जयपुर। यति ग्रुप की ओर से तीन दिवसीय नारी बिज एक्सपो 2025 का आयोजन 2 मई से बी एम बिरला ऑडिटोरियम में किया गया।

“नारी बिज़ एक्सपो में महिला उद्यमियों ने अपने प्रॉडक्ट्स का डिस्प्ले किया। तीन दिवसीय एक्सपो में हजारों जयपुरवासियों ने जमकर खरीददारी की।

एक ही छत के नीचे लाइफस्टाइल, फैशन, हेल्थ, फूड, डेकोर और एजुकेशन ब्रांड्स अनुभव जोन, वर्कशॉप्स और स्टेज एक्टिविटी बिज़नेस नेटवर्किंग, लाइव ओपन माइक और कल्चरल देखने को मिला।
