श्री श्याम परिवार झोटवाड़ा की ओर से 31 अक्टूबर को हुआ विशाल भजन संध्या का आयोजन
जयपुर। श्री श्याम परिवार झोटवाड़ा एवं औद्योगिक क्षेत्र झोटवाड़ा की ओर से शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को विशाल भजन संध्या एवं 28वें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ बाबा श्याम की ज्योत प्रज्वलित करके ओर महाआरती के साथ किया।
वार्षिक उत्सव ओर विशाल भजन संध्या में बाबा श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया।

भजन संध्या के दौरान मुख्य संयोजक आनंद गुप्ता, संयोजक राजेंद्र शर्मा ओर अन्य पदाधिकारियों ने राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का बाबा श्याम का दुपट्टा ओर स्मृति चिन्ह ओर प्रसाद भेंट कर अभिनंदन किया। भजन संध्या में भजन गायक कुमार संजय(मेरठ) तुलसी गोयल (श्री गंगानगर) डी.के. राजा( बरेली) नवीन शर्मा, रोहित शर्मा एवं पूजा पारीक, जयपुर सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से बाबा श्याम की रिझाया। कार्यक्रम में श्याम भक्त दादा कुमार नरेंद्र का विशेष सान्निध्य रहा।

आयोजन के मुख्य संयोजक आनंद गुप्ता संयोजक राजेंद्र शर्मा, सूर्यकांत गाड़िया एवं प्रतीक जैन ओर विप्र कल्याण बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शर्मा ने आये भक्तों का दुप्पटा ओढ़ाकर ओर प्रसाद देकर अभिन्नदन किया। भजन जेमिंग में नवीन शर्मा,कृतिन शर्मा,अर्पिता रॉय,ऋषि शिखवाल विशेष आकर्षण रहा।

बाबा श्याम के वार्षिक उत्सव में मंगला सरिया ग्रुप के डायरेक्टर सीताराम अग्रवाल,पूर्व पार्षद दिनेश कांवट,राधेश्याम अग्रवाल, सीए सी आर बिरला,युवा कांग्रेस नेता धीरज शर्मा,अशोक जोशी सहित सैकड़ों की संख्या में श्याम प्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया।


