डीजीपी राजीव शर्मा ने दी बधाई
जयपुर। राजस्थान पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एसओजी) विशाल बंसल को भारत सरकार के इंटेलीजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है।
इस उपलब्धि पर महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में एडीजी बंसल को बधाई दी और उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं।
डाइरेक्टर आईबी द्वारा दिया गया यह सम्मान संवेदनशील मामलों के सफल निष्पादन के साथ प्रदर्शित उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रदान किया गया है।
राजस्थान पुलिस का बढ़ा गौरव: एडीजी विशाल बंसल को मिला डायरेक्टर आईबी का प्रशस्ति पत्र


