जयपुर । जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पार्टी ने 150 वार्डों में से 145 पर उम्मीदवार घोषित किए हैं, जबकि वार्ड 68, 79, 85, 102 और 132 के नाम फिलहाल विचाराधीन रखे गए हैं।
भाजपा की सूची में अनुभवी नेताओं के साथ महिला और युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। पार्टी ने पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को वार्ड 110 से प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद यह उनकी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत मानी जा रही है। वहीं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी को वार्ड 107 से टिकट दिया गया है। कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व पार्षद नीरज अग्रवाल को वार्ड 121 से मैदान में उतारा गया है।
टिकट वितरण से पहले भाजपा में कई दौर की रायशुमारी और बैठकों का दौर चला। पार्टी ने स्थानीय समीकरण, संगठन में सक्रियता, सामाजिक प्रतिनिधित्व और जीत की संभावना को उम्मीदवार चयन का आधार बनाया। जयपुर के लिए पार्टी को करीब 2500 आवेदन मिलने की जानकारी भी सामने आई थी।
सूची जारी होने के बाद अब भाजपा के सामने असंतुष्ट दावेदारों और संभावित बागियों को मनाने की चुनौती है। नाम वापसी की समय सीमा तक पार्टी नेतृत्व मतों के विभाजन को रोकने के लिए डैमेज कंट्रोल में जुटेगा। प्रत्याशियों की घोषणा के साथ जयपुर नगर निगम चुनाव का मुकाबला अब और रोचक हो गया है।
वार्डवार प्रत्याशियों के नाम: वार्ड 1 से श्रवण बोहरा, वार्ड 2 से हनुमान प्रसाद सैनी, वार्ड 3 से भवानी शंकर शर्मा, वार्ड 4 से पिंकी देवी शर्मा, वार्ड 5 से नरेन्द्र सिंह शेखावत, वार्ड 6 से शशि कुमार साबू, वार्ड 7 से पूजा शर्मा, वार्ड 8 से सुमन अग्रवाल, वार्ड 9 से मंजू अग्रवाल, वार्ड 10 से कमलेश यादव, वार्ड 11 से शैलेन्द्र शर्मा, वार्ड 12 से राजेन्द्र सैनी, वार्ड 13 से दीपक शर्मा (खाण्डल), वार्ड 14 से संग्राम सिंह, वार्ड 15 से सायर सिंह, वार्ड 16 से युधिष्ठर देव, वार्ड 17 से सुमेर सिंह जोधा, वार्ड 18 से नीरज कुमावत, वार्ड 19 से शाहनवाज अंसारी, वार्ड 20 से डॉ. उदिता सिंह चौहान, वार्ड 21 से अजय सिंह चौहान, वार्ड 22 से विरेन्द्र सिंह, वार्ड 23 से विकास बारेठ, वार्ड 24 से आनन्द खेड़ी, वार्ड 25 से चंचल कँवर, वार्ड 26 से श्रवणी देवी, वार्ड 27 से शंकर लाल यादव, वार्ड 28 से शक्ति सिंह मानपुरा, वार्ड 29 से महादेव बागड़ा, वार्ड 30 से युवराज सिंह राठौड़, वार्ड 31 से विजय अग्रवाल (सीए), वार्ड 32 से श्वेता सुरोलिया, वार्ड 33 से सीमा यादव, वार्ड 34 से पियूष किराडू, वार्ड 35 से विमल कटियार, वार्ड 36 से गजेन्द्र सिंह शेखावत, वार्ड 37 से कमल किशोर काला, वार्ड 38 से गणेश नारायण जाट, वार्ड 39 से भंवर लाल लील, वार्ड 40 से नीरज कुमार गर्ग, वार्ड 41 से दया सिंह धाकड़, वार्ड 42 से अशोक रावतानी, वार्ड 43 से शैलेन्द्र भार्गव, वार्ड 44 से नवीन भण्डारी, वार्ड 45 से जसवन्त बैरवा, वार्ड 46 से शिवकान्ता पाण्डे, वार्ड 47 से दीपा नाथावत, वार्ड 48 से सिद्धार्थ तोन्दवाल, वार्ड 49 से मुकेश शर्मा (काका), वार्ड 50 से प्रहलाद चावला, वार्ड 51 से महेन्द्र कुमार छीपा, वार्ड 52 से पूरण चन्द माली, वार्ड 53 से सतीश