By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
    October 21, 2026
    सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
    October 21, 2026
    प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
    October 21, 2026
    विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
    October 21, 2026
    पंचायतीराज आम चुनाव के द्वितीय चरण में 247 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, तृतीय चरण के नामांकन शुरू
    October 20, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित
    April 17, 2024
    आलोचना करने वालों को नहीं पता, पूरा सप्ताह करते हैं काम – जस्टिस बीआर गवई
    May 2, 2024
    ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौत
    May 20, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    KKK Events की भव्य डांडिया नाइट सीजन-2 में उमड़ा जनसैलाब, गरबा और डांडिया की धूम ने बांधा समां
    October 19, 2026
    फतेहपुर के बेटे राधेश्याम पीपलवा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, कोंकणी फिल्म ‘मोगा आसुम’ को मिला सम्मान
    October 19, 2026
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पिंक सिटी जयपुर में पहुंचे ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ शो के सितारे, अपनी अद्भुत कहानी से छुआ बींदणीयों का दिल
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Entertainment > पिंक सिटी जयपुर में पहुंचे ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ शो के सितारे, अपनी अद्भुत कहानी से छुआ बींदणीयों का दिल
EntertainmentJaipur

पिंक सिटी जयपुर में पहुंचे ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ शो के सितारे, अपनी अद्भुत कहानी से छुआ बींदणीयों का दिल

RMT network
Last updated: August 7, 2025 6:49 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

राज मीडिया टाइम्स ओर राज मीडिया टीवी को दिया खास इंटरव्यू
जयपु।
हर कहानी के पर्दे पर आने से पहले, वो कलाकारों की रूह में उतरती है। वो किरदार, जो सिर्फ स्क्रिप्ट पर लिखा होता है, असल में तब जागता है जब कलाकार उसे जीने लगते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ जब ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ की टीम राजस्थान की रूह जयपुर पहुंची। स्थानीय संस्कृति को करीब से जानने, बींदणीयों के संघर्ष को समझने से लेकर स्वादिष्ट राजस्थानी थाली के साथ दिलों का मेल करने तक आकाश जग्गा, गौरी शेलगांवकर और मोनिका खन्ना के लिए यह जयपुर यात्रा एक भावुक कर देने वाला यादगार अनुभव बन गया। शो की स्टार कास्ट ने राज मीडिया टाइम्स के संपादक नवल किशोर शर्मा के साथ टीवी शो की जर्नी शेयर की।

गोरी (घेवर) ने बताया कि यह शो राजस्थान के एक छोटे से गाँव की एक जिंदादिल और साहसी लड़की घेवर की कहानी पर आधारित है। माँ-बाप के देहांत के बाद, उसका पालन-पोषण बड़े भाई और भाभी ने बड़े प्यार से किया। लेकिन ज़िंदगी तब एक अनचाहा मोड़ लेती है, जब क़िस्मत उनकी चौखट पर एक नवजात शिशु को लाकर खड़ा कर देती है। एक ऐसा बच्चा, जो दो बिल्कुल अलग जिंदगियों को आपस में जोड़ता है। उम्मीद, दर्द और छिपे हुए राज़ के इस तूफ़ान में घेवर खुद को एक ऐसी कहानी में फंसा पाती है जहाँ वादे, त्याग और एक स्त्री का अपने प्यार और अपने रिश्तों को बचाने का संघर्ष छिपा है। यह सिर्फ उसकी कहानी नहीं,बल्कि हर उस नारी की कहानी है जो परंपरा की चुनरी ओढ़कर भी अपने अधिकार और आत्मसम्मान की लड़ाई पूरी शिद्दत से लड़ती है।

शो में घेवर का किरदार निभा रही गौरी शेलगांवकर ने जयपुर यात्रा को एक बेहद सुंदर अनुभव बताते हुए कहा,”यह मेरी पहली राजस्थान की यात्रा है और मैं दिल से आभारी हूँ कि इस शो ने मुझे इस खूबसूरत धरती को देखने का मौका दिया। जयपुर में मुझे वह समृद्ध संस्कृति देखने को मिली, जिसके बारे में मैं अबतक सिर्फ सुनती आई थी। सबसे खास बात यह रही कि मुझे कुछ रियल लाइफ बींदणियों से मिलने का अवसर मिला। जब मैंने उनकी कहानियाँ सुनीं, तो वे मेरे दिल को छू गई। ऐसा लगा मानो वे सचमुच वही जीवन जी रही हैं, जिसे मैं अपने किरदार ‘घेवर’ के ज़रिए परदे पर दिखा रही हूँ। इस अनुभव ने मेरे और मेरे किरदार के बीच एक खास रिश्ता बना दिया। उनकी यात्रा ने मुझे अपने अभिनय में और अधिक सच्चाई और संवेदना लाने की प्रेरणा दी है। मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मैं ऐसे शो का हिस्सा हूँ जो न केवल राजस्थान की रंग-बिरंगी परंपराओं का उत्सव मनाता है, बल्कि उन घूँघट के पीछे छुपी महिलाओं की अनकही शक्ति को भी सामने लाता है। उनके जीवन को नज़दीक से देखकर, उनकी खामोश हिम्मत को महसूस करके जो भावनाएँ दिल में बसी हैं वो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”

