By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा की बढ़त, भरतपुर में निर्दलीयों का बड़ा उलटफेर
    September 14, 2026
    गणेश निमंत्रण के साथ महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव का शुभारंभ
    September 14, 2026
    साइबर अपराध पर राजस्थान पुलिस का सख्त प्रहार: समीक्षा बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए बड़े निर्देश
    September 14, 2026
    राजस्थान पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार: राजस्थान में 73.64 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां कुर्क व सीज
    September 14, 2026
    विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, राजस्थान के 35 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
    September 12, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    IMD ने जारी किया लू का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर
    April 25, 2024
    तमिलनाडु पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 लोगों की मौत
    May 10, 2024
    डेरा प्रमुख राम रहीम को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, रंजीत सिंह मर्डर केस में किया बरी
    May 28, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा की बढ़त, भरतपुर में निर्दलीयों का बड़ा उलटफेर
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा की बढ़त, भरतपुर में निर्दलीयों का बड़ा उलटफेर
Jaipur

निकाय चुनाव परिणाम : भाजपा की बढ़त, भरतपुर में निर्दलीयों का बड़ा उलटफेर

RMT network
Last updated: September 14, 2026 6:22 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर सहित 6 नगर निगमों में भाजपा आगे, भरतपुर में 65 में से 36 वार्ड निर्दलीयों के खाते में
बीकानेर में कांग्रेस आगे, बोर्ड गठन के लिए निर्दलीय निर्णायक भूमिका में
जयपुर।
राजस्थान के 309 नगरीय निकायों में हुए चुनाव की मतगणना सोमवार सुबह 8 बजे से जारी है। जयपुर सहित प्रदेश के 6 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है। वहीं, भरतपुर में चुनाव परिणामों ने बड़ा उलटफेर किया है। यहां निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख दलों को पीछे छोड़ते हुए बड़ी संख्या में जीत दर्ज की है। परिणामों के साथ ही प्रदेश के शहरी मतदाताओं का सियासी मिजाज भी सामने आने लगा है।
निकाय चुनाव के नतीजों के साथ कुल 38,889 उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला हो रहा है। इनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं में बोर्ड गठन की तस्वीर स्पष्ट होगी। परिणाम पूरी तरह सामने आने के बाद यह भी साफ हो जाएगा कि प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में किस राजनीतिक दल का दबदबा रहा और किन क्षेत्रों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने राजनीतिक दलों को चुनौती दी।
भरतपुर में निर्दलीयों का दबदबा
भरतपुर नगर निगम के चुनाव परिणामों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे बड़ा उलटफेर किया है। कुल 65 वार्डों में से निर्दलीयों ने 36 वार्डों में जीत दर्ज की है। इस तरह वे नगर निगम में सबसे बड़ी ताकत के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
भरतपुर में भाजपा को 20 वार्डों में जीत मिली, जबकि कांग्रेस के खाते में 7 वार्ड आए। बसपा और आरएलपी को एक-एक वार्ड में जीत मिली है। परिणामों के बाद नगर निगम में बोर्ड गठन को लेकर निर्दलीय प्रत्याशियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है।
भरतपुर नगर निगम के परिणाम
कुल वार्ड : 65
भाजपा : 20
कांग्रेस : 7
बसपा : 1
आरएलपी : 1
निर्दलीय : 36
फतेहपुर में तिवाड़ी की बहन निर्दलीय जीतीं
फतेहपुर नगर परिषद के वार्ड 25 से निर्दलीय प्रत्याशी अंजू भिण्डा ने जीत दर्ज की है। अंजू भिण्डा राज्यसभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी की बहन हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उनकी जीत को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बीकानेर में कांग्रेस आगे, निर्दलीय बन सकते हैं किंगमेकर
