जयपुर। बच्चों की प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित होने जा रहे किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया के तहत आगामी 14 जून 2026 को होटल ग्रैंड सफारी गोपालपुरा रोड, जयपुर में भव्य ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट का आयोजन किया जाएगा।
इस विशेष आयोजन में राजस्थान सहित विभिन्न शहरों से प्रतिभाशाली बच्चे भाग लेंगे और अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को फैशन, मॉडलिंग और मनोरंजन जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए एक सकारात्मक और सुरक्षित मंच उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां बतौर *विशिष्ट अतिथि एवं ज्यूरी सदस्य उपस्थित रहेंगी, जो प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवं मूल्यांकन करेंगी।
कार्यक्रम का समय *दोपहर 12:00 बजे से निर्धारित किया गया है। आयोजकों के अनुसार यह आयोजन बच्चों के सपनों को नई उड़ान देने और उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। इवेंट का ऑफिसियल मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी है।
जयपुर में होगा प्रतिभाओं का महाकुंभ: किड्स फैशन फेस्टिवल इंडिया का ऑडिशन एवं पोर्टफोलियो शूट 14 जून को


