जयपुर। 28 जून 2026 को रिवासा होटल एंड रिसॉर्ट, जयपुर में किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया सीजन-4 का भव्य ग्रैंड फिनाले शानदार माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, किशोर-किशोरियों एवं महिलाओं ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और आकर्षक रैंप वॉक के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की भरपूर सराहना प्राप्त की।

शो आयोजक अक्षय कश्यप और पूर्णिमा ने बताया कि इस किड्स शो में अलग अलग ऑडिशंस एवं अन्य चरणों से गुजरते हुए 100 मॉडल्स को फाइनल किया गया है। राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ एवं अलग अलग शहरों से 1 से 19 वर्ष के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया है। किड्स मॉडल्स को तीन कैटेगरी में डिवाइड किया गया है।

प्रतियोगिता के विजेताओं में मिस जूनियर टीन्स का खिताब भूमि तंवर, मिस्टर जूनियर टीन्स का खिताब यशवीर परमार, मिस टीन का खिताब सानिया केवलानी तथा अदा मिसेज राजस्थान 2026 का प्रतिष्ठित खिताब महिमा वशिष्ठ ने अपने नाम किया। इवेंट का शुभारंभ आयोजकों ओर अतिथियों द्वारा भगवान श्री गणेश के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न डिजाइनरों की विशेष फैशन कलेक्शन का भव्य शोकेस रहा। इस अवसर पर कदम इंस्टीट्यूट, नरसिंह क्रिएशन (ललिता शर्मा), क्रिस्टीना ज़रीन एवं कोमल कुमावत द्वारा तैयार की गई डिज़ाइनर कलेक्शनों का शानदार लॉन्च किया गया, जिसे उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।

प्रतिभागियों का आकर्षक मेकअप आराध्या मेकओवर की टीम द्वारा किया गया, जिसने अपने उत्कृष्ट कार्य से सभी प्रतिभागियों के व्यक्तित्व को और भी प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम में राज मीडिया टाइम्स ग्रुप के चीफ एडिटर नवल किशोर शर्मा,डॉ कनिका शर्मा,मॉडल आरती सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को अपनी पहचान बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं।

चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ने इवेंट को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को मंच उपलब्ध कराते है। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में कॉन्फिडेंस आता है। शर्मा ने इवेंट के आयोजक अक्षय कश्यप ओर पूर्णिमा को बधाई ओर शुभकामनाएं दी। इवेंट के आयोजक अक्षय काश्यप,पूर्णिमा ओर विनस मिस इंडिया के फाउंडर जे जे कश्यप ने चीफ़ एडिटर नवल किशोर शर्मा ओर अन्य अतिथियों का मोमेंटो देकर अभिनंदन किया।

आयोजकों ने बताया कि किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और महिलाओं की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा फैशन, ग्रूमिंग और व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों, डिजाइनरों, सहयोगियों, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया।

इवेंट को तीन पार्ट में बाटा गया पहले ओर दूसरे पार्ट में किड्स फैशन शो ओर तीसरे पार्ट में अदा क्वीन ऑफ राजस्थान का आयोजन किया गया।

अंजू स्वामी बनीं ‘अदा क्वीन ऑफ राजस्थान 2026
फैशन और व्यक्तित्व के प्रतिष्ठित मंच Ada Mrs Rajasthan 2026 में प्रतिभागी अंजू स्वामी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘अदा क्वीन ऑफ राजस्थान 2026’ का प्रतिष्ठित ताज अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में 4th रनर-अप का खिताब भी जीतकर अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का उत्कृष्ट परिचय दिया।

प्रतियोगिता के दौरान अंजू स्वामी ने अपने आत्मविश्वास, प्रभावशाली रैंप वॉक, व्यक्तित्व, संवाद कौशल और शानदार प्रस्तुति से निर्णायक मंडल एवं दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
इस अवसर पर आयोजकों ने अंजू स्वामी को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका यह सफर अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

अंजू स्वामी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, मार्गदर्शकों और सभी शुभचिंतकों को दिया तथा भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर एक्टर अकबर खान, मॉडल सुमन बायड वाल,पूजा शर्मा मौजूद रही। अंजू स्वामी की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे राजस्थान का नाम भी गौरवान्वित किया है। इवेंट के तीनों पार्ट का सफल मंच संचालन एंकर इशिका सागवान ने किया। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी रहा।

