By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
    September 17, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति
    September 17, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों को बड़ा तोहफा: तीन वर्ष से लंबित अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का राज्य के किसानों को भुगतान
    September 17, 2026
    सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
    September 17, 2026
    राज्य के राजस्व और व्यय संबंधित लेखा परीक्षण: वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की मुलाकात
    September 17, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Jaipur

सीमा पर पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा, जवानों से किया संवाद; जनसुनवाई कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

RMT network
Last updated: September 17, 2026 4:32 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

पश्चिमी राजस्थान में सीमा चौकियों से गांवों तक पहुंचे डीजीपी राजीव कुमार शर्मा
जयपुर। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों के दो दिवसीय दौरे के तहत बुधवार को पश्चिमी राजस्थान पहुंचे। डीजीपी ने सीमावर्ती पुलिस थानों, बॉर्डर आउट पोस्ट और गांवों का दौरा कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। सीमा पर तैनात जवानों से संवाद किया।
नोख थाने में दिया बेहतर पुलिसिंग का मंत्र:
निर्धारित कार्यक्रम के तहत डीजीपी शर्मा फलौदी के सीमावर्ती नोख थाने में पहुंचे। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर यह थाना दूर दराज पर स्थित है ऐसे में जनसहयोग लेते हुए पुलिसकर्मी बेहतर पुलिसिंग करते हुए नशा तस्करों, साइबर अपराधियों, सोलर कंपनियों से संबंधित अपराधों को दूर करने के प्रति पूरे जज्बे से कार्य करें।

