By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
    September 16, 2026
    साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
    September 16, 2026
    रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
    September 16, 2026
    राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
    September 16, 2026
    ANTF का “ऑपरेशन विषधरासीम”: कश्मीर के अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी तस्कर हाजी दबोचा
    September 16, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में कार और लॉरी की हुई भीषण टक्कर, तीन लोगों की मौत
    April 24, 2024
    एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन
    May 9, 2024
    खरगे-सोनिया ने नेहरू को पुण्‍यत‍िथ‍ि पर किया याद
    May 27, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    प्रियंका हॉस्पिटल में हेल्थ टॉक के साथ लहरिया उत्सव सक्सेज पार्टी का आयोजन
    September 14, 2026
    टीवी सेलिब्रिटी कांची सिंह ने जयपुर में दिए स्टारडम अवॉर्ड,फेंस एक झलक पाने को हुए बेताब
    September 14, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पारंपरिक पंचायत व्यवस्था भारत का मूल वैकल्पिक विवाद समाधान मॉडल— न्यायमूर्ति सूर्यकांत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पारंपरिक पंचायत व्यवस्था भारत का मूल वैकल्पिक विवाद समाधान मॉडल— न्यायमूर्ति सूर्यकांत
Jaipur

पारंपरिक पंचायत व्यवस्था भारत का मूल वैकल्पिक विवाद समाधान मॉडल— न्यायमूर्ति सूर्यकांत

RMT network
Last updated: August 1, 2026 6:48 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

