By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, राजस्थान के 35 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
    September 12, 2026
    मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
    September 12, 2026
    राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए CBI का ‘अभय’ पोर्टल
    September 12, 2026
    लालगढ़ स्टेशन को बीकानेर के एक सेटेलाइट स्टेशन के रूप में किया जा रहा विकसित
    September 12, 2026
    नगर निकाय चुनाव में उत्साहपूर्वक मतदान के लिए प्रदेशवासियों का आभार : मदन राठौड़
    September 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    भारत का जलवा: देश ने साल 2023-24 में दूसरे देशों को 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के हथियार बेचे
    October 28, 2024
    30 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में फिर पेश होंगे बाबा रामदेव
    April 23, 2024
    “वेस्ट नाइल बुखार” का प्रकोप: तीन जिलों में अलर्ट जारी: केरल में 10 मामले आए थे सामने
    May 9, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए CBI का ‘अभय’ पोर्टल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए CBI का ‘अभय’ पोर्टल
Jaipur

राजस्थान पुलिस साइबर क्राइम एडवाइजरी: ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से सावधान, फर्जी नोटिस जांचने के लिए CBI का ‘अभय’ पोर्टल

RMT network
Last updated: September 12, 2026 6:27 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

सेवानिवृत्त अधिकारियों, डॉक्टरों व प्रोफेसरों को अधिक निशाना बना रहे ठग
ठगी का तरीका: सीबीआई, ईडी, एटीएस या कस्टम अफसर बनकर फर्जी वारंट/नोटिस भेजना, वीडियो कॉल पर बंधक बनाकर खाते खाली कराना
​जयपुर।
पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को साइबर ठगी के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़े हैं। साइबर ठग स्वयं को सीबीआई, ईडी, कस्टम या एटीएस का अधिकारी बताकर लोगों को फर्जी वारंट, सम्मन और नोटिस भेजते हैं। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित को लगातार डराकर और निगरानी में रखकर उसकी गाढ़ी कमाई ठग लेते हैं।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि साइबर ठग विशेष रूप से उच्च सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त व्यक्तियों, डॉक्टरों, प्रोफेसरों एवं अन्य वरिष्ठ नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। इसी गंभीर खतरे को देखते हुए नागरिकों को संदिग्ध पुलिस, न्यायालय अथवा जांच एजेंसियों के नोटिस की वास्तविकता जांचने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा ‘अभय’ पोर्टल शुरू किया गया है। यह एआई आधारित चैटबॉट है, जो संदिग्ध नोटिस और फर्जी वारंट की वास्तविकता जांचने में सहायता करता है।
ऐसे शुरू होता है डिजिटल अरेस्ट का खेल
साइबर ठग फोन कॉल, व्हाट्सऐप कॉल अथवा वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करते हैं। वे खुद को एटीएस, सीबीआई, आरबीआई, एनआईए या किसी अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताते हुए कहते हैं कि पीड़ित के आधार कार्ड, बैंक खाते या सिम कार्ड का इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि में हुआ है।
पीड़ित को हवाला लेन-देन, आतंकवाद की फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग अथवा किसी अन्य अपराध से जोड़कर गिरफ्तारी की धमकी दी जाती है। इसके बाद उसे सिग्नल, टेलीग्राम अथवा अन्य एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है और लगातार वीडियो कॉल पर रहने का दबाव बनाया जाता है।
फर्जी पुलिस स्टेशन और सीबीआई कार्यालय दिखाकर जमाते हैं धौंस
ठग वीडियो कॉल के दौरान पुलिस स्टेशन या सीबीआई कार्यालय जैसा सेटअप दिखाते हैं। कई बार पुलिस अथवा जांच एजेंसी की वर्दी पहने व्यक्ति स्क्रीन पर दिखाई देते हैं, ताकि पीड़ित को विश्वास हो जाए कि वास्तव में सरकारी एजेंसी उससे संपर्क कर रही है।
