जयपुर। बैनाड़ रोड़ सीतावाली फाटक अंडर पास का 19 नवंबर को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 14.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) का लोकार्पण कर इसे आमजन को समर्पित किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि रेलवे अंडरपास बनने से हजारों क्षेत्रवासियों का आवागमन सुगम और सुरक्षित होगा। इससे लोगों को रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सीवरेज का कार्य भी प्रगति पर है। विकास कार्यों की गति बनाए रखने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है।

गलत कार्यों की जानकारी दें, तुरंत होगी कार्रवाई
दिया कुमारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ही उनकी आंख और कान है। क्षेत्र में कहीं भी कोई गलत कार्य हो रहा है तो इसकी जानकारी उन्हें दें, ताकि संबंधित मामले में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने जयपुर स्थापना दिवस के आयोजन की रूपरेखा तैयार करने की बात भी कही। साथ ही आयोजन में क्षेत्रवासियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

लोकार्पण से पहले बैनाड़ रोड़ श्याम नगर व्यापार मंडल की ओर से उपमुख्यमंत्री का 50 किलो की माला ओर चुनरी ओढ़ाकर विशेष अभिन्नदन किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन रश्मि सैनी, पार्षद पिंकी शर्मा, राजेंद्र कारोडिया,जिला मंत्री नीलू शर्मा, राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,भाजपा नेता विजय शर्मा,कोशल शर्मा,जयंत कुमावत,पार्षद स्नेहलता साबू,एडवोकेट मनोज शर्मा,ममता शर्मा, जगदीश यादव,मंडल अध्यक्ष अशोक शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, वार्ड एवं बूथ अध्यक्ष, व्यापार मंडल और विकास समितियों के प्रतिनिधि सहित सैकड़ों क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