मध्यस्थता केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
जयपुर।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (आरएसएलएसए), कॉमनवेल्थ लॉयर्स एसोसिएशन (सीएलए), सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) तथा निवारण – मेडिएटर्स ऑफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक होटल द ललित, जयपुर में कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन एंड रूल ऑफ लॉ विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने किया।
जस्टिस सूर्यकांत ने जयपुर को सद्भाव का प्रतीक बताते हुए कहा कि जिस प्रकार इस नगर का कोई भी भाग दूसरे पर हावी नहीं होता, उसी प्रकार मध्यस्थता प्रक्रिया में भी किसी एक पक्ष का वर्चस्व नहीं होना चाहिए। उन्होंने पारंपरिक पंचायत व्यवस्था को भारत का मूल वैकल्पिक विवाद समाधान मॉडल बताते हुए कहा कि मध्यस्थता संवाद एवं सहमति पर आधारित एक सार्वभौमिक दर्शन है। उन्होंने कार्यस्थल, वाणिज्यिक एवं आधारभूत संरचना संबंधी विवादों में मध्यस्थता की बढ़ती भूमिका तथा ऑनलाइन विवाद समाधान की महत्ता पर बल देते हुए कहा कि ऑनलाइन मध्यस्थता सदैव प्रशिक्षित मध्यस्थों द्वारा ही संचालित की जानी चाहिए ताकि निष्पक्षता एवं प्रभावशीलता बनी रहे।
मध्यस्थता केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता— मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कॉमनवेल्थ शांति मध्यस्थता अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन न्याय व्यवस्था में एक नई सोच, नई दिशा और नए वैश्विक दृष्टिकोण की शुरुआत है। न्याय में एक पक्ष जीतता और दूसरा हारता है जबकि संवाद और मध्यस्थता हार-जीत से आगे बढ़कर समाधान की बात करते हैं। इससे पक्षकारों के बीच वर्षों से चली आ रही कटुता, अविश्वास और मानसिक टकराव समाप्त होता है। साथ ही, भविष्य में विवाद की कोई संभावना भी नहीं बचती है।
वर्तमान समय में मध्यस्थता केवल एक विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता बन चुकी है। उन्होंने ग्राम न्याय पंचायतों की परंपरा का उल्लेख करते हुए विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर एवं मध्यस्थता के माध्यम से हजारों मामलों के सफल निस्तारण में राजस्थान की उपलब्धियों को रेखांकित किया तथा सुलभ न्याय के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि शांति, मध्यस्थता और विधि का शासन अब केवल न्यायिक अवधारणाएं नहीं रह गई हैं बल्कि वैश्विक स्थिरता, आर्थिक प्रगति और सतत विकास के आधार स्तंभ बन चुके हैं।
महान्यायवादी आर. वेंकटरमणी ने घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्यस्थता की बढ़ती महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि निष्पक्षता, न्यायसंगतता और परस्पर विश्वास किसी भी प्रभावी मध्यस्थता प्रक्रिया के मूल आधार हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि भारतीय विधिक परंपरा में टकराव से पहले सदैवसं वाद एवं सुलह को प्राथमिकता दी गई है।
स्वागत उद्बोधन में राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति संजीव प्रकाश शर्मा ने सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि जयपुर में पहली बार इस सम्मेलन का आयोजन राज्य एवं देश के लिए ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने न्याय वितरण प्रणाली को प्रौद्योगिकी एवं नवाचारी विवाद समाधान तंत्रों के माध्यम से आधुनिक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राजसला समाधान समारोह, मेडिएशन फॉर नेशन तथा मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0 जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए बताया कि इन अभियानों के माध्यम से हजारों विवाद मध्यस्थता द्वारा सफलतापूर्वक सुलझाए गए हैं, जिससे जनसामान्य का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।
जाम्बिया के सर्वाेच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं जाम्बिया की न्यायपालिका में सेवा देने वाली भारतीय मूल की पहली महिला न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्रीमती आभा नायर पटेल ने सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुलह के बिना कानून अधूरा है और विधि के शासन के बिना सुलह कमजोर है।
इसके उपरांत निवारण के उपाध्यक्ष अरुणेश्वर गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत तथा विभिन्न कॉमनवेल्थ देशों के प्रतिष्ठित न्यायाधीश, संवैधानिक प्राधिकारी, नीति-निर्माता, वरिष्ठ अधिवक्ता, मध्यस्थ, शिक्षाविद् एवं विधि विशेषज्ञ सहभागी बने। जयपुर में पहली बार आयोजित हो रही यह अंतरराष्ट्रीय कॉमनवेल्थ पीस मेडिएशन कॉन्फ्रेंस मध्यस्थता को न्याय तक पहुंच, सतत विकास तथा विधि के शासन के प्रभावी माध्यम के रूप में बढ़ावा देने में भारत की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करती है।
इस अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति द्वारका प्रसाद गुप्ता की जन्मशती स्मृति ग्रंथ का भी विमोचन किया गया, जो उनके न्यायिक योगदान एवं विधिशास्त्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को समर्पित है।
इस दौरान जयपुर घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर किया गया। यह मध्यस्थता को प्रभावी, सुलभ एवं वैश्विक स्तर पर स्वीकार्य विवाद समाधान तंत्र के रूप में सुदृढ़ करने की सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसके माध्यम से न्यायपालिका, नीति-निर्माताओं, विधि विशेषज्ञों एवं मध्यस्थता क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने संवाद, सहमति निर्माण तथा विधि के शासन को सतत विकास, सामाजिक सद्भाव एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग के आधार स्तंभ के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। इस औपचारिक हस्ताक्षर समारोह ने भारत, कॉमनवेल्थ देशों एवं वैश्विक समुदाय में मध्यस्थता की संस्कृति को प्रोत्साहित करने की साझा प्रतिबद्धता को नई दिशा प्रदान की।
उद्घाटन सत्र का प्रारम्भ विशिष्ट अतिथियों के स्वागत, वन्दे मातरम् की प्रस्तुति व नालसा थीम सॉन्ग के साथ हुआ, जिसने न्याय, संवाद और शांतिपूर्ण विवाद समाधान के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 16 अगस्त तक बढ़ी खरीफ फसलों के बीमा की अंतिम तिथि किसानों को मिला अतिरिक्त अवसर
Next Article किशनपोल जोन में अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई, चार निर्माणाधीन भवन सीज

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीपावली के अवसर पर आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र के लिए 25 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित
Jaipur
September 16, 2026
साइबर क्राइम शाखा (R4C) की एड्वाइजरी: व्हाट्सएप और चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए राजस्थान पुलिस ने जारी किए 7 सेफ्टी टिप्स
Jaipur
September 16, 2026
रेल मंत्री ने देश को चार गति शक्ति कार्गो टर्मिनल समर्पित किए और लिंच GCT की आधारशिला रखी
Jaipur
September 16, 2026
राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
Jaipur
September 16, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

480019
Your IP Address : 216.73.217.81

You Might Also Like

अपनों को अपनों से मिलाने आगामी 31 अगस्त तक चलेगा विशेष अभियान
पुलिस मुख्यालय में हुआ महिला सुरक्षा पर मंथन: महिला अपराधों में गिरावट अच्छा संकेत
जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने संभाला पदभार
जेडीए भवन विनियम में विशेष योग्यजन के प्रावधानों के उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध करेगा कार्यवाही
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय: प्रदेश का औद्योगिक और आर्थिक विकास पकड़ेगा रफ्तार, 9 नीतियों को मंजूरी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account