By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जीएसटी विभाग की सर्वे कार्रवाई में 40 लाख रुपये की संभावित कर देयता उजागर, फर्म ने मौके पर 10 लाख रुपये जमा कराए
    August 18, 2026
    एक नगर निगम दो नगर परिषद् सहित 19 नगरीय निकाय के वार्डों की निकाली लॉटरी
    August 18, 2026
    प्रगतिशील कृषक मोती लाल बने ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’ एवं ट्रेनर: हर माह मिलेगा 11 हजार रुपए मानदेय
    August 18, 2026
    डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    August 18, 2026
    कृषि स्टैक को मिलेगी नई रफ्तार, कृषि विभाग में स्थापित होगा कृषि स्टैक आयुक्तालय
    August 18, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: कृषि स्टैक को मिलेगी नई रफ्तार, कृषि विभाग में स्थापित होगा कृषि स्टैक आयुक्तालय
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > कृषि स्टैक को मिलेगी नई रफ्तार, कृषि विभाग में स्थापित होगा कृषि स्टैक आयुक्तालय
Jaipur

कृषि स्टैक को मिलेगी नई रफ्तार, कृषि विभाग में स्थापित होगा कृषि स्टैक आयुक्तालय

RMT network
Last updated: August 18, 2026 6:11 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

किसानों से संबंधित सभी योजनाओं में अनिवार्य होगी फार्मर आई डी
किसान सम्मान निधि कृषि विभाग को हस्तांतरित करने की तैयारी
जयपुर।
राजस्थान में कृषि क्षेत्र को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी, सुगम एवं लक्षित तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। हाल ही में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में आयोजित कृषि स्टैक राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की बैठक में कृषि स्टैक की प्रगति, किसान रजिस्ट्री, डिजिटल क्रॉप सर्वे, उर्वरक वितरण व्यवस्था तथा किसान कल्याण योजनाओं के डिजिटलीकरण की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में कृषि विभाग, राजस्व विभाग, बोर्ड ऑफ रेवेन्यू, सहकारिता, वित्त एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के मुख्य ज्ञान अधिकारी राजीव चावला भी उपस्थित रहे।
87.44 लाख किसानों की किसान रजिस्ट्री पूरी
बैठक में प्रमुख शासन सचिव, कृषि ने बताया कि राज्य में अब तक 87.44 लाख किसानों का किसान रजिस्ट्री में पंजीकरण पूरा हो चुका है, जो भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य का 96.95 प्रतिशत है। इनमें 49.46 लाख पीएम-किसान लाभार्थी सफलतापूर्वक किसान रजिस्ट्री से जुड़ चुके हैं।
ग्रामीण सेवा शिविरों, जन आधार के माध्यम से सत्यापन तथा कृषि पर्यवेक्षकों को डिजिटल प्रणाली से जोड़ने के प्रयासों से किसान रजिस्ट्री के कार्य में तेजी आई है।
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि कृषि विभाग की किसान-केंद्रित योजनाओं में किसान आईडी को प्राथमिक पहचानकर्ता के रूप में अपनाया जा चुका है। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि किसान हित से जुड़ी सभी योजनाओं में किसान आईडी के अनिवार्य उपयोग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
कृषि विभाग में बनेगा समर्पित कृषि स्टैक आयुक्तालय
कृषि स्टैक के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग के अधीन समर्पित कृषि स्टैक आयुक्तालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। कृषि आयुक्त को कृषि स्टैक आयुक्त का दायित्व सौंपा जाएगा। इससे कृषि स्टैक से जुड़े विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म, किसान रजिस्ट्री, डेटा एकीकरण एवं विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को एकीकृत दिशा मिलेगी।
पीएम-किसान सम्मान निधि कृषि विभाग को हस्तांतरित करने की तैयारी
बैठक में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को सहकारिता विभाग से कृषि विभाग में स्थानांतरित करने के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर राज्य सरकार को प्रस्तुत करने का निर्णय लिया गया। वहीं मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 26वीं किस्त से किसान आईडी को अनिवार्य किए जाने की दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।
आरओआर और किसान रजिस्ट्री का होगा डेटा सिंक्रनाइजेशन
राज्य के RoR (Record of Rights) सिस्टम और किसान रजिस्ट्री के बीच डेटा सिंक्रनाइजेशन का कार्य 31 अगस्त 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद निरंतर डेटा आदान-प्रदान की व्यवस्था विकसित की जाएगी तथा आरओआर सत्यापन मॉड्यूल लागू किया जाएगा।
बोर्ड ऑफ रेवेन्यू को म्यूटेशन प्रक्रिया में आवेदक का आधार नंबर एवं किसान आईडी अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी समय-सीमा 15 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
एफएफएस का अगस्त में पूरे प्रदेश में विस्तार
राजसमंद एवं सिरोही जिलों में लगभग 70 हजार किसानों को लाभ पहुंचाने वाले फर्टिलाइजर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम (FFS) के सफल पायलट के बाद इसे अगस्त 2026 में पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है। इससे उर्वरक वितरण व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी।
एमएसपी खरीद व्यवस्था से जुड़ेगी किसान रजिस्ट्री
किसान रजिस्ट्री को खाद्य विभाग एवं राजफेड की एमएसपी खरीद प्रणाली से प्राथमिकता के आधार पर एकीकृत किया जाएगा। वर्तमान खरीद सीजन में दो जिलों में इसका पायलट शुरू किया जाएगा। इससे पात्र किसानों की पहचान और खरीद प्रक्रिया को अधिक सुगम बनाने में मदद मिलेगी।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
Next Article डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जीएसटी विभाग की सर्वे कार्रवाई में 40 लाख रुपये की संभावित कर देयता उजागर, फर्म ने मौके पर 10 लाख रुपये जमा कराए
Jaipur
August 18, 2026
एक नगर निगम दो नगर परिषद् सहित 19 नगरीय निकाय के वार्डों की निकाली लॉटरी
Jaipur
August 18, 2026
प्रगतिशील कृषक मोती लाल बने ‘किसान ब्रांड एम्बेसडर’ एवं ट्रेनर: हर माह मिलेगा 11 हजार रुपए मानदेय
Jaipur
August 18, 2026
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी से रहें सतर्क, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Jaipur
August 18, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

485413
Your IP Address : 216.73.216.115

You Might Also Like

गर्भवती महिलाओं को पौष्टिकता के अनुसार दिया जाए सुपोषण न्यूट्री किट- उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी
वर्ष 2025 में लगभग 81 हजार सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा कलेण्डर निर्धारित, जनवरी में लगभग 13 हजार 500 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने की तैयारी
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों पर राजस्थान पुलिस का विशेष अभियान: 20 दिन में 1 हजार 624 हार्डकोर अपराधी गिरफ्तार
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024, अभ्यर्थी आवेदन पत्रों में 16 अक्टुबर तक कर सकेंगे संशोधन
सरंक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए रेलकर्मियों को सम्मानित किया
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account