जयपुर। शहर में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित Kids Fashion Festival (KFF) के आगामी ग्रैंड शो के लिए आज फाइनल ऑडिशन एवं फोटोशूट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और रैंप वॉक का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के आयोजक अक्षय कश्यप एवं पूर्णिमा सोनी ने बताया कि Kids Fashion Festival बच्चों को अपनी प्रतिभा को निखारने और बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है। फाइनल ऑडिशन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से उत्कृष्ट प्रतिभाओं का चयन आगामी शो के लिए किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के रूप में पवन गोयल, मैनेजिंग डायरेक्टर सफारी ग्रुप, नीरज सिंह (अलवर), ह्यूमन राइट , नवल किशोर शर्मा , चीफ एडिटर , राज मीडिया टाइम्स ,रेणुका जोशी, मिसेज इंडिया dazzle queen २०२५, पूजा शर्मा , मिसेज मारवाड़ ,एवं प्रांजल शर्मा , मिस टीन्स ऑफ राजस्थान उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा का मूल्यांकन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में वीनस फिल्म एंड इवेंट्स , के मैनेजिंग डायरेक्टर जे. जे. कश्यप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया । उनके सहयोग और मार्गदर्शन से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ऑडिशन एवं फोटोशूट के दौरान बच्चों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंचीय प्रस्तुति ने सभी अतिथियों को प्रभावित किया। आयोजकों ने बताया कि जल्द ही Kids Fashion Festival का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें चयनित प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