इसके बाद व्हाट्सऐप पर फर्जी गिरफ्तारी वारंट, न्यायालय के नोटिस अथवा आरबीआई के नोटिस भेजकर डराया जाता है। पीड़ित को परिवारजनों से बात करने से भी रोका जाता है और यहां तक बताया जाता है कि उसके घर के बाहर सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात हैं।
वेरिफिकेशन के नाम पर पूरी जमा पूंजी ट्रांसफर करवाते हैं
डिजिटल अरेस्ट के दौरान साइबर ठग पीड़ित से उसके बचत खाते, एफडी और अन्य वित्तीय संसाधनों की जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसके बाद उसकी पूरी जमा पूंजी को किसी अपराध से अर्जित धन बताते हुए वेरिफिकेशन के नाम पर कथित आरबीआई अधिकारी के बताए बैंक खाते में ट्रांसफर करवाते हैं।
ठग यह भरोसा दिलाते हैं कि जांच पूरी होने के बाद रकम वापस कर दी जाएगी। लेकिन जैसे ही रकम उनके बताए खाते में पहुंचती है, उसे एटीएम, चेक अथवा क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से तत्काल निकाल या दूसरे खातों में स्थानांतरित कर दिया जाता है।
डिजिटल अरेस्ट से बचने के लिए ये बातें हमेशा याद रखें
° घबराएं नहीं, कॉल तुरंत काट दें: कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से गिरफ्तारी की धमकी देकर पैसों की मांग नहीं करती। यदि कोई व्यक्ति खुद को अधिकारी बताकर वीडियो कॉल पर धमकाए तो घबराएं नहीं, कॉल काट दें और पुलिस से संपर्क करें।
° परिवार को तुरंत जानकारी दें: साइबर ठगों के दबाव में अकेले न रहें। घटना की जानकारी तत्काल परिवारजनों को दें और निकटतम पुलिस स्टेशन अथवा साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।
° कोई एप्लीकेशन इंस्टॉल या स्क्रीन शेयर न करें: साइबर ठगों के कहने पर कोई अज्ञात एप्लीकेशन डाउनलोड न करें और न ही मोबाइल की स्क्रीन साझा करें।
° निजी एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करें: आधार नंबर, पैन कार्ड, बैंक खाता विवरण, ओटीपी, पिन, पासवर्ड या अन्य बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
° संदिग्ध नोटिस की जांच करें: पुलिस, न्यायालय, सीबीआई अथवा एटीएस के नाम से प्राप्त संदिग्ध नोटिस या वारंट की वास्तविकता अभय पोर्टल https://abhay.cbi.gov.in पर जांचें।
याद रखें-‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं
ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
यदि आपके साथ इस प्रकार की साइबर ठगी हो जाती है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें। साथ ही निकटतम पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन अथवा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in, साइबर हेल्पडेस्क 9256001930 / 9257510100 और साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article लालगढ़ स्टेशन को बीकानेर के एक सेटेलाइट स्टेशन के रूप में किया जा रहा विकसित
Next Article मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, राजस्थान के 35 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
Jaipur
September 12, 2026
E-Paper_(12 -09 -2026 )
E-Paper
September 12, 2026
मेले के दौरान लालगढ से रामदेवरा के लिए 2 जोडी मेला स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
Jaipur
September 12, 2026
लालगढ़ स्टेशन को बीकानेर के एक सेटेलाइट स्टेशन के रूप में किया जा रहा विकसित
Jaipur
September 12, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

477173
Your IP Address : 216.73.216.163

You Might Also Like

बेटी प्रीमियर लीग में बेटियों ने लगाए चौके छक्के: शिक्षा टीम ने बेटी प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम किया
उत्तर पश्चिम रेलवे 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मनाएगा स्वच्छता पखवाडा
प्री-स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2024 का आयोजन: 100 से अधिक प्री-स्कूल्स को किया सम्मानित
22 मई को होगा रोजगार सहायता शिविर का आयोजन, 30 निजी कंपनियां युवाओं को देंगी रोजगार की सौगात
सुओमोटोे के तहत गांधीपथ से करणी वाटिका तक करीब 1.5 कि.मी. तक रोड़ सीमा को करवाया अतिक्रमण मुक्त
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account