By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: एजीटीएफ का राजस्थान में आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक: 14 अवैध हथियार और 1860 कारतूस सहित दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > एजीटीएफ का राजस्थान में आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक: 14 अवैध हथियार और 1860 कारतूस सहित दो गिरफ्तार
Jaipur

एजीटीएफ का राजस्थान में आतंक पर सर्जिकल स्ट्राइक: 14 अवैध हथियार और 1860 कारतूस सहित दो गिरफ्तार

RMT network
Last updated: July 3, 2025 6:37 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE
  • गैंगस्टर सलमान खान ने उगले गहरे राज; पिता की आपराधिक विरासत थामे था, हथियार सप्लायर राकेश भी गिरफ्तार
    जयपुर।
    राजस्थान में संगठित अपराध और अवैध हथियारों की कमर तोड़ने के लिए एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने प्रतापगढ़ पुलिस के साथ मिलकर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस संयुक्त अभियान में 14 अवैध विदेशी और देशी हथियार, 1860 कारतूस और 10 मैगजीन का एक विशाल जखीरा बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दो प्रमुख अपराधियों कुख्यात गैंगस्टर सलमान खान और उसके हथियार सप्लायर राकेश कुमार को गिरफ्तार किया है, जिससे राज्य में अवैध हथियारों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।
    ऑपरेशन की रणनीति
    एजीटीएफ के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशों और उप महानिरीक्षक पुलिस श्री योगेश यादव के कुशल मार्गदर्शन में इस विशेष अभियान को अंजाम दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा के सुपरविजन एवं पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह के नेतृत्व में एएसआई शंकर दयाल शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कमल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम एवं कांस्टेबल चालक सुरेश कुमार की एक टीम को आसूचना संकलन के लिए बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ की ओर रवाना किया गया था। गुप्त सूचनाओं और गहन आसूचना संकलन के बाद यह कार्रवाई की गई।
    रणनीति के तहत पहली गिरफ्तारी: हथियार सप्लायर राकेश पकड़ा गया
    एडीजी एमएन ने बताया कि 28 जून को छोटी सादड़ी थाना पुलिस ने झालावाड़ निवासी राकेश कुमार पुत्र कचरू राम (48) को छोटी सादड़ी-नीमच रोड से एक पिस्टल सहित गिरफ्तार किया था। राकेश, अवैध हथियार सप्लाई चेन का एक महत्वपूर्ण मोहरा था और उसकी गिरफ्तारी इस ऑपरेशन की पहली कड़ी साबित हुई। इस हथियार सप्लायर से एजीटीएफ टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।
    गैंगस्टर सलमान खान: अपराध मिला विरासत में
    राकेश से हुई पूछताछ ने पुलिस को अपराध की दुनिया के एक और बड़े नाम सलमान पुत्र शेरखान (38), निवासी नागदा, उज्जैन तक पहुंचाया। सलमान जो पहले से ही बांसवाड़ा जेल में फिरौती के एक मामले में बंद था को एजीटीएफ ने प्रोटेक्शन वारंट पर लिया। उससे की गई कड़ी पूछताछ ने कई चौंकाने वाले राज खोले।
    सलमान ने बताया कि उसके पिता शेरखान पठान भी पुलिसकर्मी थे, लेकिन हत्या सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे और अंततः पुलिस मुठभेड़ में मारे गए थे। पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए सलमान ने कम उम्र में ही अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। स्कूल छोड़ने के बाद वह लड़ाई-झगड़ों में शामिल हो गया और अपनी 90 बीघा पैतृक जमीन होने के बावजूद प्रॉपर्टी डीलिंग के नाम पर विवादित जमीनों पर कब्जा करने लगा, जहाँ उसके “खौफ” का राज चलता था।
    दुबई का सफर और हथियारों का राज
    अपने खिलाफ लगातार बढ़ते मुकदमों से बचने के लिए सलमान ने निवास बदलकर फर्जी पासपोर्ट बनवाया और दुबई भाग गया था। पुलिस को सबसे महत्वपूर्ण जानकारी यह मिली कि दुबई जाने से पहले उसने अपने सभी अवैध हथियार दोस्त मोहम्मद नवाज निवासी रतलाम के पास 30 लाख रुपये की सिक्योरिटी के तौर पर गिरवी रख दिए थे। उसका इरादा था कि जेल से छूटने के बाद वह इन्हें वापस ले लेगा।
    बरामद हथियारों का जखीरा:
    सलमान की निशानदेही पर पुलिस ने छोटी सादड़ी इलाके से भारी मात्रा में अवैध विदेशी और देशी हथियार व कारतूस बरामद किए हैं। इनमें शामिल हैं:
  • 12 बोर पंप एक्शन गन: 1
  • 22 बोर राइफल: 1
  • 22 बोर रिवॉल्वर: 3
  • 32 बोर ऑटोमेटिक माउजर: 1
  • 32 बोर पिस्तौल: 8
  • खाली मैगजीन: 10
  • मैगजीन फिलर: 2
  • विभिन्न बोर के कारतूस: 32 बोर (324), 32 ब्लैंक (112), 7.62 एमएम (166), 7.65 एमएम (909), 9 एमएम (88), 30-06 एमएम (20), 12 बोर पंप एक्शन गन के कारतूस (125), 12 बोर गन के कारतूस (20), .22 के कारतूस (96)।
    सलमान पर पहले से ही मारपीट, धमकी, आर्म्स एक्ट, चोरी, हत्या के प्रयास, रंगदारी और एनडीपीएस एक्ट सहित दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
    ऑपरेशन में शामिल टीम
    इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली एजीटीएफ राजस्थान जयपुर टीम में पुलिस निरीक्षक सुभाष सिंह, एएसआई शंकर दयाल शर्मा, हैड कांस्टेबल सुरेश कुमार, कमल सिंह, कांस्टेबल नरेश कुमार, रतिराम और सुरेश कुमार (चालक), वहीं पुलिस थाना छोटी सादड़ी की टीम में थानाधिकारी प्रवीण टांक, एसआई निर्भय सिंह, एएसआई शिवराम गुर्जर, अर्जुन सिंह, भंवर सिंह, हैड कांस्टेबल सुरेश, महेश, रघुवीरसिंह, कांस्टेबल रामराज और तेजपाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    यह कार्रवाई राजस्थान में अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ पुलिस की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है और आपराधिक नेटवर्क पर लगाम लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों को भी कानून के दायरे में लाया जा सके।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article डॉक्टर्स डे पर प्रियंका गोयल जयपुर ईको आइकॉन अवार्ड से सम्मानित
Next Article अधिकारी फिल्ड में रहे, बारिश से सड़क खराब हो तो तत्काल सही करवाये- उप मुख्यमंत्री, दिया कुमारी

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503175
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में 6 साल से वांछित 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
“स्वच्छोत्सव“ की थीम पर आयोजित की जा रही है विभिन्न जनजागरूकता संबंधी गतिविधियाँ
’’नगर निगम ग्रेटर ने योग महोत्सव 2024 के तहत बनाये दो विश्व कीर्तिमान: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स एशिया बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया अपना नाम’’
खादी और स्वदेशी उत्पादों का महाकुंभ, 20 जनवरी से 3 फरवरी तक बजाज नगर में आयोजित हो रही राज्य स्तरीय प्रदर्शनी
नामी ब्रांड्स की फ़्रैंचाइज़ी दिलाने के बहाने लाखों का चूना लगा रहे साइबर अपराधी – राजस्थान पुलिस
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account