By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली-रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 2, 2026
    यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्री सेवाओं की दिशा में रेलवे का महत्वपूर्ण कदम
    September 2, 2026
    नगरीय निकाय चुनाव में वाहन की अनुमति के लिए इलेक्शन व्हीकल परमिशन पोर्टल पर करें आवेदन
    September 2, 2026
    राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल: सितंबर 2026 को “साइबर सुरक्षित राजस्थान” जन-जागरूकता माह के रूप में मनाने का निर्णय
    September 2, 2026
    पोर्नोग्राफिक ऐप्स के जरिए मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
    September 2, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पोर्नोग्राफिक ऐप्स के जरिए मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पोर्नोग्राफिक ऐप्स के जरिए मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Jaipur

पोर्नोग्राफिक ऐप्स के जरिए मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर रहे साइबर ठग, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

RMT network
Last updated: September 2, 2026 5:29 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

​”Night Play”, “Reloop”, “Kyss”, “Vimo” और “Nexo” जैसे पोर्नोग्राफिक ऐप्स के एपीके डाउनलोड कराकर डेटा हैक कर रहे ठग
​एक्सेसिबिलिटी परमिशन और वीपीएन इंस्टॉल कर बैंक खातों से उड़ा रहे पैसे; सेफ मोड में अनइंस्टॉल करने की दी सलाह
जयपुर।
महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने फर्जी एवं पोर्नोग्राफिक एंड्रॉइड एप्प के जरिए की जाने वाली साइबर धोखाधड़ी को लेकर आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील विज्ञापनों और लिंक के माध्यम से लोगों को फर्जी वेबसाइटों तक ले जाकर संदिग्ध एपीके फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करवाते हैं। इसके बाद मोबाइल की संवेदनशील अनुमतियां हासिल कर डिवाइस का नियंत्रण अपने हाथ में लेकर साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता है।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि एडवाइजरी के अनुसार “Night Play”, “Reloop”, “Kyss”, “Vimo”, “Rivo”, “Nexo”, “Vixa” जैसे नामों तथा इसी तरह के अन्य नामों से सोशल मीडिया पर विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं। इन विज्ञापनों पर क्लिक करने के बाद उपयोगकर्ता को अश्लील वेबसाइटों पर ले जाकर संदिग्ध एपीके डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाता है।
एपीके इंस्टॉल होते ही शुरू हो जाता है साइबर अपराधियों का खेल
साइबर ठगी के इस तरीके में अपराधी सबसे पहले टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील विज्ञापन या लिंक प्रसारित करते हैं। लिंक पर क्लिक करने वाले उपयोगकर्ता को फिशिंग वेबसाइट पर ले जाकर अज्ञात स्रोत से एपीके फाइल डाउनलोड एवं इंस्टॉल करने के लिए उकसाया जाता है।
ऐप इंस्टॉल होने के बाद ‘ ऐप अपडेट’ के नाम पर एक दूसरा पैकेज डाउनलोड और इंस्टॉल कराया जा सकता है। इसके बाद उपयोगकर्ता से एक्सेसिबिलिटी Accessibility एवं अन्य संवेदनशील परमीशंस मांगी जाती हैं। अनुमति मिलते ही संदिग्ध ऐप मोबाइल में वायरस सक्रिय कर डिवाइस पर नियंत्रण हासिल कर सकता है और बैकग्राउंड में काम करता रहता है।
वीपीएन के जरिए इंटरनेट ट्रैफिक भी कर सकते हैं नियंत्रित
कुछ संदिग्ध ऐप मोबाइल फोन में वीपीएन भी इंस्टॉल कर देते हैं। इसके जरिए मोबाइल का इंटरनेट ट्रैफिक साइबर अपराधियों के सर्वर से संचालित हो सकता है। डिवाइस का नियंत्रण अपराधियों के हाथ में जाने के बाद वे उपयोगकर्ता के बैंक खाते और अन्य वित्तीय संसाधनों से अनधिकृत लेनदेन कर सकते हैं।
कुछ संदिग्ध ऐप उपयोगकर्ता को उन्हें सामान्य तरीके से अनइनस्टॉल करने से भी रोक सकते हैं।
इन सावधानियों से बचाएं अपना मोबाइल
° सोशल मीडिया विज्ञापनों, संदिग्ध वेबसाइटों या अज्ञात लिंक से एपीके फाइल डाउनलोड न करें।
° अनजान ऐप्स को एक्सेसिबिलिटी परमिशन बिल्कुल न दें।
° एप्लिकेशन केवल गूगल प्ले स्टोर या अन्य विश्वसनीय ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
° फोन में इंस्टॉल ऐप्स की नियमित समीक्षा करें और किसी अनजान ऐप को तुरंत हटाएं।
° गूगल प्ले प्रोटेक्ट को चालू रखें और मोबाइल डिवाइस को अपडेटेड रखें।
° अपने बैंक खाते और यूपीआई ट्रांजैक्शंस पर नियमित रूप से नजर रखें।
संदिग्ध ऐप हटाने के लिए अपनाएं सेफ मोड़
यदि कोई संदिग्ध ऐप सामान्य तरीके से अनइंस्टॉल नहीं हो रहा है तो फोन को सेफ मोड़ में शुरू करने की सलाह दी गई है। इसके लिए पावर ऑफ विकल्प को तब तक दबाकर रखें, जब तक सेफ मोड़ का विकल्प दिखाई न दे। इसके बाद ओके अथवा रीस्टार्ट इन सेफ मोड़ पर क्लिक करें।
फोन के Safe Mode में शुरू होने के बाद Settings > Apps में जाकर संदिग्ध ऐप को चुनें और Uninstall करें। ऐप हटाने के बाद फोन को सामान्य रूप से Restart करने पर Safe Mode अपने आप हट जाएगा।
साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर करें शिकायत
इस प्रकार की साइबर ठगी की घटना होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर सूचना दें। वित्तीय साइबर फ्रॉड होने पर बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्पडेस्क के नंबर 9256001930 एवं 9257510100 पर सूचना दी जा सकती है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 4 जोडी रेलसेवाएं इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित
Next Article राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल: सितंबर 2026 को “साइबर सुरक्षित राजस्थान” जन-जागरूकता माह के रूप में मनाने का निर्णय

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

यात्रियों की सुविधा हेतु दिल्ली-रींगस-दिल्ली अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
September 2, 2026
यात्रियों की सुविधा और बेहतर यात्री सेवाओं की दिशा में रेलवे का महत्वपूर्ण कदम
Jaipur
September 2, 2026
नगरीय निकाय चुनाव में वाहन की अनुमति के लिए इलेक्शन व्हीकल परमिशन पोर्टल पर करें आवेदन
Jaipur
September 2, 2026
राजस्थान पुलिस की बड़ी पहल: सितंबर 2026 को “साइबर सुरक्षित राजस्थान” जन-जागरूकता माह के रूप में मनाने का निर्णय
Jaipur
September 2, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

499698
Your IP Address : 216.73.216.182

You Might Also Like

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्याल के कुलपति का कार्यभार डॉ. धनंजय अग्रवाल को
जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन 2 दिसंबर को जिला परिषद सभागार में होगा
बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता है- दिया कुमारी
नागरिक सेवा केंद्र के माध्यम से सात सेवाओं के आवेदन लिए जाएंगे ऑफलाइन
जैसलमेर में बड़ा हादसा, वायुसेना का विमान क्रैश
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account