जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशो की अनुपालना में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत रोजदा में खेल मैदान हेतु करीब 50 हजार वर्गमीटर भूमि का पट्टा जारी किया गया।
जयपुर विकास आयुक्त श्रीमती मंजू राजपाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बजट घोषणा में स्वीकृत ग्राम पंचायत रोजदा में खेल मैदान तैयार करने की घोषणा की गई थी। इसी को मूर्त रूप देने हेतु सोमवार को उपायुक्त जोन-12 ने 50 हजार वर्गमीटर (20 बीघा) भूमि का पट्टा जारी किया। उन्होंने बताया कि समाजसेवी उत्तम शर्मा एवं सरपंच आशा निठारवाल द्वारा माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय नगरीय विकास मंत्री एवं जेडीए का आभार व्यक्त किया।
रोजदा में खेल मैदान हेतु 50 हजार वर्गमीटर भूमि का पट्टा किया जारी
