By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    ‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
    July 24, 2026
    राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
    July 24, 2026
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम
    July 24, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    मलेरिया-डेंगू नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय के लिए जिला कलक्टर ने दिए निर्देश
    July 24, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम
Jaipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कर रहे है अभूतपूर्व कार्य: दुष्यंत गौतम

RMT network
Last updated: July 24, 2026 6:27 am
RMT network
Share
7 Min Read
SHARE

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी की ओर से संतश्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित आरआईसी केंद्र के सभागार में आयोजित की गई। समरसता संकल्प अभियान की प्रदेश कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के आदर्शों का प्रतीक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गुरु रविदास महाराज के संदेशों को निरंतर स्मरण करते हुए “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” तथा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में महापुरुषों के सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का अभूतपूर्व कार्य हुआ है। अहिल्याबाई होल्कर, भगवान बिरसा मुंडा और डॉ. भीमराव अंबेडकर सहित अनेक महापुरुषों की जयंती और स्मृति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। काशी में संत गुरु रविदास महाराज से जुड़े पवित्र स्थलों का विकास किया गया तथा उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों को संरक्षित करने का कार्य किया गया है। मध्यप्रदेश में उनके जीवन से संबंधित शोध केंद्र की स्थापना भी की गई है। भाजपा का प्रयास है कि संत-महात्माओं के विचार और जीवन दर्शन समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में करोड़ों गरीब परिवारों को आवास, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, शौचालय और हर घर जल जैसी योजनाओं से लाभान्वित करने, समाज के पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों को सम्मान और सशक्तिकरण देने का जो कार्य हुआ है, वह अभूतपूर्व है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि संत गुरु रविदास महाराज के जीवन और विचारों को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। आज समाज को भ्रमित करने वाली ताकतें सक्रिय हैं, ऐसे समय में कार्यकर्ताओं को छात्रावासों, शिक्षण संस्थानों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर गुरु रविदास महाराज के जीवन, विचार और समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार करना होगा।
समरसता संकल्प अभियान को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत अपनी महान संस्कृति, विरासत, संत परंपरा और ऋषि-मुनियों के आदर्शों का अनुसरण करने वाला राष्ट्र है। भारत माता के प्रति समर्पण भाव से संतों, मुनियों और महंतों ने समाज को नई दिशा प्रदान की है। संत गुरु रविदास महाराज के विचार सदियों तक समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे। संत रविदास ने अपने जीवन और वाणी के माध्यम से यह संदेश दिया कि व्यक्ति की पहचान उसकी जाति से नहीं, बल्कि उसके कर्म से होती है। निस्वार्थ भाव से किया गया कर्म ही व्यक्ति को सम्मान दिलाता है और समाज में उसकी वास्तविक पहचान स्थापित करता है। शर्मा ने कहा कि संत गुरु रविदास ने सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश देकर समाज को एक नई दिशा दी। उनका मानना था कि जन्म से कोई व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि उसके कर्म ही उसे महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी सामाजिक समरसता स्थापित करने के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने तुष्टीकरण और भ्रष्टाचार की राजनीति के अलावा देश को कुछ नहीं दिया। भाजपा समाज को जोड़ने की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस ने हमेशा समाज को विभाजित करने का प्रयास किया। देश की जनता विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की राजनीति को स्वीकार कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के कारण राजस्थान में विकास कार्यों को नई गति मिली है। प्रदेश में सड़क, पानी, बिजली, रोजगार और सिंचाई के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। ईआरसीपी, यमुना जल परियोजना, देवास परियोजना, माही बांध जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं पर तेजी से कार्य हो रहा है। किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं तथा युवाओं को बड़ी संख्या में नियुक्तियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 450 से अधिक आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने समरसता संकल्प अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक प्रदेशभर में संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समरसता, समानता और सामाजिक एकता के संदेश को गांव-गांव एवं ढाणी-ढाणी तक पहुंचाना है। अभियान के प्रथम चरण 29 जुलाई से शुरू होगा। गुरु पूर्णिमा की संध्या पर दीप महोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद 29 जुलाई से 10 सितंबर तक “कलश वंदन अभियान” चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत गुरु रविदास महाराज की जन्म स्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यहां से पवित्र कलश प्रदेश की टोलियों को दिया जाएगा। प्रदेश टोली अपने प्रदेश में विभिन्न स्थलों पर होते हुए राजधानी में इसे लेकर जाएगी। इस दौरान प्रदेश के जिलों में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही 29 जुलाई से 31 अगस्त तक संत संपर्क अभियान के माध्यम से संत-महात्माओं एवं समाज के पूजनीय व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। 5 अक्टूबर से 5 नवंबर तक गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा निकाली जाएगी तथा 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक छात्रावास संपर्क अभियान संचालित होगा, जिसमें छात्रावासों में जाकर युवाओं को गुरु रविदास महाराज के जीवन एवं सामाजिक समरसता के संदेश से जोड़ा जाएगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
Next Article राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एशियन गेम्स के नॉकआउट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की सीधी एंट्री
Sports
July 24, 2026
मयंक, प्रिंस और सूर्यवंशी ने दिलाई कप्तान श्रेयस को पहली जीत
Sports
July 24, 2026
‘मेवाड़ की मिट्टी की बेटी’ से टाइप-1 डायबिटीज के खिलाफ नई मुहिम
Jaipur
July 24, 2026
राजस्थान पुलिस ने 7,834 एकल बुजुर्ग महिलाओं एवं बुजुर्ग दंपत्तियों से की आत्मीय मुलाकात
Jaipur
July 24, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

462817
Your IP Address : 216.73.217.65

You Might Also Like

देश को विकसित बनाने की राह में रेलवे का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण- मेघवाल
दो दिवसीय लाइफ स्टाइल एग्जिबिशन में शहरवासियों ने की खरीददारी
बैंक में वेतन खाता खोलने पर रेल कर्मियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधाएं
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: चार प्रमुख शहरों के पार्कों का नाम डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर
श्री बालाजी कॉलेज में तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आगाज
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account