT network
Last updated: May 15, 2024 7:51 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने अपने आख़िरी लीग चरण मैच में लखनऊ सुपर जॉयंट्स (LSG) को 19 रनों से हराते हुए, IPL 2024 के प्ले-ऑफ़ में जाने की अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखा है। इस हार के साथ ही अब LSG के लिए आगे जाने की राह और भी कठिन हो गई है। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए DC ने 208/4 का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में LSG 189/9 का स्कोर ही बना पाई।
DC ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर ही जेक फ़्रेजर-मक्गर्क के रूप में बड़ा विकेट गंवा दिया था। इसके बाद भी उन्होंने पावरप्ले में 73 रन बना लिए थे। इसके पीछे युवा अभिषेक पोरेल की बल्लेबाज़ी थी, जिन्होंने LSG के गेंदबाज़ों को आड़े हाथों लिया। पोरेल ने पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए केवल 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। हालांकि, इसके बावजूद 15 ओवर के बाद DC का स्कोर केवल 136/3 था। यहां से ट्रिस्टन स्टब्स ने फ़िनिशर के अपने टैग को सही साबित करने के लिए अपनी पारी बुननी शुरू कर दी थी। 15 गेंदों में केवल 24 रन बनाने वाले स्टब्स ने आख़िरी तीन ओवरों में खुलकर हाथ खोले और केवल 22 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 25 गेंदों में नाबाद 57 रनों की उनकी पारी की बदौलत ही DC ने 200 के आंकड़े को पार किया था।
स्कोर का पीछा करते हुए LSG ने 101 के स्कोर पर अपना छठा विकेट गंवाया था और तभी तेज़ गेंदबाज़ी ऑलराउंडर अरशद ख़ान क्रीज़ पर आए थे। अरशद ने ग़जब की हिटिंग दिखाते हुए केवल 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो टी20 क्रिकेट में उनका पहला अर्धशतक है। अरशद ने 33 गेंदों में नाबाद 58 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उन्होंने गेंदबाज़ी में भी एक विकेट हासिल किया था।
LSG जब स्कोर का पीछा करने उतरी तो DC ने इशांत शर्मा को इंपैक्ट प्लेयर चुना। पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर ही केएल राहुल को आउट करके इशांत ने इस फै़सले को सही साबित कर दिया। इसके बाद क्विंटन डिकॉक ने उनके अगले ओवर में लगातार दो चौके लगाए तो मामला उलटा पड़ता दिखा, लेकिन उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर इशांत ने डिकॉक को भी कैच आउट करा दिया। पहले दो ओवर में 19 रन देकर दो विकेट ले चुके, इशांत को पंत ने एक और ओवर दिया। पावरप्ले के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर ही इशांत ने दीपक हुड्डा को अंदर आती गेंद पर पगबाधा कर दिया। पावरप्ले में उन्होंने तीन ओवर में केवल 23 रन ख़र्च किए और तीन बड़े विकेट अपनी टीम को दिलाए। उनका यही स्पेल मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।
इस मैच का तात्पर्य क्या है?
इस मैच के परिणाम के साथ ही राजस्थान रॉयल्स ने प्ले-ऑफ़ में अपनी जगह पक्की कर ली है। DC और LSG के लिए उम्मीदें अब भी जिंदा हैं, लेकिन अब दोनों को ही अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा। कुल मिलाकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वााल मैच अब वर्चुअल नॉकआउट बन चुका है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article दूध मुहे बच्चे को अस्पताल दिखाने गई महिला से छेड़छाड़ का आरोपी मेल नर्स गिरफ्तार
Next Article टी-20 विश्व कप 2024 : क्वालीफ़ाई किया तो 27 जून को गुयाना में सेमीफ़ाइनल खेलेगा भारत

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457920
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

महापौर की एक मुलाकात योग चैपियंस के साथ, डॉ. सौम्या गुर्जर ने बच्चों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
ऋतुराज और तुषार के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत CSK को मिली जीत
ग़लत निर्णय लेने के चलते पाकिस्तान को मिली हार- गैरी कर्स्टन
सुनील नारायण के हरफ़नमौला प्रदर्शन से प्वाइंट टेबल के टॉप पर पहुंची केकेआर की टीम
भारतीय टीम के नए कोच बने गौतम गंभीर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account