जयपुर। अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व प्राप्त महिला एवं बाल विकास को समर्पित संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण, कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान एवं मानवता के रत्न सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 22 मार्च 2026 को जयपुर के टोंक रोड स्थित होटल अक्ष इन में आयोजित किया जा रहा है।
प्रदेश अध्यक्ष जिनेश कुमार जैन ने बताया कि इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतम दक , सहकारिता मंत्री, राजस्थान सरकार, अति विशिष्ट अतिथि डॉ.वी.सी.मलिकार्जुन, (डी .आई.जी)RPF ,अध्यक्षता डॉ.पी.सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधिक सलाहकार परिषद् WPSF एवं एकता अग्रवाल मंत्री भाजपा राजस्थान सहित अन्य गण मान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में श्रीमति अमृता मेघवाल पूर्व विधायक, जालोर भाजपा,पूर्णिमा पाठक प्रशासनिक अधिकारी रेलवे, जिनेश कुमार जैन ,प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष, WPSF एवं सामाजिक कार्यकर्ता, रिम्मू खंडेलवाल (संस्थापक रिम्मी फाउंडेशन) श्रीमति उषा चार्नअल(समाज सेविका एवं पेट्रोल पंप संचालिका) , मुस्कान राणा,(राणाज आर्किटेक्ट्स) , डॉ आलोक छाबड़ा,सहित कई प्रतिष्ठित व्यावसायिक, प्रशासनिक, सामाजिक उधोग जगत की नामी हस्तियां शामिल होंगी।
इस आयोजन को सफल बनाने में विभिन्न संस्थाओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ है, जिनमें वाणी चेस क्लब, (के एन वी) इंस्टिट्यूट, राणाज आर्किटेक्ट्स, ज्योतिर्गम सेवा संस्थान, पुष्कर, रिम्मू फाउंडेशन जयपुर, दैनिक राजस्थान दर्पण (मीडिया पार्टनर), एवं ह्यूमन राइट्स संगठन प्रमुख हैं।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री राज कन्या ने बताया कि यह आयोजन समाज में ” कन्या के सम्मान, सुरक्षा , शिक्षा, संरक्षण, अधिकार अधिनियम और आत्मनिर्भरता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा, साथ ही कन्या जन्मदात्री मां को समर्पित सम्मान से नवाजा जाएगा, एवं समाज सेवी हितों में मानवता के रत्न द्वारा पुरुष समाज सेवी जनों को सम्मानित किया जाएगा!
आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का हिस्सा बनने का आग्रह किया है। संस्था वूमेन पॉवर सोशलिटी फाउंडेशन इंडिया समय समय पर समाज में जनजागृति के हितों ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर, मानव जीवन की उत्कृष्टता में सम्मान देने हेतु तत्पर रहती है!
” कन्या जन्म गौरव स्वाभिमान सम्मान समारोह ” – सीजन 3