कुमार, वार्ड 54 से कमल किशोर शर्मा, वार्ड 55 से रिंकू उमरवाल, वार्ड 56 से रेखा सैनी, वार्ड 57 से गिर्राज शर्मा, वार्ड 58 से सरोज वर्मा, वार्ड 59 से बबली वर्मा, वार्ड 60 से गिरीराज प्रसाद मीणा, वार्ड 61 से रामलाल मीणा, वार्ड 62 से रामावतार शर्मा, वार्ड 63 से अजय टेपण, वार्ड 64 से सुरेश मीणा, वार्ड 65 से मुकेश कुमार राणा, वार्ड 66 से नारायण लाल नैनावत, वार्ड 67 से अरूण शर्मा, वार्ड 68 (विचाराधीन), वार्ड 69 से पूनम चोयल, वार्ड 70 से सुशीला देवी, वार्ड 71 से निशा गौड़, वार्ड 72 से गट्टू, वार्ड 73 से जयश्री गर्ग, वार्ड 74 से रामपाल जैन (अग्रवाल), वार्ड 75 से पूजा सन्मुखानी, वार्ड 76 से पुनीत कर्णावट, वार्ड 77 से प्रेम कुमार जैन (क्षेत्रपाल), वार्ड 78 से श्याम सुन्दर शर्मा, वार्ड 79 (विचाराधीन), वार्ड 80 से दलजीत कौर, वार्ड 81 से ब्रह्म कुमार सैनी, वार्ड 82 से ममता यादव, वार्ड 83 से नटवर लाल कुमावत, वार्ड 84 से हेमराज खींची, वार्ड 85 (विचाराधीन), वार्ड 86 से उषा टाटीवाल, वार्ड 87 से प्रतिभा शर्मा, वार्ड 88 से शशी कुमारी मिश्रा, वार्ड 89 से भवानी सिंह राजावत, वार्ड 90 से सरोज कँवर, वार्ड 91 से विनोद यादव, वार्ड 92 से शीला शर्मा, वार्ड 93 से मुकेश जैमन, वार्ड 94 से सुनीता मेहरा, वार्ड 95 से अमित चोपड़ा, वार्ड 96 से अमित सारवान, वार्ड 97 से शशी प्रकाश शर्मा, वार्ड 98 से सुभाष सिंघी, वार्ड 99 से मनीष पारीक, वार्ड 100 से कविता शर्मा, वार्ड 101 से रवि शंकर शर्मा, वार्ड 102 (विचाराधीन), वार्ड 103 से मनोज चावरिया, वार्ड 104 से ज्ञानचन्द खण्डेलवाल, वार्ड 105 से राजवीर सिंह गोडीवाल, वार्ड 106 से चन्द्रप्रकाश नामा, वार्ड 107 से अनुराधा माहेश्वरी, वार्ड 108 से मीनाक्षी पारीक, वार्ड 109 से जाकिर खान कायमखानी, वार्ड 110 से ज्योति खण्डेलवाल, वार्ड 111 से संजय जायसवाल, वार्ड 112 से सुनील कोठारी, वार्ड 113 से फरीदुद्दीन (जैकी), वार्ड 114 से नवीन शर्मा, वार्ड 115 से सूरज घोडीवाल, वार्ड 116 से लक्ष्मी देवी कोली, वार्ड 117 से शबाव जहाँ, वार्ड 118 से विकास कोठारी, वार्ड 119 से यश राणावत, वार्ड 120 से श्याम सुन्दर सैनी, वार्ड 121 से नीरज अग्रवाल, वार्ड 122 से घनश्याम चन्दलानी, वार्ड 123 से पूनम मेहता, वार्ड 124 से मनभरी देवी, वार्ड 125 से लक्ष्मी देवी उज्जैनिया, वार्ड 126 से रीमा उमरवाल, वार्ड 127 से आलोक खण्डेलवाल, वार्ड 128 से माजिद पठान, वार्ड 129 से निखिल बसवाल, वार्ड 130 से सूरज कुमार शर्मा, वार्ड 131 से कैलाश चन्द्र मीणा, वार्ड 132 (विचाराधीन), वार्ड 133 से सीमा पारीक, वार्ड 134 से प्रकाश सैनी, वार्ड 135 से विमल कुमार अग्रवाल, वार्ड 136 से मिजाना मिर्जा, वार्ड 137 से रहीस मंसूरी, वार्ड 138 से ममता, वार्ड 139 से रेणु खण्डेलवाल, वार्ड 140 से रामकिशन शर्मा, वार्ड 141 से सतीश कुमार शर्मा (एडवोकेट), वार्ड 142 से मंजू महावर, वार्ड 143 से निधि सैन, वार्ड 144 से आशीष साहू, वार्ड 145 से वन्दना जोशी, वार्ड 146 से अफसाना, वार्ड 147 से राजवीर सिंह, वार्ड 148 से मीनू सैनी, वार्ड 149 से सीनू पारीक और वार्ड 150 से शालू मीणा को भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है।
जयपुर में भाजपा के 145 प्रत्याशी घोषित, युवा चेहरों को भी मौका


