जयपुर। रिफ़ फिल्म क्लब और मैक्सिको एम्बेसी के सहयोग से चर्चित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ (2008) की विशेष स्क्रीनिंग एसआरएनजी ऑडिटोरियम में आयोजित की गई। एंजेलिस मास्ट्रेट्टा के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित यह फिल्म प्रेम, परिवार, इच्छा, विश्वासघात और व्यक्तिगत विकास जैसे विषयों को गहराई से प्रस्तुत करती है।
आयोजन में विभिन्न आयु-वर्ग के सिनेमा प्रेमियों ने भाग लिया और फिल्म का आनंद लिया। रिफ़ फिल्म क्लब के संस्थापक सोमेंद्र हर्ष ने कहा कि क्लब का उद्देश्य केवल फिल्मों की स्क्रीनिंग करना नहीं, बल्कि दुनिया भर के विविध और सार्थक सिनेमा को दर्शकों तक पहुंचाना तथा फिल्म के माध्यम से संवाद और विचार-विमर्श की संस्कृति विकसित करना है और ये आयोजन इसी दिशा में एक कदम है ।
रिफ फ़िल्म क्लब द्वारा आयोजित यह विशेष स्क्रीनिंग सिनेमा को एक मनोरंजन के माध्यम से आगे बढ़ाकर संवाद, संवेदना और सामाजिक जुड़ाव के माध्यम के रूप में देखने की दिशा में एक सार्थक पहल रही।
रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग


