जयपुर। जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी की ओर से ‘Teej Met Gala – The Experimental Teej’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक संस्कृति को आधुनिक फैशन और रचनात्मक अंदाज के साथ प्रस्तुत किया गया। महिलाओं ने फ्यूजन साड़ी, पारंपरिक आभूषण और आकर्षक अंदाज में अपनी प्रतिभा व आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ज्यूरी की भूमिका मीनाक्षी जैन व पायल खण्डेलवाल ने निभाई।

समारोह के गेस्ट राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,मेकअप आर्टिस्ट स्वीटी सहित अन्य अतिथियों का दुप्पटा ओढ़ाकर ओर उपहार देकर विशेष सम्मान किया।
कार्यक्रम में रैम्प वॉक, हुक स्टेप रील, मनोरंजक गेम्स, लकी ड्रॉ, फन एक्टिविटीज और सरप्राइज सहित कई आकर्षण रहे, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों का दिल जीता।

Teej Met Gala की विजेताओं में प्रथम स्थान पर प्रियंका गौतम, द्वितीय स्थान पर करिश्मा मारू तथा तृतीय स्थान पर इंद्रा कराडिया रहीं। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सूत्रधार करन परिहार रहे ।

कम्युनिटी की फाउंडर दीपा यादव ने कहा, “Teej Met Gala का उद्देश्य तीज की हमारी खूबसूरत परंपरा को नए जमाने के फैशन और आत्मविश्वास के साथ जोड़ना था। हमारा प्रयास है कि महिलाओं को अपनी प्रतिभा, व्यक्तित्व और क्रिएटिविटी को एक मंच पर प्रस्तुत करने के अधिक से अधिक अवसर मिलें।

जयपुर की महिलाओं का उत्साह और सहभागिता इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रही।”
उन्होंने आगे कहा कि जयपुर वर्किंग वुमेन कम्युनिटी भविष्य में भी महिलाओं के लिए ऐसे रचनात्मक, मनोरंजक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी, जहां परंपरा, फैशन, मनोरंजन और महिला सशक्तिकरण का खूबसूरत संगम देखने को मिले।


