जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा जोन-5 आनन्द विहार गोपालपुरा बाईपास रोड़ के भूखण्ड संख्या-ए20 के सड़क सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। जोन-9 में गीता विहार जगतपुरा में 160 फीट सेक्टर रोड़ के भूखण्ड संख्या-ए34 के सड़क सीमा को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।
मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन श्री महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि जोन-05 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित आनन्द विहार गोपालपुरा बाईपास रोड़ के भूखण्ड संख्या ए20 के सड़क सीमा में अतिक्रमणकर्ताओं द्वारा चबूतरें, सीढ़ियां, साइनबोर्ड इत्यादि अवैध निर्माण अतिक्रमण करने पर अतिक्रमणकर्ता को धारा 32 व धारा 72 जेडीए के एक्ट के तहत नोटिस जारी कर अवैध कब्जा-अतिक्रमण हटाने हेतु पाबंद किया गया था। परन्तु अतिक्रमणकर्ता द्वारा अवैध कब्जा-अतिक्रमण नहीे हटाये जाने पर सक्षम स्तर से स्वीकृति प्राप्त कर आज जोन-05 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-05 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
जेडीए द्वारा जोन-09 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित गीता विहार जगतपुरा, जयपुर के 160‘ सेक्टर रोड पर भूखण्ड संख्या ए34 के ़ द्वारा सड़क सीमा में 10‘×20‘ में बाउण्ड्रीवाल बनाकर गेट लगा लिया था। परन्तु अतिक्रमणकर्ता द्वारा अवैध कब्जा-अतिक्रमण नहीे हटाये जाने पर सामूहिक अभियान के तहत आज जोन-09 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मषीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर सड़क सीमा को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही प्रवर्तन अधिकारी जोन-09 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई।
दो स्थानों पर सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को हटाए
