जयपुर। रंगमूरत आर्ट प्रोडक्शन और रेडियो सुरीला फड़का की आगामी देशभक्ति फिल्म “मां माफ करना” का पोस्टर विमोचन रविवार, 29 मार्च को होटल चंद्रा इम्पीरियल में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ। इसी अवसर पर रेडियो सुरीला फड़का के इंटरनेट रेडियो प्लेटफॉर्म का भी शानदार शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक, चिकित्सक, कलाकार और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विकास राजपुरोहित, सुपरिंटेंडेंट मथुरादास माथुर हॉस्पिटल, डॉ. आलोक मोहता, प्रभारी संक्रमण रोग संस्थान, कुसुम व्यास, सहायक रजिस्ट्रार, शशि प्रकाश प्रजापति, तथा श्वेता मेघवाल उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने फिल्म “मां माफ करना” के पोस्टर का विमोचन कर टीम को शुभकामनाएं दीं। डॉ. रजंत श्रीवास्तव, रुचि श्रीवास्तव, डॉ. अनिरुद्ध व्यास, डॉ. प्रीति व्यास, डॉ. विजय खंडेलवाल, डॉ. सुधा मोहता, डॉ. संजय कुमावत और डॉ. पूजा वर्मा ओर विजय कल्ला शामिल रहे।

कार्यक्रम को संगीत से सराबोर करने के लिए सोमनाथ रामदेव, रश्मि रामदेव, विभा ओझा, आशीष कनौजिया, मधुर परिहार सावित्री माथुर, प्रेमप्रकाश नाग और गोपाल कल्ला ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
फिल्म “मां माफ करना” एक देशभक्ति पर आधारित भावनात्मक फिल्म है, जिसमें मुख्य भूमिका में डॉ. सुधा मोहता नजर आएंगी। सहायक कलाकारों में डॉ. पूजा राजपुरोहित, आशीष कनौजिया, आरजे विजय और बाल कलाकार धीरव ,अधिरथ की महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं।
फिल्म का निर्देशन आरजे विजय ने बताया कि फिल्म की कहानी देशभक्ति, परिवार और भावनाओं से जुड़ी हुई है, जो दर्शकों को एक मजबूत संदेश देगी। फिल्म अप्रैल माह में रिलीज की जाएगी।
कार्यक्रम का मंच संचालन रत्ना बौड़ा और आरजे विजय ने किया। पूरे समारोह में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक माहौल देखने को मिला। अतिथियों ने फिल्म और रेडियो सुरीला फड़का की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


