By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
    September 5, 2026
    ​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
    September 5, 2026
    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
    September 5, 2026
    श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जयपुर-मथुरा-जयपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    September 3, 2026
    चुनाव ड्यूटी प्रशिक्षण में अनुपस्थित 09 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने थमाई 17 सीसीए की चार्जशीट
    September 3, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में टिकाऊ कृषि और खाद्य सुरक्षा को नई दिशा देने की पहल, सार्क कृषि केंद्र ने 2027 की साझेदारी का रोडमैप तैयार किया
    August 31, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    रिफ़ फिल्म क्लब द्वारा आयोजित मैक्सिकन फिल्म ‘Arráncame la Vida’ की स्क्रीनिंग
    September 1, 2026
    जयपुर में होगा भव्य “Stardom Fest & Awards”- फैशन, महिला सशक्तिकरण और प्रतिभाओं को मिलेगा मंच
    August 19, 2026
    मिस इंडिया ग्लैम के “सावन महोत्सव” में लहरिया के साथ दिखीं डांडिया महारास की झलक
    August 17, 2026
    जयपुर में सजा ‘Teej Met Gala’ का रंगीन मंच, प्रियंका गौतम बनीं विजेता
    August 17, 2026
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur

टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता

RMT network
Last updated: July 21, 2026 6:41 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

भारतीय दूतावास और राजस्थान पर्यटन विभाग की संयुक्त पहल, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का विशेष वीडियो संदेश बना आकर्षण
जयपुर/टोक्यो।
राजस्थान को जापानी पर्यटकों के लिए भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में सोमवार को टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में रॉयल राजस्थानः सेलिब्रेटिंग इंडियाज हैरिटेज, कलचर एंड टूरिज्म विषय पर एक विशेष रोड शो आयोजित किया गया। भारतीय दूतावास, टोक्यो और राजस्थान पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जापान के पर्यटन उद्योग और यात्रियों के बीच राजस्थान के विविध पर्यटन उत्पादों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना तथा जापानी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि करना था।
कार्यक्रम की शुरुआत जापान में भारत की राजदूत नगमा मोहम्मद मलिक के स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद राजस्थान पर्यटन पर आधारित एक विशेष प्रमोशनल फिल्म प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण राजस्थान की उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी का विशेष वीडियो संदेश रहा, जिसमें उन्होंने जापान के नागरिकों को राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों, जीवंत संस्कृति, विश्व धरोहर स्थलों, वन्यजीव, आध्यात्मिक पर्यटन और शाही आतिथ्य का अनुभव लेने के लिए राजस्थान आने का आमंत्रण दिया।
राजस्थान पर्यटन विभाग के उच्चाधिकारियों सहित राजस्थान ट्रेवल, ट्रेड एवं होटल इंडस्ट्री के स्टेकहोल्डर्स भी इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
रोड शो के दौरान राजस्थान पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अतिरिक्त निदेशक आनंद त्रिपाठी ने विस्तृत प्रस्तुतिकरण देते हुए जापानी ट्रैवल ट्रेड के समक्ष राजस्थान की पर्यटन संभावनाओं का व्यापक परिचय कराया। उन्होंने बताया कि राजस्थान केवल महलों और किलों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों, लक्ज़री पर्यटन, वाइल्डलाइफ सफारी, डेजर्ट अनुभव, बौद्ध विरासत, वेडिंग डेस्टिनेशन, ग्रामीण एवं सांस्कृतिक पर्यटन, एडवेंचर, एमआईसीई, वेलनेस और सतत पर्यटन जैसे अनेक विशिष्ट उत्पादों का अनूठा संगम है।
प्रस्तुतिकरण में राजस्थान सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए लागू राजस्थान पर्यटन इकाई नीति-2024, उद्योग का दर्जा, निवेश प्रोत्साहन, विरासत संरक्षण, होमस्टे एवं पर्यटन अवसंरचना से जुड़े सुधारों की भी जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि राजस्थान भारत के 9 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों, विश्वस्तरीय लक्ज़री होटलों, ‘पैलेस ऑन व्हील्स’, अंतरराष्ट्रीय विवाह स्थलों तथा गोल्डन ट्रायंगल सर्किट का प्रमुख केंद्र है। जापानी पर्यटकों की रुचि को देखते हुए राजस्थान के बौद्ध स्थलों और विशेष बौद्ध पर्यटन सर्किट की भी जानकारी साझा की गई।
कार्यक्रम में जापान के प्रमुख टूर ऑपरेटरों टाकेशी मिज़ुनो (बीएस ट्रैवल सर्विस कंपनी लिमिटेड/अशोका टूर्स) तथा सातोरू हारुना (वर्ल्ड एयर-सी सर्विस कंपनी लिमिटेड) ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जापानी पर्यटकों की पसंद के अनुरूप तैयार किए गए राजस्थान-केंद्रित यात्रा पैकेजों की जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान जापानी पर्यटकों के लिए भारत का सबसे विशिष्ट सांस्कृतिक एवं विरासत गंतव्य बनकर उभरा है।
रोड शो में राजस्थान के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के प्रमुख स्टेकहोल्डर्स भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। इनमें होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (HRAR), राजस्थान एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स (RATO), फेडरेशन ऑफ राजस्थान टूरिस्ट ऑपरेटर्स (FRTO), इंडियन हेरिटेज होटल्स एसोसिएशन (IHHA), फेडरेशन ऑफ हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म ऑफ राजस्थान (FHTR), एसोसिएशन ऑफ डोमेस्टिक टूर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया (ADTOI) तथा होटल एसोसिएशन ऑफ जयपुर के पदाधिकारी शामिल रहे। भारतीय दूतावास में कार्यक्रम का समापन राजस्थान की प्रसिद्ध कालबेलिया लोक नृत्य प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसके बाद भारतीय एवं जापानी पर्यटन उद्योग के प्रतिनिधियों के बीच नेटवर्किंग एवं बिजनेस इंटरैक्शन आयोजित किया गया।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Next Article मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

एनएचएआई ने की ‘ग्रीन हाईवेज एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026’ की घोषणा: राजस्थान के राजमार्ग को मिला तीसरा स्थान
Uncategorized
September 5, 2026
जयपुर के अपहरण कांड का ‘मास्टरमाइंड’ दुबई से गिरफ्तार
Jaipur
September 5, 2026
​निवाई में ऑनलाइन सट्टे पर बड़ा प्रहार: 33.25 लाख नकद और 5 लाख की मास्टर आईडी जब्त
Jaipur
September 5, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में किए दर्शन
Jaipur
September 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

503191
Your IP Address : 216.73.217.24

You Might Also Like

समीक्षा बैठक में आपसी सामंजस्य व समन्वय के साथ रेलवे कार्यों को लक्ष्यानुसार पूरा करने पर बल
प्रो. (डॉ.) प्रियंका वर्मा को प्रकृति फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया
पीएम कुसुम योजना में 5500 किसानों को मिलेगा सोलर-पंप लगाने का मौका
महाकुंभ में राजस्थान मंडप तैयार: प्रयागराज में उपलब्ध हैं निःशुल्क आवास, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं
होली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account