By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
    June 4, 2026
    राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
    June 4, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
    June 4, 2026
    बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
    June 4, 2026
    विद्युत उत्पादन इकाइयों की क्षमता में करें वृद्धि, किसान, उद्योग और आमजन को हो निर्बाध बिजली आपूर्ति- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    June 4, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    सैमसन, अभिषेक, किशन ने दिलाया भारत को लगातार दूसरा T20 विश्व कप का ख़िताब
    March 9, 2026
    महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन
    January 28, 2026
    मावठ से हुई वसंत की शुरुआत: अलर्ट के बाद जयपुर समेत इन जिलों में झमाझम बारिश
    January 23, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    भव्य समारोह के साथ हुआ ग्रेंड फिनाले, रॉयल अन्दाज़ में हुआ हैवा हैवन रिसोर्ट में मिसेज राजस्थान
    May 25, 2026
    सिटी बाजार में आयोजित क्वीन फॉर ए डे इवेंट में महिलाओं ने उत्साह और मनोरंजन के साथ भाग लिया
    May 19, 2026
    फ़िल्म ‘जयपुर पुलिस’ का प्रीमियर शो रहा हाउसफुल, राजमंदिर सिनेमा में उमड़ा दर्शकों का उत्साह
    May 18, 2026
    मिस राजस्थान ने बनाया फिर से इतिहास: देश में किसी भी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में बना अव्वल
    May 18, 2026
    जयपुर पहुंचे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, फिल्म ‘मैं एक्टर नहीं हूं’ हुई रिलीज
    May 16, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: पानी-बिजली की आपूर्ति में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं, समस्याओं का त्वरित समाधान हो : डॉ. बैरवा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > पानी-बिजली की आपूर्ति में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं, समस्याओं का त्वरित समाधान हो : डॉ. बैरवा
Jaipur

पानी-बिजली की आपूर्ति में कोई भी कोताही स्वीकार नहीं, समस्याओं का त्वरित समाधान हो : डॉ. बैरवा

RMT network
Last updated: May 28, 2026 11:15 am
RMT network
Share
6 Min Read
SHARE

जयपुर। उपमुख्यमंत्री एवं राजसमंद प्रभारी मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा के मुख्य आतिथ्य में गुरुवार दोपहर जिला परिषद सभागार, राजसमंद में जिला स्तरीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा द्वारा राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं, समर कंटीन्जेसी प्लान, जल संचय-जन भागीदारी अभियान तथा वंदे गंगा (जल संरक्षण-जन अभियान) की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने नवीन परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित करने, कुसुम योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं शहरी, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना तथा जल जीवन मिशन की प्रगति की जानकारी ली। पंच गौरव योजना के अंतर्गत संचालित लखपति दीदी, सोलर दीदी, ड्रोन दीदी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं पशु सखी कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0, अटल ज्ञान केंद्र, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना एवं अटल प्रगति पथ सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, मिशन हरियालो राजस्थान, अमृत योजना, पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना तथा मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की समीक्षा कर विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री डॉ. बैरवा ने कहा कि सभी विभाग राज्य सरकार की मंशा अनुसार हर योजना और कार्यक्रम में प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित करें तथा जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। साथ ही निर्देश दिए कि पेयजल और बिजली आपूर्ति से जुड़े किसी भी कार्य में अनावश्यक देरी न हो तथा शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अवैध जल कनेक्शनों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए ताकि ग्रीष्म ऋतु में आमजन को पानी मिलने में कठिनाई न हो। पानी-बिजली से जुड़े विकास कार्यों पर पीएचईडी एवं एवीवीएनएल के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर जिले की स्थिति जानी।
जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो :उपमुख्यमंत्री
बैठक में सांसद महिमा कुमारी मेवाड़, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़, जिलाध्यक्ष जगदीश पालीवाल आदि ने पेयजल सप्लाई, विशेष रूप से बाघेरी परियोजना से पेयजल सप्लाई, विद्युत सप्लाई, आरडीएसएस, फार्म पॉण्ड, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं, आरवीपीएनएल आदि से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जिन पर उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने हाथों-हाथ पीएचईडी को सभी शिकायतों पर जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, पेयजल-बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है ताकि अंतिम व्यक्ति तक राहत पहुंच सके।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन हो तथा पात्र व्यक्ति किसी भी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे।
वंदे गंगा से जग रही जल संरक्षण की अलख, सभी का साथ जरूरी :उपमुख्यमंत्री
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि हमारे प्रदेश की पहचान जल संसाधनों के संतुलित उपयोग से रही है। यहां के लोगों ने सीमित जल संसाधनों में भी जीवन को समृद्ध बनाने का मार्ग खोजा और जल को केवल उपयोग की वस्तु नहीं, बल्कि जीवनधारा मानकर उसका सम्मान किया। उन्होंने कहा कि गांवों में बने पारंपरिक जल स्रोत आज भी हमें यह सीख देते हैं कि प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर ही सतत विकास संभव है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना आवश्यक है। यदि हर व्यक्ति अपने स्तर पर पानी बचाने का संकल्प ले, वर्षा जल संग्रहण को बढ़ावा दे और जल स्रोतों के संरक्षण में भागीदारी निभाए, तो भविष्य में जल संकट की चुनौतियों का प्रभावी समाधान किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं और ग्रामीण समुदायों से विशेष रूप से आगे आकर जल बचाने के प्रयासों से जुड़ने का आह्वान किया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया “व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव – ONDC DigiDukaan Launch Jaipur” के पोस्टर का विमोचन
Next Article राज्यपाल एवं कुलाधिपति बागडे ने कुलगुरु डॉ. देवस्वरूप को पद से हटाने के आदेश जारी किए

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जगन्नाथ शाह के रास्ते में निगम की बड़ी कार्रवाई, जर्जर इमारत गिराई गई
Jaipur
June 4, 2026
राजस्थान को विश्व पर्यटन मानचित्र पर नंबर वन बनाने का संकल्प, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन भवन में की विभागीय समीक्षा
Jaipur
June 4, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अप्रेल व मई में उत्कृष्ट प्रदर्शन
Jaipur
June 4, 2026
बेहतरीन सेवाओं के लिए चयनित जवानों को पीएचक्यू बुलाकर दी बधाई; उत्साहवर्धन कर उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Jaipur
June 4, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

418526
Your IP Address : 216.73.217.114

You Might Also Like

नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर वड़नगर स्टेशन परिसर में लगाये गये 75 पेड़
सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ने राइसेम में प्रशिक्षु अधिकारियों को किया संबोधित
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर की पहल पर आयोजित शक्ति वंदन 2.0 कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राए बन रही शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत
मेट्रो विस्तार से जयपुर में यातायात प्रबंधन को मिलेगी मजबूती- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त ने 3 घंटे से भी अधिक मैराथन बैठक लेकर शहर की सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर की समीक्षा
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account