विजेताओं को दी गई कारे, स्कूटी और हजारों रुपए के नकद पुरस्कार
जयपुर। राजधानी जयपुर में गुरुवार 5 फरवरी को मानसरोवर मेट्रो स्टेशन स्थित होटल प्राइम सफारी में फर्स्ट इंडिया एवं भारत 24 के सहयोग से आयोजित किए गए अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 की लाइव प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत इस कार्यक्रम में 3 कार, 5 स्कूटी तथा 22 प्रतिभागियों को रु.11,000-रु.11,000 की नकद राशि प्रदान की गई।


आयोजक पवन टांक एवं शो डायरेक्टर कीर्ति टांक ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान विजेताओं, रनरअप्स एवं विभिन्न सब-टाइटल धारकों को आकर्षक पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी, इसी गौरवपूर्ण अवसर को साकार रूप देने के लिए एक लाइव पुरस्कार वितरण समारोह एवं प्रेस मीट का आयोजन किया गया।


जिसमें पेजेंट से जुड़े गणमान्य अतिथि, आयोजकगण, एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को मंच पर सम्मानित किया गया तथा मीडिया प्रतिनिधियों को पूरे आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
उन्होंने आगे बताया कि यह समारोह न केवल प्रतिभाओं के सम्मान का प्रतीक है, बल्कि यह इस बात का भी प्रमाण है कि अनंता मिस इंडिया ग्लैम अपने प्रतिभागियों के प्रति किए गए हर वादे को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ निभाता है।


इस अवसर पर बतौर गेस्ट वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ एचसी गणेशिया,सफारी होटल्स के डायरेक्टर पवन गोयल, राघव गोयल,एन एस पब्लिसिटी के डायरेक्टर जेडी माहेश्वरी, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत, संपादक नवल किशोर शर्मा, रामाज से सोहित टेलर, अनुराग रूनवाल, प्रशांत पोद्दार का पवन टांक ने बुके देकर अभिनंदन किया।

साथ ही इस दौरान मॉडल्स ने डांस, सिंगिंग, मिमिक्री जैसी अन्य एक्टिविटी कर सभी का एंटरटेन किया और सक्सेस पार्टी को एंजॉय किया। गौरतलब है कि हाल ही में आयोजित हुए राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट अनंता मिस इंडिया ग्लैम 2026 ने अपने भव्य आयोजन और अनोखे पुरस्कारों के कारण देशभर में विशेष चर्चा बटोरी।
