By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    इग्नू पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी
    October 6, 2026
    जन आकांक्षाओं पर खरा उतरें, शहरों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए समर्पित होकर करें कार्य- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    October 6, 2026
    राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग
    October 6, 2026
    साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी
    October 6, 2026
    राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह: पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने बढ़ाया हौसला
    October 6, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    IMD ने जारी किया लू का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर
    April 25, 2024
    तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत
    May 10, 2024
    डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रंजीत सिंह मर्डर केस में किया बरी
    May 28, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
    रिफ फ़िल्म क्लब में ‘Shadows of Light’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित
    September 22, 2026
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह: पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने बढ़ाया हौसला
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह: पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने बढ़ाया हौसला
Jaipur

राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह: पुलिस महानिदेशक राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने बढ़ाया हौसला

RMT network
Last updated: October 6, 2026 6:43 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। राजस्थान पुलिस अकादमी में सोमवार को नव-प्रशिक्षित कॉन्स्टेबल के बैच-102 का दीक्षांत परेड समारोह हुआ। पासिंग आउट परेड के दौरान परिजनों और पुलिसकर्मियों की तालियों की गूंज के बीच प्रदेश के विभिन्न शहरों, गांवों और ढाणियों से पहुंचीं 438 महिला कॉन्स्टेबल ने देश और जनसेवा की शपथ ली। मार्च पास्ट के दौरान मंच के सामने से गुजरती नारी शक्ति का दर्शक दीर्घा में बैठे परिजनों के भावुक चेहरों और खुशी के आंसुओं के साथ स्वागत किया। वहीं, पुलिसकर्मियों ने सैल्यूट कर अभिवादन किया।
समर्पण और दृढ़ता से लबरेज पासिंग परेड
समारोह में परेड कमांडर सुश्री प्रियंका बेनीवाल ने नेतृत्व में मुख्य अतिथि महानिदेशक पुलिस राजस्थान राजीव कुमार शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एडीजीपी एवं आरपीए निदेशक संजीब कुमार नार्ज़ारी ने नव प्रशिक्षित कॉन्स्टेबलों को शपथ दिलाई।
डीजीपी ने नव प्रशिक्षितों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस वर्दी को एक फोर्स ही नहीं, समाज और राष्ट्र के प्रति सच्ची सेवा के रूप में देखें। दीक्षांत समारोह प्रशिक्षण का अंत नहीं है। यह देश और जनता के प्रति सेवा, समर्पण, अनुशासन और उत्तरदायित्व की एक नई शुरुआत है। यह गौरवपूर्ण क्षण प्रशिक्षितों के माता-पिता और परिजनों के त्याग, प्रोत्साहन और आशीर्वाद के बिना संभव नहीं हो सकता था।
नया मॉडल सिलेबस और बदलती पुलिसिंग
पुलिस महानिदेशक राजस्थान ने कहा कि गृह मंत्रालय के नए ‘मॉडल सिलेबस’ के अनुरूप प्रशिक्षण दिया गया है। नए सिलेबस का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आमजन की अपेक्षाओं के अनुरूप अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि वे नए आपराधिक कानूनों का गहन अध्ययन करें। दैनिक कार्यशैली में डिजिटल साक्ष्यों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करें, जिससे अनुसंधान में तेजी आए और मामलों के त्वरित निस्तारण में मदद मिले। उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के परिणामस्वरूप गंभीर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सफलता मिली है। नशा सामग्री तस्करी, पेपरलीक और संगठित अपराधों जैसे मामलों में पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है।
आधुनिक चुनौतियां और महिला बल की अहम भूमिका
डीजीपी ने कहा कि वर्तमान में मादक पदार्थों की तस्करी, सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी, संगठित अपराध तथा सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहें, फर्जी खबरें व डीपफेक जैसी चुनौतियां पुलिस के सामने हैं। इनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने ‘कालिका यूनिट‘ की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि पुलिस बल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से कानून व्यवस्था, आसूचना संग्रहण और सामुदायिक पुलिसिंग को नई मजबूती मिली है। महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी से समाज के कमजोर वर्गों, महिलाओं और बच्चों में पुलिस के प्रति गहरा विश्वास बढ़ा है।