जयपुर में बिताए लम्हों को संजोते हुए कुंदन का किरदार निभा रहे अभिनेता आकाश जग्गा ने कहा कि “जयपुर मेरा अपना घर है। यहाँ आना हमेशा से मुझे एक सुकून भरा अहसास देता है। लेकिन इस बार की यात्रा कुछ खास थी, क्योंकि पहली बार मैं अपने सह-कलाकारों के साथ अपने शहर को एक्सप्लोर कर रहा था। बचपन से हर गली, हर मोड़ को जानता हूँ, तो इस बार मैं एक होस्ट बन गया और उन्हें असली ‘स्थानीय अनुभव’ देने की कोशिश की। यहाँ की ख़ास चीजों को दिखाने से लेकर पारंपरिक राजस्थानी थाली का आनंद उठाने तक यह अनुभव यादों और भावनाओं से भरपूर था। जब मैंने देखा कि वे भी मेरे इस प्यारे शहर और इसके स्वाद के दीवाने हो गए, तो दिल गर्व से भर गया। अपने शहर लौटकर एक ऐसे प्रोजेक्ट के लिए काम करना, जो हमारी संस्कृति को दिखाता है ये सच में मेरे लिए बेहद मायने रखता है।”
जयपुर दौरे को लेकर अपनी उत्सुकता और खुशी जाहिर करते हुए रमकुड़ी का किरदार निभा रही मोनिका खन्ना ने कहा, “मैं पहले भी जयपुर आ चुकी हूँ, लेकिन हर बार का अनुभव बिल्कुल अलग रहा है। इस बार तो कुछ खास ही बात थी, क्योंकि हम यहाँ अपने शो ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ के लिए आए थे। यह यात्रा सिर्फ मौज-मस्ती तक सीमित नहीं रही ,मैंने यहाँ बहुत कुछ सीखा भी। इस शहर को नज़दीक से देखने और समझने से मुझे यहाँ की लोक संस्कृति, भाषा और जीवनशैली की गहराई समझ में आई जो मेरे किरदार से जुड़ने में बहुत मददगार रही।सबसे अच्छी बात ये रही कि हमारे साथ एक सच्चे राजस्थानी आकाश भी थे। उन्होंने हमें राजस्थान का एक ऐसा पहलू दिखाया, जिसे शायद हम खुद से नहीं देख पाते। इसने हमारी जर्नी को और भी खास और यादगार बना दिया।
देखना न भूलें ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ 12 अगस्त से, रात 9 बजे, सिर्फ़ सन नियो पर!

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article धरातल पर उतरेगा माही डैम को जवाई बांध से जोड़ने का प्रोजेक्ट, 7 हजार करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट की डीपीआर को लेकर चर्चा
Next Article 14 अगस्त को झरोखा लहरिया उत्सव में समृद्ध होगी राजस्थानी संस्कृति

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

पीएम विश्वकर्मा योजना में राजस्थान की बड़ी छलांग, देश में चौथे पायदान पर
Jaipur
October 21, 2026
सत्यचित्त पुष्पानन्द सामाजिक विकास संस्था ने किया 251 कन्याओं का पूजन, प्रसादी वितरित
Jaipur
October 21, 2026
प्रथम चरण का प्रचार थमा, 21 अक्टूबर को प्रशिक्षण के बाद रवाना होंगे मतदान दल
Jaipur
October 21, 2026
विजयादशमी पर रावण दहन कार्यक्रम: समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प
Jaipur
October 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

518227
Your IP Address : 216.73.216.128

You Might Also Like

गंदगी और सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम का कड़ा प्रहार, गोदाम पर छापाय एक लाख का जुर्माना
आवास आयुक्त ने जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर की विभिन्न योजनाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण
‘‘विकसित भारत में पुलिसिंग‘‘ विषय पर राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन आज से
सचिवालय विहार के भूखण्ड संख्या 113 में व्यवसायिक प्रयोजनार्थ किये गये अवैध निर्माण की पुख्ता सीलिंग की कार्यवाही
मोदी के नेतृत्व में सशक्त हुई भारत की सेना – कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account