जयपुर (राज मीडिया टाइम्स नेटवर्क)। एक छोटी सी आशा संस्था की ओर से 4 अक्टूबर को वैशाली नगर स्थित टीबीजेड ज्वेलर्स पर करवा चौथ प्री सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।

संस्था फाउंडर बीना कंवर ने बताया कि इस अवसर पर संस्था मेंबर्स ने कई एक्टिविटीज के जरिए सभी का मनोरंजन किया।

प्री सेलिब्रेशन इवेंट के चीफ गेस्ट राज मीडिया टाइम्स ग्रुप चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा, स्पेशल गेस्ट श्रीमती सुशीला सारस्वत, समग्र विकास संस्थान की फाउंडर एडवोकेट दया शर्मा का संस्था फाउंडर बीना कंवर को-फाउंडर अंकिता मिश्रा, मीनू भारद्वाज टीचर नेहा शर्मा, रेखा, रूपल शाह ने उपहार देकर विशेष सम्मान किया।

इस अवसर पर टीबीजेड ज्वेलर्स की ओर से सभी महिलाओं को गोल्ड ओर सिल्वर पर चल रही विशेष स्कीम के बारे में भी बताया।