पुलिस थाने को बनाएं ‘सेवा केंद्र’
शर्मा ने कहा कि पुलिस थानों को कार्यालय न समझते हुए एक ‘सेवा केंद्र’ की तरह विकसित किया जाए। यहां नागरिकों का सम्मान हो उनकी शिकायतें पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनी जाएं। बुजुर्गों, दिव्यांगों, गरीबों व महिलाओं को प्राथमिकता मिले। पीड़ितों को उनकी शिकायतों पर हुई कार्रवाई की प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी दृढ़ता, आत्मविश्वास और व्यावसायिक दक्षता के साथ हर चुनौती का सामना करेंगी। उन्होंने व्यायाम की आदत को हमेशा जारी रखने के लिए कहा।
डीजीपी की बड़ी सीख
समारोह में उन्होंने कॉन्स्टेबलों से कहा कि जब भी थकान या निराशा महसूस हो, उस समय आज के दिन अपने परिवार के चेहरों पर दिख रहे गर्व और खुशी को याद कीजिए। कर्तव्य पथ की कठिनाइयों से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान डीजीपी ने राजस्थान पुलिस के साहस, बलिदान और जनसेवा की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने की अपील करते हुए अकादमी की पूरी टीम को सफल प्रशिक्षण आयोजन के लिए बधाई दी।
बैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड
सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर एवं सर्वश्रेष्ठ ड्रिल श्रेणी में सवाई माधोपुर की प्रियंका बेनीवाल, सर्वश्रेष्ठ इंडोर प्रशिक्षण में कोटा की राशिका मीना, सर्वश्रेष्ठ आउटडोर में कोटपूतली-बहरोड़ की भारती शर्मा, सर्वश्रेष्ठ फायरिंग में कोटपूतली-बहरोड़ की निधि शेखावत, सर्वश्रेष्ठ कंप्यूटर विषय में प्रदर्शन के लिए जयपुर की रविना को पुरस्कृत किया। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षक के रूप में निरीक्षक नितेश शर्मा और पुलिस निरीक्षक मीना वर्मा को भी सम्मानित किया गया।
परेड और प्लाटून कमांडर भी सम्मानित
इस अवसर पर परेड कमांडर प्रियंका बेनीवाल तथा प्लाटून कमांडर भारती शर्मा, पूजा जाट, राशिका मीना, तनुश्री माली, निधि शेखावत, प्रिया यादव, सुमन कुमावत और किरण मीणा को प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया है।
पुलिसकर्मियों को डीजीपी डिस्क
हनुमानगढ़ के रावतसर थाने के विकास कुमार सहारण को पुलिसिंग में उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य के लिए, दीपक लबाना को नदी में डूब रही महिला को बचाने के लिए, सुरेश कुमार को नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी में विशेष योगदान देने, सुरेश चंद्र को पुलिस बैंड और कैवलरी शो में विशेष योगदान देने, अनिल कुमार योगी और सुरेंद्र सिंह गुर्जर को छबड़ा से गंभीर महिला को बारां के अस्पताल पहुंचाकर जीवन बचाने के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक छोटी सी आशा संस्था की ओर से प्री करवा चौथ सेलिब्रेशन मनाया
Next Article साइबर अलर्ट: ऑनलाइन ‘वेडिंग कार्ड’ के नाम से होने वाली ठगी को लेकर राजस्थान पुलिस (R4C) की विशेष एडवाइजरी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

इग्नू पीएच.डी. प्रवेश परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगी
Jaipur
October 6, 2026
ओप्पो ने एफ सीरीज़ के 10 साल पूरे होने पर एफ35 सीरीज़ लॉन्च की
Branding Business Marketing
October 6, 2026
जन आकांक्षाओं पर खरा उतरें, शहरों को विश्वस्तरीय बनाने के लिए समर्पित होकर करें कार्य- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jaipur
October 6, 2026
राजस्थान पुलिस की ऐतिहासिक पहल, हाइटेक होगी बीट पुलिसिंग
Jaipur
October 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

499641
Your IP Address : 216.73.216.164

You Might Also Like

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
सोने की तस्करी में लिप्त युवक के अपहरण के इरादे से आए छह बदमाशों को फॉर्च्यूनर कार समेत पकड़ा
महारानी फार्म एवं अग्रवाल फार्म के मध्य द्रव्यवती नदी पर स्थित पुलिया के नवीन निर्माण हेतु होगा यातायात डायवर्जन
यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-खड़की एकतरफा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा का संचालन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में “द ग्रेट इंडियन ट्रेवल बाजार 2024“ की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित हुई बैठक -जयपुर में 5 से 7 मई को होगा तीन दिवसीय आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account