जयपुर। रास विमेंस क्लब की ओर से बनीपार्क स्थित टिक्किवाल गार्डन में रास रसीली गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया। रास रसीली गणगौर महोत्सव का शुभारंभ क्लब संस्थापिका रुचि टिक्कीवाल, क्लब प्रेसिडेंट सोनाली खंडेलवाल, वाइस प्रेसिडेंट अंबिका जायसवाल और उनके वरिष्ठ परिजनों द्वारा श्री गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया। क्लब संस्थापक रूचि टिक्कीवाल, अध्यक्ष सोनाली खंडेलवाल व उपाध्यक्ष अंबिका जयसवाल ने बताया कि समारोह के अतिथि पंडित अविनाश गुरुजी, संपादक नवल किशोर शर्मा, बसंत जैन, शिल्पी शाह,बॉलीवुड फैशन डिजाइनर संजय शर्मा, ड्रीम अचीवर्स क्लब की फाउंडर प्रीति गोयल, जयश्री शर्मा, नीलू शर्मा, रुचि, टीवी सीरियल प्रोड्यूसर गोपाल शर्मा, टीवी व फिल्म एक्ट्रेस अलीशा सोनी , शालू शर्मा आदि रही।

संपादक नवल किशोर शर्मा सहित सभी अतिथियों का क्लब पदाधिकारियों द्वारा दुप्पटा पहनाकर मोमेंटो व उपहार देकर विशेष सम्मान किया गया।ट्रांस ग्रुप द्वारा गणेश वंदना की गई। महिलाओं ने सामूहिक रूप से ईसर गणगौर की सवारी निकाली। क्लब मेंबर्स ने राजस्थानी और बॉलीवुड गानों पर शानदार नृत्य किया। राजस्थानी परिधान पहनकर क्लब मेंबर्स ने रैंप पर कैटवॉक भी किया। क्लब पदाधिकारी सोनाली खंडेलवाल, रुचि टिक्कीवाल ओर अंबिका जायसवाल की ओर से जब स्टेज पर हिंदी फिल्म के सॉन्ग तेरा जैसा यार कहा…..कहा ऐसा याराना… पर तीनो ने प्रस्तुति दी तो वहा उपस्थिति सभी महिलाएं इमोशनल हो गई ओर तालियों की गड़गड़ाहट से गार्डन गूंज उठा। गणगौर महोत्सव में महिलाओं द्वारा क्विज शो खेले गए और लकी ड्रा भी निकल गया।कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ग्रुप गुड़लिया डांस रहा। समारोह का समापन केक बैंक द्वारा बनाए गए केक को काटकर किया गया। कार्यक्रम के अंत में बेस्ट ड्रेस, बेस्ट मेहंदी, बेस्ट गणगौर,बेस्ट डांस वह बेस्ट रास रसीली गणगौर के टैग से महिलाओं को सम्मानित किया। गणगौर महोत्सव में 500 से ज्यादा महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। क्लब पदाधिकारियों ने बताया की प्रोग्राम को करने का उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को हमारे तीज त्यौहार से अवगत कराना है। ताकि आने वाली पीढ़ी भी इन तीज त्यौहारो ओर संस्कृति से जुड़े रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रीति सक्सेना ने किया। इस अवसर पर ड्रीम अचीवर्स क्लब की प्रेसीडेंट मीनाक्षी जैन, मॉडल पूजा शर्मा, फैशन डिजायनर आकांक्षा चौहान, कोरियोग्राफर रोहित शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
