जयपुर 31 अगस्त को एमके पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से स्कूल के 20वे स्थापना दिवस पर निवारू रोड स्थित मैरिज गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम उज्जास का आयोजन किया गया समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलितकरके की गई।

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बॉलीवुड गीतों पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई समारोह के अतिथि इंफिनिटी कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर अमर सिंह चौधरी, डॉ महावीर सिंह बलवदा,संपादक नवल किशोर शर्मा, स्कूल निदेशक योगेश त्रिवेदी, मीना त्रिवेदी ने स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों को मोमेंटो देखकर सम्मानित किया।

