जयपुर। राजस्थान बोर्ड ने 12वीं साइंस, कॉमर्स और आट्र्स तीनों संकाय का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जयपुर की रहने वाली वर्षा शर्मा की RBSE 12वीं साइंस में 99.20% बनीं है। वर्षा शर्मा राधा बाल भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्टूडेंट है। उनके केमेस्ट्री और मैथ्स में 100 में से 100 नंबर आए है। वहीं जयपुर के दो जुड़वा भाईयों ने कॉमर्स स्ट्रीम में अच्छे नंबर हासिल किए। इनमें आयुष अग्रवाल की 97% और उनके भाई पियूष अग्रवाल की 96.4% बनी है। वे किस्टल कॉन्वेट स्कूल के स्टूडेंट है।
इस बार विज्ञान विषय का रिजल्ट 96.23% रहा और 93.64% कॉमर्स का रिजल्ट रहा। कला वर्ग का रिजल्ट 97.54% रहा। वरिष्ठ उपाध्याय का रिजल्ट 97.20% रहा। इस साल 12वीं की परीक्षा में जयपुर के कुल 1 लाख से ज्यादा स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे।
साल 2025 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम में जयपुर अन्य जिलों से काफी पिछड़ा साबित हुआ था। जयपुर जिला कॉमर्स में 17वें, कला वर्ग में 26वें और विज्ञान में 26वें स्थान पर रहा था।
कला वर्ग में जयपुर का परिणाम 97.53%, विज्ञान में 98.17% और कॉमर्स का 99.25% रहा था। साल 2024 के मुकाबले विज्ञान के परिणाम में 0.76%, कॉमर्स में 0.54% और कला के परिणाम में 3.06% की बढ़ोतरी हुई थी।
12वीं रिजल्ट- साइंस में जयपुर की वर्षा के 99.20%


