जयपुर। नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई को स्वस्थ जयपुर ग्रीन जयपुर अभियान के तहत प्रकृति फाउंडेशन की डायरेक्टर प्रियंका गोयल को जलेब चौक में आयोजित एक समारोह में डॉक्टर राकेश केदावत ने साफा, माला पहनाकर ओर “जयपुर ईको आइकन अवार्ड” देकर सम्मानित किया।

प्रियंका गोयल अपनी संस्था प्रकृति फाउंडेशन के माध्यम से जयपुर शहर में विभिन्न पार्कों व कॉलोनियों में सैकड़ों पेड़ लगा चुकी है। इस अवसर पर जयपुर वासियों ने गोविंद देव जी के मंदिर से पर्यावरण संरक्षण रैली भी निकाली। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
