By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    बाइक राइडर्स सिर्फ यात्री नहीं, नशामुक्त भारत के संदेशवाहक हैं- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
    October 23, 2026
    शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
    October 23, 2026
    एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
    October 22, 2026
    121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
    October 22, 2026
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में फिर पेश होंगे बाबा रामदेव
    April 23, 2024
    “वेस्ट नाइल बुखार” का प्रकोप: तीन जिलों में अलर्ट जारी: केरल में 10 मामले आए थे सामने
    May 9, 2024
    याचिकाकर्ता वोटर्स को भ्रमित कर रहे- सुप्रीम कोर्ट
    May 24, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने सेवा भवन पर सैकड़ों लोगों के साथ सुनी पीएम के मन की बात*
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने सेवा भवन पर सैकड़ों लोगों के साथ सुनी पीएम के मन की बात*
Jaipur

सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने सेवा भवन पर सैकड़ों लोगों के साथ सुनी पीएम के मन की बात*

RMT network
Last updated: August 26, 2024 2:50 pm
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE


जयपुर (25 अगस्त)। देश में जवानों के साथ आध्यात्मिक ताकत रहती है। पहले लड़ाई देश को आजाद करवाने या बार्डर पर दुश्मनों से लड़ने को लेकर होती थी। अब जरूरत है देश के लिए जिंदा रहकर देश के लिए विकास करने की। देश को विकास की ओर अग्रसर करना सबसे बड़ी प्राथमिकता है। तभी एक विकसित राष्ट्र का निर्माण होगा। ये बात रविवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने सेवा भवन, गोविंदपुरी, छाबड़ा मार्ग पर आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कही। विधायक गोपाल शर्मा ने शहीदों के परिजन, स्वतंत्रता सेनानी परिवार, मीसा बंदी लोकतंत्र सेनानियों, छात्राओं, भाजपा नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिक आदि सहित सैकड़ों लोगों ने मन की बात सुनी। इसके बाद विधायक शर्मा ने शहीदों के परिजन, स्वतंत्रता सेनानी परिवार और मीसा बंदी लोकतंत्र सेनानियों को राष्ट्र समर्पण सम्मान से नवाजा। इस दौरान मंच पर निम्स विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. पंकज सिंह, परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह के पुत्र विजय सिंह, मेजर जनरल अनुज माथुर, कारगिल हीरो कैप्टन अमित भारद्वाज के पिता ओपी शर्मा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रीति सक्सेना ने किया।

*सिविल लाइंस के लाल के लिए बजी तालियां*
इससे पूर्व मन की बात का 113वें एपिसोड में पीएम मोदी ने देशवासियों के साथ जय जवान, जय किसान और आधुनिक भारत को लेकर संवाद किया। संवाद के दौरान पीएम मोदी ने सिविल लाइंस जयपुर के युवक भावेश भाटी के स्टार्टअप जिक्र किया था। संयोगवश भावेश की मां रेखा भाटी भी सेवा भवन पर मन की बात सुन रहीं थीं। भावेश के स्टार्टअप का जिक्र होने पर कार्यक्रम में जोरदार तालियां बजीं। इसके बाद विधायक गोपाल शर्मा ने रेखा भाटी का सम्मान किया।

*परमवीर चक्र विजेताओं के परिजनों का हुआ सम्मान*
परमवीर चक्र विजेता मेजर हवलदार पीरू सिंह शेखावत के पुत्र ओमप्रकाश सिंह और पौत्र भूपेंद्र सिंह, परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह के परिजन, परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह के पुत्र विजय सिंह और परिवारजन, युद्ध सेवा पदक विजेता कर्नल जोगेंद्र सिंह चौहान व युद्ध सेवा मेडल विजेता पृथ्वी सिंह शेखावत का भी सम्मान किया गया।

*स्वतंत्रता सेनानियों को किया सम्मानित*
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवार, मीसा बंदी, युद्ध विजेता और उनके परिजनों का सम्मान किया गया। अमर शहीद भगत सिंह के साथी महावीर सिंह के पौत्र असीम राठौड़, स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्याम सुंदर सुरोलिया के पुत्र संजीव सुरोलिया, स्वतंत्रता सेनानी बालूराम सैनी के दोहिते रवि प्रकाश सैनी (पार्षद), स्वतंत्रता सेनानी शिवदत्त जौहरी के पौत्र अविनाश कौशिक, स्वतंत्रता सेनानी विश्वंभर नाथ भार्गव और राजेन्द्रनाथ भार्गव के पुत्र अशोक भार्गव और उनके पुत्र-पौत्र, शिवाजी महाराज के साथी क्रांतिकारी नरस प्रभु की 11वीं पीढ़ी तथा रंगोबापूजी गुप्ते की छठी पीढ़ी से तनया गडकरी का सम्मान किया गया। इसके बाद शहीद परिवार करगिल हीरो शहीद कैप्टन अमित भारद्वाज के पिता ओपी शर्मा, मेजर आरएस माथुर, शहीद आलोक माथुर के पिता का सम्मान किया गया। इसी तरह शहीद योगेश अग्रवाल के पिता अजय अग्रवाल, झारखंड में नक्सली हमले में शहीद हुए हिम्मत सिंह के पिता किशोर सिंह शेखावत व शहीद अभय पारीक की बहन शिल्पा पारीक का सम्मान किया गया।

