जयपुर। श्री बालाजी शिक्षा समिति के तत्वावधान में डांडिया नाइट्स कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 5:30 बजे माँ सरस्वती की वंदना एवं पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर माँ सरस्वती के समक्ष प्रार्थना कर ज्ञान, कला, संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं गणमान्यजनों के रूप में समिति केएग्जीक्यूटिव को-ऑर्डिनेटर एवं एस.बी.सी.ई.टी. के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेन्द्र चौधरी, एस.बी.पी.जी.एम. के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुभाष चंद जाट, एस.बी.सी.पी. के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पवन बासनीवालतथाक्लब संयोजक श्रीमती पूनम पूनियाकी गरिमामयी उपस्थिति रही।

डांडिया नाइट्स का आयोजन विद्यार्थियों एवं उपस्थित सदस्यों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक लोकनृत्य एवं समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक संगीत की धुनों पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। डांडिया के माध्यम सेआपसी सहयोग, सामूहिक सहभागिता, उत्साह एवं सांस्कृतिक एकताकी भावना को प्रोत्साहित किया गया। गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति एवं सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रतिभागियों के पारंपरिक परिधान, व्यक्तित्व एवं आकर्षक प्रस्तुति को प्रोत्साहित करने के लिएबेस्ट अटायर के लिए श्री दीपांशु शर्मा एवं सुश्री सावी सैन कोसम्मानित किया गया।। चयनित प्रतिभागियों की घोषणा की गई तथा उन्हें उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुति एवं आकर्षक पारंपरिक परिधान के लिएएप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ और कार्यक्रम में उमंग एवं उल्लास का वातावरण और अधिक जीवंत हो गया।
डांडिया नाइट्स कार्यक्रम ने विद्यार्थियों एवं सभी उपस्थित सदस्यों को आनंद, उत्साह और सांस्कृतिक एकता का सुंदर अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान, सामूहिक सहभागिता और सौहार्द का सकारात्मक संदेश दिया गया।


