जयपुर। फैशन और लाइफस्टाइल की दुनिया में एक भव्य आयोजन स्टारडम फेस्ट एंड अवार्ड्स, प्रस्तुतकर्ता द वोग एडिशन, 12 सितंबर को राज आंगन रिसॉर्ट जयपुर में आयोजित हुआ।

इवेंट की आयोजक ईशा कोहली ने राज मीडिया टाइम्स को बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और फैशन इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

कार्यक्रम में स्टार प्लस की लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री कांची सिंह बतौर सेलिब्रिटी गेस्ट शिरकत की। टीवी सेलिब्रिटी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब नजर आए। इवेंट की आयोजक ईशा कोहली ओर सौंदर्यंम स्किन केयर कंपनी के सीईओ ओर फाउंडर संजय चेतवानी ओर उनकी टीम की ओर से सेलिब्रिटी कांची सिंह का बुके देकर अभिनंदन किया।

इस दौरान राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा सहित अन्य अतिथियों का भी कांची सिंह ने स्टारडम अवॉर्ड देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में 100 से ज्यादा मेकअप आर्टिस्ट ओर ब्यूटी सैलून ऑनर को भी कांची सिंह के द्वारा सम्मान पत्र ओर उपहार देकर सम्मानित किया।

इवेंट के दौरान भव्य फैशन शो आयोजित किया गया जिसमें 50 से अधिक मॉडल्स ने रैंप पर अपने हुनर और अदाओं का जलवा बिखेरा।
इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहे प्रतिभाशाली लोगों को स्टारडम अवार्ड से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में लाइफस्टाइल एग्जीबिशन का भी आयोजन किया गया। जिसमें फैशन, लाइफस्टाइल और विभिन्न ब्रांड्स को अपनी पहचान और उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

द वोग एडिशन द्वारा प्रस्तुत इस आयोजन की ऑर्गनाइजर ईशा कोहली हैं। आयोजन का उद्देश्य फैशन, प्रतिभा और महिला सशक्तिकरण को एक मंच पर लाकर नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा फैशन और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री को एक मजबूत प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।


