By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में राजस्थान देश के बड़े राज्यों में अग्रणी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में राजस्थान देश के बड़े राज्यों में अग्रणी
Jaipur

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन में राजस्थान देश के बड़े राज्यों में अग्रणी

RMT network
Last updated: November 25, 2025 7:17 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

आधे विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 75% से अधिक कार्य पूर्ण
जयपुर।
मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण–2026 (एसआईआर-2026) के अंतर्गत राजस्थान में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य तीव्र गति से जारी है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 4 करोड़ गणना प्रपत्र ईसीआई—नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं। इस मामले में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर बरकरार है।
देशभर के 12 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में चल रहे एसआईआर अभियान में राजस्थान एकमात्र ऐसा राज्य है, जहाँ 3000 से अधिक बूथों पर 100% डिजिटाइजेशन पूरा किया जा चुका है। कई ग्राम पंचायत भी अब पूरी डिजिटाईजेशन होने जा रही हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पहल पर शुरू हुआ बीएलओ सम्मान अभियान, जो 78 से प्रारंभ हुआ था, अब 1800 से अधिक उत्कृष्ट बीएलओ तक पहुंच चुका है।
जिलेवार प्रगति—
बाड़मेर जिला 85% डिजिटाइजेशन के साथ राज्य में लगातार प्रथम स्थान पर है। बालोतरा एवं सलूंबर 80% से अधिक अपलोडिंग के साथ शीर्ष जिलों में शामिल हैं।
विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति—
राजस्थान की भौगोलिक विविधताओं मरुस्थलीय, पहाड़ी, मैदानी और नहरी क्षेत्रों के बावजूद बीएलओ ने स्थानीय स्तर पर बेहतर योजना और वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभावी पर्यवेक्षण के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
वर्तमान स्थिति में लगभग आधे विधानसभा क्षेत्रों में 75% से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है।
विधानसभा क्षेत्रों में बायतु 90% से अधिक प्रपत्र अपलोड के साथ प्रदेश में सर्वोच्च स्थान पर है। बाड़ी और वैर क्रमश: 88 और 87 प्रतिशत डिजिटाइजेशन के साथ दूसरे एवं तीसरे स्थान पर है। 26 विधानसभा क्षेत्रों में 80% से अधिक डिजिटाइजेशन का कार्य हो चुका है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ज​हां आवश्यकता हो, बीएलओ को अतिरिक्त संसाधन, डिजिटल उपकरण एवं प्रशासनिक सहयोग उपलब्ध करवाया जाए ताकि डिजिटाइजेशन की गति और तीव्र की जा सके। अब तक प्रदेश में 3000 से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारियों ने अपने बूथ का 100% कार्य समाप्त कर दिया है राज्य के औसत को देखें तो प्रति बीएलओ 754 फार्म डिजिटाइज किए जा चुके हैं। गत पांच दिवस की प्रगति को देखें तो राज्य की औसत दैनिक प्रगति दर 5.78 प्रतिशत है।
बालोतरा, करौली, सीकर, डूंगरपुर व झुंझुनूं सर्वाधिक प्रगति वाले जिले हैं जबकि जयपुर, ब्यावर , अजमेर, पाली एवं सिरोही में यह धीमी नजर आई है। महाजन ने डिजिटाइजेशन में धीमी प्रगति दिखाने वाले जिलों में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को स्पेशल कैंप लगाकर गति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया है। बालोतरा एकमात्र जिला है जहां डिजिटाइजेशन भी पहले से ही अच्छा है और इन पांच दिवस के दौरान भी इसमें सर्वाधिक प्रगति देखी गई है। उन्होंने बालोतरा जिले के अधिकारियों की प्रशंसा की।
जनजागरूकता एवं ऑनलाइन प्रक्रिया को बढ़ावा—
महाजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने हेतु एवं आयोग की नई सुविधा ‘सर्च बाई नेम’ का उपयोग करने के लिए
मीडिया एवं सोशल मीडिया का व्यापक उपयोग किया जाए।
इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से युवाओं तक अधिकाधिक पहुंच बनाई जाए। पोर्टल के उपयोग व ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पर आधारित लघु वीडियो प्रदेश के सभी कॉलेजों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रदर्शित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इससे अधिक से अधिक युवा मतदाता एवं योग्य नागरिक आधुनिक डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article राजस्थान पुलिस और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के मध्य हुआ एमओयू
Next Article सह स्क्रूटनी फॉर्म भरने के लिए पोर्टल अब 25 नवंबर से से 2 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503217
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

आर एस एस के स्थापना दिवस पर हरमाड़ा शाखा के स्वयं सेवक ने किया पथ संचलन, मैक्स हाइट्स परिवार ने भी किया फूलों से अभिनंदन
खाटू श्याम जी मेले के लिए ‘स्पेशल कनेक्टिविटी’: 24 फरवरी से 1 मार्च के बीच संचालित होगी स्पेशल ट्रेन
20 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र, दिल्ली में अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
इंडिया स्टोन मार्ट 2026: कई “पहली बार” के साथ ऐतिहासिक आयोजन
जयपुर में चार दिवसीय गुरुवंदन महोत्सव का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account