जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस पर संस्कृति सोशल क्लब की ओर से 5 अप्रैल को “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन विद्याधर नगर सेंट्रल स्पाइन स्थिति अलंकार प्लाजा ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।संस्था अध्यक्ष अनीता दीपक गुप्ता ने बताया कि 5 अप्रैल रविवार को सुबह 5 बजे से ये मैराथन शुरू होगी।
समारोह की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी होगी। उन्होंने बताया कि मैराथन 3 किलोमीटर की होगी। आयोजन में शशिकांत शर्मा, रूपा अग्रवाल, अनीता सैनी, नीतू लडिया, शालिनी अग्रवाल, तृप्ति अग्रवाल, एक्टर आर्यन माहेश्वरी, शिवानी पुरोहित, शरद सोनी (श्री पूनम ज्वैलर्स)रिद्धकरण परशुरामपुरिया(मां ज्वेलर्स) आदि का सहयोग रहेगा। इवेंट के स्पोर्टिन पार्टनर में लॉट्स डेयरी, सन साइन एनर्जी, मणिपाल हॉस्पिटल, श्री पूनम ज्वैलर्स ओर मां ज्वेलर्स रहेंगे। इवेंट का मीडिया पार्टनर राज मीडिया टाइम्स समाचार पत्र ओर राज मीडिया टीवी रहेगा।
वर्ल्ड हेल्थ डे पर विद्याधर नगर में “रन फॉर हेल्थ” का आयोजन


