By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
Reading: साहिबजादो के बलिदान की गौरव गाथा को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में किया जाएगा सम्मिलित- भजनलाल शर्मा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
Search
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Jaipur > साहिबजादो के बलिदान की गौरव गाथा को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में किया जाएगा सम्मिलित- भजनलाल शर्मा
Jaipur

साहिबजादो के बलिदान की गौरव गाथा को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में किया जाएगा सम्मिलित- भजनलाल शर्मा

RMT network
Last updated: December 27, 2025 6:54 am
RMT network
Share
3 Min Read
SHARE

साहिबजादों के बलिदान से राष्ट्रप्रेम और एकता का सशक्त संदेश…… मदन राठौड़
जयपुर I
वीर बाल दिवस के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी सिख धर्म के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों , साहिबजादा जोरावर सिंह एवं साहिबजादा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान, त्याग और शहादत को समर्पित रही।
इस प्रदर्शनी का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संयुक्त रूप से किया तथा प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों एवं ऐतिहासिक प्रसंगों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीर बाल दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान राष्ट्रप्रेम, धर्मरक्षा और मानव मूल्यों की अमर मिसाल है। उन्होंने विशेष रूप से छोटे साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की शहादत को स्मरण करते हुए बताया कि किस प्रकार अल्पायु में भी उन्होंने अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर अपने धर्म और मूल्यों की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान दिया। माता गुजरी जी के त्याग और साहस को भी प्रदर्शनी के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि साहिबजादो के बलिदान की गौरव गाथा को प्राथमिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी को साहिबजादों के बलिदान, इतिहास और गौरवगाथाओं से परिचित कराया जा सके।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में हिंदू–सिख एकता पर बल देते हुए कहा कि दोनों धर्मों का मूल स्वरूप, मूल्य और राष्ट्रप्रेम की भावना समान है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब समाज धर्म या मजहब के आधार पर विभाजित होता है, तो राष्ट्र को गंभीर क्षति उठानी पड़ती है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय उदाहरणों विशेषकर बांग्लादेश का उल्लेख करते हुए राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और सांप्रदायिक समरसता की आवश्यकता पर जोर दिया।
राठौड़ ने कहा कि साहिबजादों की शहादत युवा पीढ़ी को यह संदेश देती है कि राष्ट्रसेवा और धर्मरक्षा उम्र की मोहताज नहीं होती। बहुत कम आयु में भी सच्चे मूल्यों, साहस और संकल्प के साथ अत्याचार के विरुद्ध खड़ा हुआ जा सकता है।
इस गरिमामय अवसर पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक सरदार सुरेंद्र पाल सिंह टी. टी,प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी, जयपुर जिला भाजपा अध्यक्ष अमित गोयल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल जी, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह,कार्यक्रम संयोजक आशीष चोपड़ा, सहसंयोजक ऋषिकेश मीणा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

राज्य सरकार की जनहितकारी पहल: जेडीए अब रिक्त भूखंडों और स्थानों को देगा अल्पावधि किराये पर
Jaipur
March 7, 2026
E-Paper_(07-03-2026)
E-Paper
March 7, 2026
उद्योगपति सुदेश शर्मा को जन्मदिवस पर दी बधाई
Jaipur
March 7, 2026
फ़ाइनल में पहुंचा भारत, बेथेल का शतक गया बेकार
Sports
March 6, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

332326
Your IP Address : 216.73.216.111

You Might Also Like

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य की नारी शक्ति को विभिन्न योजनाओं के तहत दी कई सौगातें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का समापन: जैसी फिल्में लोग देखेंगे, वैसी ही फिल्में बनेंगी- निर्देशक अली
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया ग्रीन फिट मैराथन का फ्लैग ऑफ, दौड़े 5 हजार से अधिक रनर्स
राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024, होम वोटिंग: पहले दिन 900 मतदाताओं ने वोट डाले
गोविन्द विहार एवं पटेल नगर आवासीय योजनाओं के आवंटन सहमांग पत्र जारी करने हेतु लगाये जायेंगे शिविर
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account