By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    बिना टिकट यात्रा महंगी, न्यूनतम जुर्माना बढ़कर 500 रुपये हुआ
    June 20, 2026
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा ‘योग संगम’, हजारों कदम बढ़ेंगे स्वास्थ्य और संतुलन की ओर
    June 20, 2026
    हार्टफुलनेस और भवानी निकेतन शिक्षा समिति द्वारा मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
    June 20, 2026
    जेडीए ने पन्द्रह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
    June 20, 2026
    छोटे और मध्यम व्यापारियों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाएगा ‘ONDC डिजिदुकान’ – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    किड्स फैशन फेस्टिवल के फाइनल ऑडिशन एवं फोटोशूट का सफल आयोजन
    June 15, 2026
    मिस राजस्थान फिनाले मंथ में यतेंद्र नेगी ने दी टेबल एटीकेट्स की क्लास
    June 15, 2026
    1990 के आर्थिक संकट को जीवंत करती है फिल्म ‘गवर्नर’
    June 13, 2026
    मुख्यमंत्री ने देखी ‘भारत भाग्य विधाता’ फिल्म
    June 13, 2026
    जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को
    June 10, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: बिना टिकट यात्रा महंगी, न्यूनतम जुर्माना बढ़कर 500 रुपये हुआ
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > बिना टिकट यात्रा महंगी, न्यूनतम जुर्माना बढ़कर 500 रुपये हुआ
Jaipur

बिना टिकट यात्रा महंगी, न्यूनतम जुर्माना बढ़कर 500 रुपये हुआ

RMT network
Last updated: June 20, 2026 6:53 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

जयपुर। अगर आप ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़े जाते हैं तो अब आपको पहले के मुकाबले दोगुना जुर्माना देना होगा। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार शाम रेलवे एक्ट में किए गए संशोधनों को लागू करने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके साथ ही बिना टिकट यात्रा पर लगने वाला न्यूनतम जुर्माना 250 रुपए से बढ़कर 500 रुपए हो गया है। यह नियम 20 जून से लागू माना जाएगा।
रेल मंत्रालय ने एक दिन पहले 18 जून को देश के सभी रेलवे जोन्स को पत्र भेजकर नए नियमों की जानकारी दी थी। उस समय रेलवे अधिकारियों को बताया गया था कि संशोधित प्रावधान 1 जुलाई से लागू किए जाएंगे। शुक्रवार को मंत्रालय ने गैजेट नोटिफिकेशन जारी कर इन नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया।
रेलवे अभी तक बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 250 रुपए जुर्माना और यात्रा का पूरा किराया वसूलता था। इससे पहले साल 2013 में रेलवे ने बिना टिकट यात्रा का जुर्माना 50 रुपए से बढ़ाकर 250 रुपए किया था। अब करीब 13 साल बाद जुर्माने की राशि बढ़ाकर 500 रुपए कर दी गई है। नए नियमों के तहत बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े जाने पर यात्री को यात्रा का पूरा किराया भी देना होगा और कम से कम 500 रुपए एक्स्ट्रा चार्ज भी देना होगा। यानी बिना टिकट यात्रा करना अब पहले से कहीं ज्यादा महंगा पड़ेगा।
रेलवे ने दूसरे व्यक्ति के नाम पर बुक टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ भी नियम कड़े कर दिए हैं। यदि कोई यात्री किसी दूसरे के टिकट पर सफर करते हुए पकड़ा जाता है तो टिकट जब्त किया जा सकता है। इसके साथ पूरा किराया और अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जाएगा।
नए नियमों के तहत ट्रेन या रेलवे स्टेशन पर बिना अनुमति सामान बेचने, फेरी लगाने या भीख मांगने वालों पर भी कार्रवाई होगी। ऐसे मामलों में 2000 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकेगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जेल की सजा का भी प्रावधान रखा गया है।
रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिए हैं कि नए नियमों की जानकारी टिकट चेकिंग स्टाफ, कमर्शियल विभाग और अन्य संबंधित कर्मचारियों तक तुरंत पहुंचाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि संशोधित प्रावधानों के अनुसार ही कार्रवाई की जाए।बिना टिकट यात्रा पर न्यूनतम जुर्माना 250 से बढ़कर 500 रुपए। यात्रा का पूरा किराया अलग से देना होगा। दूसरे के टिकट पर सफर करने पर भी सख्त कार्रवाई। ट्रेन और स्टेशन पर अवैध फेरी लगाने पर 2000 रुपए तक जुर्माना। भीख मांगने और बार-बार नियम तोड़ने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा ‘योग संगम’, हजारों कदम बढ़ेंगे स्वास्थ्य और संतुलन की ओर

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर होगा ‘योग संगम’, हजारों कदम बढ़ेंगे स्वास्थ्य और संतुलन की ओर
Jaipur
June 20, 2026
हार्टफुलनेस और भवानी निकेतन शिक्षा समिति द्वारा मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
Jaipur
June 20, 2026
जेडीए ने पन्द्रह बीघा भूमि पर अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त
Jaipur
June 20, 2026
छोटे और मध्यम व्यापारियों को नए बाजारों तक पहुंच दिलाएगा ‘ONDC डिजिदुकान’ – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
June 20, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

430788
Your IP Address : 216.73.216.105

You Might Also Like

एक माँ सशक्त होगी, तो सुरक्षित होगी आने वाली पीढ़ी: राजस्थान पुलिस की अनूठी पहल
मानव की सेवा ही सबसे बडा पुण्य- संजय शर्मा
ज्ञान का प्रकाश समाज तक पहुँचाना युवाओं का दायित्व -राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
जयपुर में ड्रेनेज सिस्टम होगा मजबूत: जेडीए, नगर निगम और आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर तैयार करेंगे मेजर कॉम्प्रिहेंसिव प्लान
जयपुर में चार दिवसीय गुरु वंदना महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account