*मीसा बंदी व युद्ध पदक विजेता का हुआ सम्मान*
कार्यक्रम के दौरान विधायक शर्मा ने मीसा बंदी हरिकिशन गोयल, हरिहर पारीक, गिरिराज गर्ग, अनिल लोढ़ा की माता, सूर्य नारायण गुप्ता, हनुमान सहाय आचार्य, जयकिशन कोठारी,
भोजराज, सत्नारायण गुप्ता, हेमंत पबड़ी, नंद किशोर शर्मा की पत्नी कृष्णा शर्मा आदि का सम्मान किया गया। इस दौरान युद्ध पदक विजेता कारगिल युद्ध में सेना मेडल पदक से सम्मानित कैप्टन राजाराम, शहीद मेजर संकल्प यादव के पिता सुरेन्द्र यादव, 1971 के युद्ध विजेता सूबेदार अर्जुन सिंह राठौड़ की पूरी टीम का सम्मान किया गया।

*बनारस से आए दुपट्टे से हुआ अभिनंदन*
अतिथियों का अभिनंदन बनारस से आए दुपट्टे से किया गया। इसके बाद सभी ने वंदे मातरम पर हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के दौरान राणा दलित बस्ती से बड़ी संख्या में महिलाओं, महारानी कॉलेज की छात्राओं ने भी शिरकत की।

*छाबड़ा मार्ग सड़क का लोकार्पण*
सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने रविवार दोपहर को हवासड़क से सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, स्वेज फार्म को जोड़ने वाली सड़क गुरु शरण छाबड़ा मार्ग के नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण भी किया। गड्ढों की भरमार होने के कारण सालों से लोग काफी परेशान हो रहे थे। इसके पुनर्निर्माण से क्षेत्र के 20000 लोगों को राहत मिली है।

*ये भी रहे उपस्थित*
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश यादव, राकेश गुर्जर, पार्षद राजेश कुमावत, धीरज शर्मा, पवन शर्मा नटराज, हेमेंद्र शर्मा, रवि प्रकाश सैनी, पूनम शर्मा, अंशु शर्मा, रेखा राठौड़ एवं सभी पार्षद प्रत्याशी, महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता शर्मा, इंदु परमार, सीमा चौहान, गुड़िया शर्मा, सुनीता मेहरा,  भाजपा नेता आलोक पारीक, सोहन बड़ोदिया, नॉब सिंह, रवि माथुर, मानवेंद्र सिंह, इंद्रेश अग्रवाल, अखिलेश दुबे, सुरेश शर्मा, कालीचरण शर्मा, निखिल वर्मा, वार्ड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद चौधरी, मुकेश जैमन, पिंटू शर्मा, मनोज खांडल, वरिष्ठ कार्यकर्ता लाली देवी, चंद्रकांता सैनी, डॉ डेजी शर्मा, तृप्ति घूंघरे, आयुषी शर्मा,  समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मंडल – वार्ड पदाधिकारी उपस्थित रहे थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article टैलेंट स्कूल के वार्षिक महोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह में दी स्कूल के टैलेंट को दो स्कूटी और ₹5100 के चेक्स
Next Article राज्यपाल बागडे ने मेहरानगढ़ दुर्ग देखा, कहा इतिहास की अनुपम सौगात

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

बाइक राइडर्स सिर्फ यात्री नहीं, नशामुक्त भारत के संदेशवाहक हैं- डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
Jaipur
October 23, 2026
शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण का मतदान
Jaipur
October 23, 2026
एफएफडीए न्यूट्रीशन क्लब की ग्रैंड सेरेमनी का आयोजन FFDA NUTRITION CLUB – एक नई शुरुआत, सेहत से सफलता की ओर!
Jaipur
October 22, 2026
121 फुट के रावण के साथ कुंभकरण-मेघनाद का दहन, आतिशबाजी से जगमगाया आसमान
Jaipur Uncategorized
October 22, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

520764
Your IP Address : 216.73.216.139

You Might Also Like

ऑपरेशन त्रिनेत्र: प्रतापगढ़ पुलिस का नशा माफिया पर महाप्रहार, दो बड़े तस्करों की ₹3.20 करोड़ की संपत्ति फ्रीज
डीजीपी साहू ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं
शेष रही समस्त ग्राम पंचायतों में होगा ग्राम सेवा सहकारी समितियों का गठन
निवेश अनुकूल हो विभागों की नवीन नीतियों का निर्माण- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
मानसरोवर स्थित पार्क से अतिक्रमण हटाने कि की गई कार्रवाई
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account