जयपुर। निवारू रोड स्थिति ज्योतिपुंज मॉडर्न हाई स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने महात्मा गांधी,सुभाष चंद्र बोस,चंद्रशेखर आजाद सहित अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के वेश में शानदार ओर सुंदर प्रस्तुतियां दी।
नवल किशोर शर्मा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि समय तेजी से बदल रहा है। इस डिजिटल टेक्नोलॉजी के युग में आपको ज्यादा अपडेट ओर सतर्क रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार ओर इंसानियत भी आए। यही समय की मांग है। स्कूल निदेशक श्रीमती सरिता शर्मा ने समारोह के अतिथि राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा का दुप्पटा ओढ़ाकर विशेष अभिनंदन किया।
इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरिता शर्मा ने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार भी बच्चों में आए उसका पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई ओर शुभकामनाएं दी। बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी।


