जयपुर। फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में एक भव्य आयोजन “Stardom Fest & Awards”, प्रस्तुतकर्ता The Vogue Edition, आगामी 12 सितंबर 2026 को Raj Aangan Resort, Jaipur में आयोजित होने जा रहा है। इस शानदार आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और फैशन इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में Star Plus की लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री कांची सिंह बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत करेंगी। उनकी मौजूदगी इस आयोजन को और भी खास बनाएगी।
आयोजन के तहत एक भव्य Fashion Show आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50 से अधिक मॉडल्स रैंप पर अपने हुनर और अदाओं का जलवा बिखेरेंगे। फैशन जगत से जुड़े डिजाइनर्स, मॉडल्स और अन्य प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक शानदार मंच मिलेगा। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को Stardom Awards से सम्मानित किया जाएगा।

पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किए जाएंगे जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और समाज एवं इंडस्ट्री में सकारात्मक योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम में Lifestyle Exhibition का भी आयोजन होगा, जिसमें फैशन, लाइफस्टाइल और विभिन्न ब्रांड्स को अपनी पहचान और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
The Vogue Edition द्वारा प्रस्तुत इस आयोजन की ऑर्गनाइज़र ईशा कोहली हैं। आयोजन का उद्देश्य फैशन, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण को एक मंच पर लाकर नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री को एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।
कार्यक्रम: Stardom Fest & Awards
प्रस्तुतकर्ता: The Vogue Edition
दिनांक: 12 सितंबर 2026
स्थान: Raj Aangan Resort, Jaipur
सेलिब्रिटी गेस्ट: कांची सिंह, Star Plus TV Actress
ऑर्गनाइज़र: ईशा कोहली


