जयपुर। डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग का सातवाँ संस्करण 21/11/2025 से 30/11/2025 तक स्पोफिट अकादमी में हुआ। इस टूर्नामेंट में 46 टीमों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट में 300 खिलाड़ीयों ने भाग लिया। विभिन्न कैटेगरी में ओपन मुकाबले भी हुए।

लीग संयोजक डॉ हरीश भारद्वाज ने बताया कि 10/1/2026 को एस बी आई डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग का अवार्ड समारोह जयपुर क्लब में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के यू डी एच मंत्री झाबर सिंह खर्रा थे। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ़ ऑनर एस एम एस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपक माहेश्वरी थे।

विशिष्ट अतिथि डॉ जी एल शर्मा (डायरेक्टर प्रियंका हार्ट हॉस्पिटल), डॉ राजवेंद्र चौधरी (डायरेक्टर पिंक स्टार हॉस्पिटल) डॉ.राकेश शर्मा (डायरेक्टर एस आर के हॉस्पिटल व डॉ नरेश सोमानी (डायरेक्टर सोमानी हॉस्पिटल) थे। लीग चेयरमैन डॉ अनिल यादव ने बताया कि सभी गणमान्य अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मुख्य अतिथि झाबर सिंह खर्रा ने जीवन में खेलों की आवश्यकता पर सकारात्मक संदेश दिया। पुरस्कार वितरण समारोह के बाद शानदार संगीत संध्या का आयोजन हुआ। बॉयज वर्ग में लिपि क्लीनिक विजेता रही। लीग आयोजन अध्यक्ष डॉ अनिल यादव ने बताया कि वरिष्ठ वर्ग में जयपुर न्यूक्लियर इमेजिंग सेंटर विजेता रही।

महिला वर्ग टीम इवेंट में संभव डायग्नोस्टिक विजेता रही। किड्स टीम इवेंट में डॉ जैन प्रोडेन्ट केअर विजेता रही। ओपन इवेंट कॉर्डिनेटर डॉ श्रवण यादव ने बताया कि दबंग युगल मुकाबले में डॉ बैन/डॉ अक्षय पारीक विजेता और डॉ अनिल यादव/डॉ गौरव धींगरा उपविजेता रहे। ऑल इंडिया ओपन डबल्स में डॉ बैन/डॉ घनेन्द्र विजेता और डॉ अभिनव सिंह/डॉ जितेंद्र मीणा उपविजेता रहे।

मोनिका शर्मा ने बताया कि दबंग जोड़ी(दंपत्ति युगल) में डॉ हरषुल टांक/डॉ प्रीति टांक विजेता और डॉ उत्कर्ष प्रधान/डॉ विदिशा प्रधान उपविजेता रहे। मलंग जोड़ी (दम्पति युगल) में डॉ राजेंद्र बंसल/डॉ प्रियंका सैनी विजेता और प्रेम चौधरी/ डॉ हनुमान खोजा उपविजेता रहे।
डॉ दिलीप गुप्ता ने बताया कि मलंग युगल मुकाबले में डॉ अंकुर मंगल/डॉ अभिषेक भार्गव विजेता और डॉ गोविंद/डॉ रवि शर्मा उपविजेता रहे।

मलंग ट्रायो में डॉ नरेश सोमानी/डॉ अशोक गुप्ता/डॉ मणिकांत जैन विजेता और डॉ मनीष जैन/डॉ जितेंद्र जिंदल/डॉ दिलीप गुप्ता उपविजेता रहे। डॉ अजित जैन ने बताया कि लेजेंड्स वर्ग में डॉ नरेश सोमानी/डॉ अशोक गुप्ता विजेता और डॉ मणिकांत जैन/डॉ नीरज भूटानी उपविजेता रहे।

इवेंट के दौरान मीडिया सपोर्टिंग के लिए संपादक नवल किशोर शर्मा व अन्य स्पॉन्सर ओर वरिष्ठ डॉक्टर्स का अतिथियों द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ सुनीत सोनी व डॉ प्रीति टाक को आयरन् मेन खिताब पाने के लिए सम्मानित किया गया अवॉर्ड सेरेमनी में जयपुर सहित प्रदेश के सैकड़ो वरिष्ठ डॉक्टर्स मौजूद रहे।
