जयपुर। उत्तर-पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा “सेवा ही संकल्प” के तहत कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा रेल यात्रियों, रेलवे परिसरों एवं बुनियादी ढांचे की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर-पश्चिम रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे पर निरंतर उत्कृष्ट कार्य किये है।
रेलवे सुरक्षा बल द्वारा रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट एवं यात्री मित्र बूथ के माध्यम से रेल यात्रियों द्वारा मदद मांगे जाने पर कार्यवाही करते हुए लावारिस बच्चों एवं महिलाओं व पुरुषों को उनके परिजनों/एनजीओ अथवा पुलिस को सुपुर्द किया गया है। पिछले एक माह में ऐसे मामले में 7 व्यक्तियों को परिजनों, 85 को एनजीओ और 2 व्यक्तियों को पुलिस को सुपुर्द किया गया।
ऑपरेशन अमानत के तहत एक माह में 166 व्यक्तियों को ट्रेन अथवा रेल परिसर में भूलवश छुटे सामान को यात्रियों को सुपुर्द किया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा यात्रियों के चोरी हुए 41 सामान को जीआरपी अथवा सिविल पुलिस को सुपुर्द किया गया तथा यात्रियों के छूटे हुए 08 सामान को एलपीओ कार्यालय में जमा किया गया।।
विशेष टास्क फोर्स द्वारा उत्तर पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों पर कुल 41 आरोपियों को मौके पर पकड़ कर अग्रिम कार्यवाही हेतु जीआरपी को सुपुर्द किया गया।
रेल संपत्ति के चोरी के 14 मामले दर्ज कर इनमें से 10 मामले में 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे 4,48,199 रूपये की रेल संपत्ति बरामद की गई।
इसी तरह रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 3161 मामले दर्ज कर 3037 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई तथा 4,81,311 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। रेल परिसर में धूम्रपान करने के 68 मामले दर्ज किये गए जिनसे 99000 रूपये तथा गंदगी फैलाने वाले 17 व्यक्तियों को पकड़ कर 3700 रुपए का जुर्माना प्राप्त किया गया। बिना स्पष्ट कारण के चेन खींचने के 400 मामले दर्ज कर 327 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 53,450 रुपए जुर्मुना वसूला गया तथा छत/पायदान पर यात्रा करने वाले 41 व्यक्तियों पर ₹6200 जुर्माना किया गया। उत्तर पश्चिम रेलवे पर एक माह में 2011 अभियानों में वाणिज्य विभाग को सहायता प्रदान करते हुए 4550 व्यक्तियों में गिरफ्तार कर 18,98,705 रुपए का जुर्माना किया गया।
उत्तर पश्चिम रेलवे रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे भूमि पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाने में भी सहयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त ट्रेनों में प्रतिबंधित सामान ले जाने की रोकथाम के लिये भी सतर्कतापूर्वक कार्यवाही की जाती है।
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की