उन्होंने इस क्षेत्र की पुलिसिंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए पुलिसकर्मियों से संवाद कर हौसला बढ़ाया। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर नागरिक सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी निभाने पर पुलिसकर्मियों की सराहना की। उन्होंने थाने में स्वागत कक्ष पर बेहतर व्यवस्थाएं देने के निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों को फर्स्ट रिस्पोंडर के रूप में आम जनता के प्रति मृदु व सहयोगी व्यवहार करने का भी आह्वान किया और कहा कि थाने में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति संतुष्ट होकर जावे।
राष्ट्रहित ही सर्वोपरि — डीजीपी
डीजीपी शर्मा ने ग्राम जालुवाला पहुंचकर सीमा संवाद और जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि माने और सजग रहते हुए किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना सबसे पहले समीपस्थ पुलिस चौकी या थाने को दें। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की प्रभावी निगरानी हो। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस का त्वरित रेस्पॉन्स हो।
आम जन से बेहतर समन्वय हो
जनसुनवाई और सीमा संवाद दौरान पुलिस महानिदेशक ने पुलिसकर्मियों को स्थानीय नागरिकों से नियमित संवाद रखने, उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आबादी कम है ऐसे में बीट कॉन्स्टेबल के पास गांव के हर एक परिवार के किसी एक व्यक्ति का नंबर हो वहीं ग्रामीणों के पास भी बीट कॉस्टेबल का नंबर अवश्य होना चाहिए। उन्होंने पुलिस और आमजन में आपसी समन्वय के साथ अपराधों और नशे की रोकथाम की दिशा में प्रयास करने चाहिए। उन्होंने विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने का भी आह्वान किया। उन्होंने संवाद में कहा कि राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट पर साइबर सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, महिला सुरक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी नियमित साझा की जा रही हैं। ऐसी जानकारी ग्रामवार ग्रुप्स में भेजकर अंतिम छोर तक लोगों को जागरूक किया जाए।
रायचंद वाला बीओपी पर सीमा प्रहरी संवाद
डीजीपी ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ की रायचंद वाला बीओपी पर सीमा प्रहरियों से संवाद किया। क्षेत्र की सुरक्षा, निगरानी और ड्यूटी से जुड़े विषयों पर फीडबैक लिया। उन्होंने विषम परिस्थितियों में भी देश सेवा के लिए डटे रहने वाले जवानों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ और पुलिस का प्रभावी समन्वय निरंतर बना रहेगा। बीएसएफ के सुझाव और सहयोग के लिए राजस्थान पुलिस हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने सीमा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया और बीएसएफ अधिकारियों से फीडबैक भी लिया ।
सुनीं परिवेदनाएं, दिए निर्देश
शर्मा ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने के साथ पुलिस एवं स्थानीय नागरिकों के बीच निरंतर समन्वय पर जोर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सजगता और संवेदनशीलता के साथ दायित्व निभाने के निर्देश दिए। विभिन्न थाना क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच पहुंचकर जनसुनवाई की। परिवेदनाओं पर अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। सीमावर्ती क्षेत्र की ग्राम पंचायत जालुवाला में ग्रामीणों से कहा कि पुलिस के साथ ग्रामीणों का निरंतर संवाद रहने से नशे की रोकथाम पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नशे से दूर और आपसी सौहार्द से रहने की अपील की। ग्राम जालूवाला में आरएसी से सेवानिवृत मगना राम को डीजीपी ने साफ़ा पहना कर सम्मान किया ।
नाचना और तनोट थाने में संवाद
पुलिस महानिदेशक शर्मा ने दोपहर बाद जैसलमेर के नाचना के ग्राम भारेवाला और तनोट थाना क्षेत्र के ग्राम रणाउ में सीमा संवाद एवं जनसुनवाई की। उन्होंने ग्रामीणों से पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए विभिन्न प्रकार के अपराधों व नशे की रोकथाम की दिशा में सहयोग का आह्वान किया। शाम को डीजीपी ने बॉर्डर आउट पोस्ट में सीमा प्रहरियों से संवाद और सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया।
दौरे के दौरान जोधपुर रेंज महानिरीक्षक पुलिस सत्येंद्र सिंह, उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, बीएसएफ उप महानिरीक्षक जितेन्द्र सिंह, जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह, जैसलमेर कलेक्टर अनुपमा जोरवाल, पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह, पुलिस अधीक्षक सीआईडी (एसएसबी जोधपुर) नरपत सिंह, बीएसएफ कमांडेंट एन.पी नेगी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
गुरुवार को 5 जिलों की बैठक
पुलिस महानिदेशक दौरे के दूसरे दिन गुरुवार सुबह तनोटराय माता मंदिर दर्शन करेंगे। इसके बाद सांगड़ थाने का निरीक्षण करते हुए पुलिसकर्मियों से संवाद किया जाएगा। यहां से बालोतरा के सिणधरी थाने में पहुंचकर बालोतरा एवं बाड़मेर के पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की जाएगी। दोपहर 3 बजे जालोर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जालोर, पाली और सिरोही के पुलिस अधीक्षकों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध की समीक्षा करेंगे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राज्य के राजस्व और व्यय संबंधित लेखा परीक्षण: वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की मुलाकात
Next Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों को बड़ा तोहफा: तीन वर्ष से लंबित अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का राज्य के किसानों को भुगतान

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ राजस्थान (FTIR) और सनराइजिंग सिनेविज़न एकेडमी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर
Jaipur
September 17, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर हरित ऊर्जा और विद्युतीकरण को मिल रही नई गति
Jaipur
September 17, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों को बड़ा तोहफा: तीन वर्ष से लंबित अटल भूजल योजना की लंबित 156 करोड़ रूपये की देनदारियों का राज्य के किसानों को भुगतान
Jaipur
September 17, 2026
राज्य के राजस्व और व्यय संबंधित लेखा परीक्षण: वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की राज्यपाल से प्रधान महालेखाकार ने की मुलाकात
Jaipur
September 17, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

480554
Your IP Address : 216.73.217.81

You Might Also Like

1 से 15 जुलाई तक “आंगनबाड़ी चलो अभियान”
तीज की उमंग से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
मानसरोवर दिवाली शॉपिंग कार्निवाल में जयपुराइट्स जमकर खरीदारी कर रहे।
रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना- वर्ष 2026: रेल यात्रा के अनुभव साझा कर पुरस्कार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर
सडक निर्माण के साथ-साथ ड्रेनेज की प्लानिंग की जायेगी – जेडीसी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account