By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य पूर्ण
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य पूर्ण
Jaipur

अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों पर पुनर्विकास का कार्य पूर्ण

RMT network
Last updated: December 25, 2025 6:02 am
RMT network
Share
10 Min Read
SHARE

जयपुर। रेलवे द्वारा स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में बढोतरी करने व स्टेशनों की बिल्डिंग को नया स्वरूप प्रदान करने की “अमृत स्टेशन योजना” के तहत स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल के रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों सहित 77 स्टेशनों का लगभग 4000 करोड़ रूपये की लागत के साथ अमृत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पुनर्विकास किया जा रहा है।
रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों पर जयपुर, रेवाड़ी, खैरथल एवं दौसा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधियों को कार्य प्रगति की जानकारी देते हुए शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी,उत्तर पश्चिम रेलवे ने बताया कि अमृत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी, खैरथल, दौसा स्टेशनों पर लगभग 60 करोड़ रुपये से पुनर्विकास के कार्य अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि पुराने स्टेशन भवन में पर्याप्त स्थान की कमी थी और यात्री सुविधाओं को विकसित करने में कठिनाई हो रही थी। यात्री सुविधाओं में विस्तार करने के लिए अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन बिल्डिंग का नवीनीकरण कर इसमें सुधार किया गया है। स्टेशन पुनर्विकास से अब स्टेशन बिल्डिंग में पर्याप्त स्थान उपलब्ध हुआ है। स्टेशन बिल्डिंग में बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए समुचित क्षेत्र में टिकटिंग सुविधा और बडा वेटिंग हॉल उपलब्ध करवाया गया है।
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन
रेवाड़ी उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जो दिल्ली, जयपुर सहित अन्य उत्तर भारत के शहरों को जोड़ता है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेवाड़ी स्टेशन का 31.91 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य स्टेशन को आधुनिक और सुविधाजनक बनाना है ।
रेवाड़ी स्टेशन के भवन को पुर्ण रूप ये नवीनीकृत किया गया है जिसमें सुविधा क्षेत्र को 430 वर्ग मीटर से बढाकर 1600 वर्ग मीटर किया गया है तथा अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार का प्रावधान किया गया है। स्टेशन भवन के अन्दर भारतीय कला और संस्कृति को दर्शाते चित्र बनाये गये है। साथ ही स्टेशन भवन में पोर्च का निर्माण भी किया गया है। स्टेशन भवन के अग्रभाग में प्रकाश व्यवस्था का उन्नयन किया गया है। सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सड़क वाहनों के यातायात संचालन में सुधारकर और हरित पट्टी विकसित की गई है तथा समर्पित पार्किंग स्थान के साथ प्रतीक्षा कक्ष और वीआईपी रूम बनाया गया है । आधुनिक फिटिंग के साथ मौजूदा शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण और मौजूदा प्लेटफ़ॉर्म शेल्टरों की जीआई शीट को बदलने मे साथ नए आकर्षक बाउंड्री वॉल का कार्य भी किया गया है । प्लेटफॉर्मों के 6150 वर्ग मीटर सतह को नवीनीकृत किया गया है। स्टेशन पर ट्रेन इन्फोरमेशन बोर्ड और कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाये गये हैं। दिव्यांग जनों के लिए विशेष प्रावधान किये गये हेैं जिसमें हेल्प बूथ, विशेष शौचालय, वाटर बूथ, रेम्प, अलग पार्किंग, साईनेज, कुर्सीयां आदि शामिल हैं।
पुनर्विकास कार्याें मे,जीपीएस आधारित घड़ियां, 5 लिफ्ट व 4 एस्केलेटर फूड प्लाजा का प्रावधान भी किया गया है। साथ ही 10 करोड़ रुपए की लागत से 12 मीटर चौडा फुट ओवर ब्रिज का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी का प्रावधान तथा महिला और बच्चों के लिए सुरक्षा के प्रावधान किये गये हैं। जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर रिसाईक्लिंग प्लाटं तथा उर्जा संरक्षण के लिए रूफ टॉप सोलर प्लांट भी लगाया जा रहा है।
खैरथल रेलवे स्टेशन
खैरथल रेलवे स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में स्थित है। यह स्टेशन स्थानीय कला और आधुनिक डिजाइन का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है । खैरथल में बडी अनाज़ और सब्जी मंडी है। यह अलवर जिले का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है। यह स्टेशन आसपास के क्षेत्रों जैसे किशनगढ बास, तिजारा और खैरथल के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी पॉइंट रहा है ।
खैरथल रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग पूरा हो गया है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 12.79 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस कार्य में स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाया गया है। स्टेशन के भवन को पुर्ण रूप ये नवीनीकृत किया गया है । साथ ही स्टेशन भवन में पोर्च का निर्माण भी किया गया है। सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सुविधा क्षेत्र को 1200 वर्ग मीटर से बढाकर 3600 वर्ग मीटर किया गया है तथा अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार का प्रावधान किया गया है। दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग का प्रावधान किया गया है। 4.19 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का निर्माण किया गया है जिसमें रेम्प और कवरिंग शेड़ का भी प्रावधान किया गया है। मौजूदा प्लेटफ़ॉर्म शेल्टरों मे 150 वर्ग मीटर का विस्तार किया गया है। प्लेटफॉर्मों के 4197 वर्ग मीटर सतह को नवीनीकृत किया गया है। स्टेशन भवन के अन्दर 300 वर्ग मीटर में कलात्मक चित्र बनाये गये है।