बीकानेर में चुनाव परिणामों के बाद बोर्ड गठन को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। यहां कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के खाते में 13 वार्ड आए हैं। आरएलपी को एक वार्ड में जीत मिली है और 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी है।
ऐसे में बोर्ड गठन के लिए निर्दलीय प्रत्याशी निर्णायक भूमिका में आ सकते हैं। दोनों प्रमुख दलों के बीच बोर्ड बनाने की स्थिति को देखते हुए निर्दलीयों का समर्थन महत्वपूर्ण हो गया है।
बालोतरा में भाजपा का दबदबा
बालोतरा नगर परिषद के कुल 55 वार्डों के परिणाम में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त हासिल की है। भाजपा ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को 23 वार्ड मिले। तीन वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की।
जसोल में भी भाजपा आगे
जसोल नगरपालिका के 20 वार्डों में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस को 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 वार्डों में जीत मिली।
समदड़ी में भाजपा को बहुमत
समदड़ी नगरपालिका के कुल 25 वार्डों में भाजपा ने 14 वार्ड जीतकर बढ़त बनाई। कांग्रेस को 8 और निर्दलीयों को 3 वार्डों में जीत मिली।
सिवाना में भाजपा मजबूत
सिवाना नगरपालिका के 25 वार्डों में भाजपा ने 14 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस के खाते में 9 वार्ड आए, जबकि 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
सिणधरी में भाजपा आगे
सिणधरी नगरपालिका के 20 वार्डों में भाजपा ने 12 वार्डों में जीत हासिल की। कांग्रेस को 5 और निर्दलीयों को 3 वार्डों में सफलता मिली।
गुड़ामालानी में भी भाजपा का दबदबा
गुड़ामालानी नगरपालिका के 20 वार्डों में भाजपा ने 11 वार्डों में जीत दर्ज की। कांग्रेस को 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 2 वार्डों में सफलता मिली।
धोरीमन्ना में भाजपा को बड़ी बढ़त
धोरीमन्ना नगरपालिका के कुल 20 वार्डों में भाजपा ने 14 वार्डों में जीत दर्ज कर मजबूत स्थिति बनाई। कांग्रेस को 3 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 3 वार्डों में जीत मिली।
निकाय चुनाव के परिणामों के साथ ही अब अलग-अलग नगर निगम, नगर परिषद और नगरपालिकाओं में बोर्ड गठन को लेकर राजनीतिक जोड़तोड़ शुरू होने की संभावना है। जहां कई निकायों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला रहा, वहीं भरतपुर और बीकानेर जैसे निकायों में निर्दलीय प्रत्याशी सत्ता की चाबी अपने हाथ में रखते नजर आ रहे हैं। परिणामों के अंतिम आंकड़े सामने आने के बाद प्रदेश के शहरी निकायों में सत्ता का पूरा गणित स्पष्ट हो जाएगा।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मांधना, शेफ़ाली की मदद से भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

मांधना, शेफ़ाली की मदद से भारत ने 8वीं बार जीता एशिया कप
Sports
September 14, 2026
अभिषेक और अर्शदीप ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त
Sports
September 14, 2026
गणेश निमंत्रण के साथ महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव का शुभारंभ
Jaipur
September 14, 2026
साइबर अपराध पर राजस्थान पुलिस का सख्त प्रहार: समीक्षा बैठक में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दिए बड़े निर्देश
Jaipur
September 14, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

477903
Your IP Address : 216.73.217.20

You Might Also Like

विद्यसी एजुकेशन ने किया एनएसडीसी के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर
नगर निगम ग्रेटर द्वारा आयोजित जयपुर समारोह के अन्तर्गत 7 दिसम्बर 2024 को आयोजित होगा कवि सम्मेलन
प्रदेश में 8 फ्लाइंग स्कूलों का होगा संचालन
पानी-बिजली की आपूर्ति में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं, समस्याओं का त्वरित समाधान हो : डॉ. बैरवा
सवाई माधोपुर में 150 करोड़ रुपये की लागत से अमरूद प्रोसेसिंग प्लान्ट लगाया जाएगा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account