खैरथल रेलवे स्टेशन पर नये प्रतीक्षा कक्ष बनाये गये हैं । आधुनिक फिटिंग के साथ मौजूदा शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण किया गया है। दिव्यांग जनों के लिए विशेष प्रावधान किये गये हेैं जिसमें हेल्प बूथ, शौचालय, वाटर बूथ, रेम्प, टिकट विंडो, साईनेज, कुर्सीयां आदि शामिल हैं।
दौसा रेलवे स्टेशन
दौसा रेलवे स्टेशन, राजस्थान के दौसा जिले में स्थित, एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और परिवहन का केंद्र है। यह स्टेशन दिल्ली-अहमदाबाद रेल मार्ग पर स्थित है और जयपुर से लगभग 60 किलोमीटर की दूरी पर है। दौसा का रेलवे इतिहास ब्रिटिश शासनकाल से जुड़ा है, जब इसे मुख्य रूप से व्यापार, शिक्षा, और सेना की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विकसित किया गया था।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 15.17 करोड़ रुपये की लागत से किए गए इस कार्य में स्टेशन को आधुनिक और यात्री-अनुकूल बनाया गया है।
स्टेशन के भवन को पुर्ण रूप ये नवीनीकृत किया गया है सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सुविधा क्षेत्र को विकसित किया गया है तथा अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार का प्रावधान किया गया है। साथ ही स्टेशन भवन में पोर्च का निर्माण भी किया गया है। स्टेशन भवन के अन्दर तथा वेटिंग हॉल मे भारतीय कला, विरासत और संस्कृति को दर्षाते चित्र बनाये गये है। दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग का प्रावधान किया गया है। 4.10 करोड़ रुपये की लागत से ऊपरी पैदल पुल (एफओबी) का निर्माण किया गया है जिसमें रेम्प और कवरिंग शेड़ का भी प्रावधान किया गया। नये प्रतीक्षा कक्ष बनाये गये हैं । आधुनिक फिटिंग के साथ मौजूदा शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण किया गया है। दिव्यांग जनों के लिए विशेष प्रावधान किये गये हेैं जिसमें हेल्प बूथ, शौचालय, वाटर बूथ, रेम्प, अलग पार्किंग, साईनेज, कुर्सीयां आदि शामिल हैं। इसके साथ ही 1.08 करोड़ रुपये की लागत से 02 लिफ्ट भी लगाये गये हैं।
स्टेशन पर ट्रेन इन्फोरमेशन बोर्ड और कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाये गये हैं। इसके अतिरिक्त सुरक्षा के लिए सीसीटीवी का प्रावधान भी किया गया है। महिला और बच्चों के लिए सुरक्षा के प्रावधान किये गये हैं। जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर रिसाईक्लिंग प्लाटं तथा उर्जा संरक्षण के लिए सोलर पावर से सम्बंधित कार्य भी किये गये है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर जयपुर मण्डल में 18 स्टेशनों का 1325 करोड़ रूपये से पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। जिनमें जयपुर, गांधीनगर जयपुर, सांगानेर, रेवाड़ी, फुलेरा, अलवर, बांदीकुई, सीकर, दौसा, रींगस, राजगढ़, आसलपुर जोबनेर, खैरथल, नीम का थाना, नारनौल, फतेहपुर शेखावाटी, झुंझुनू, नरेना स्टेशन शामिल है। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 22 मई 2025 को राजगढ़, फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों का उद्घाटन कर आमजन के लिए उपलब्ध करवाया जा चुका है।
स्टेशनों के पुनर्विकास में स्थानीय कला को ध्यान मे रखकर आधुनिकता का समावेश किया जा रहा है। यात्रियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए आगमन और प्रस्थान का अलग-अलग प्रावधान किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए यहाँ पर आवश्यकता अनुसार लिफ्ट, एस्केलेटर,एग्जीक्यूटिव लांउज, वेटिंग रूम, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,कैफेटेरिया, पर्याप्त पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अमृत स्टेशन पुनर्विकास योजना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, लोगों को आने जाने मे सुविधा होगी, स्वच्छ और आधुनिक रेलवे स्टेशनों से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा।
इस अवसर पर पीयूष जोशी मुख्य परियोजना प्रबंधक जयपुर, कमल शर्मा मंडल वाणिज्य प्रबंधक जयपुर, कमल जोशी वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article जेडीए की ऑनलाइन सेवाओं पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एवं मीडिया कार्यशाला का सफल आयोजन
Next Article प्रदेश को फिल्मांकन का प्रमुख केंद्र बनाने की नई पहल: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418533
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

प्रदेश में नए क्रिमिनल लॉज के तहत पाली के सादड़ी थाने में पहली एफआईआर दर्ज
PTET-2025 के लिये 7 अप्रैल तक किये जा सकेंगे आवेदन
राजस्थान आईएसीसी चैप्टर, इंडो- यूएस ट्रेड इन्वेस्टमेंट और टेक पार्टनरशिप को आगेबढ़ाएगा: दीया कुमारी
यात्रियों की सुविधा हेतु तीन जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के ड़िब्बें
नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने वार्ड नं॰ 70 चित्रगुप्त पार्क में किया पौधारोपण
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account