19 जून को बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में होगा भव्य आयोजन
जयपुर। जयपुर व्यापार महासंघ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (NTWB), भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में 19 जून 2026 को बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित होने वाले “व्यापारिक सम्मेलन एवं महोत्सव” के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन आज माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया गया।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर सुभाष गोयल, अध्यक्ष, जयपुर व्यापार महासंघ एवं सदस्य, NTWB, भारत सरकार, सुरेश सैनी, महामंत्री, सचिन गुप्ता, कोषाध्यक्ष, जयपुर व्यापार महासंघ तथा डिजिटल सखी आईटी चेयरपर्सन सुश्री निशिता सुरोलिया उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
- ONDC DigiDukaan का भव्य लॉन्च
इस महोत्सव में “ONDC DigiDukaan Launch – Jaipur” का शुभारंभ किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य “डिजिटल का नया सूत्र, व्यापार का नया युग” के संकल्प के साथ जयपुर एवं राजस्थान के व्यापारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। - भजन क्लबिंग का विशेष आयोजन
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को प्रोत्साहित करने हेतु भजन क्लबिंग का विशेष आयोजन भी किया जाएगा। - डिजिटल सखी पहल को मुख्यमंत्री का समर्थन
डिजिटल सखी पहल का उद्देश्य राजस्थान के प्रत्येक व्यापारी एवं उद्यमी तक डिजिटल अवसरों एवं तकनीकी जागरूकता को पहुँचाना है।
माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसके सफल संचालन हेतु शुभकामनाएँ प्रदान कीं। - अवेयरनेस सत्र
कार्यक्रम में व्यापारियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, डिजिटल भुगतान, MSME लाभों तथा ONDC प्लेटफॉर्म से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति
19 जून 2026 को आयोजित मुख्य कार्यक्रम में * मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में पधारेंगे, जिसकी अध्यक्षता सुनील सिंघी, चेयरमैन, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार एवं इंडिपेंडेंट डायरेक्टर, ONDC द्वारा की जाएगी।
इस अवसर पर सुभाष गोयल ने बताया कि इस ऐतिहासिक महोत्सव में राजस्थान के 200 से अधिक व्यापारिक संगठन तथा 100 से अधिक व्यापार मंडल एवं उद्योग एसोसिएशन भाग ले रहे हैं। यह आयोजन “डिजिटल का नया सूत्र, व्यापार का नया युग” थीम पर आधारित है।
सुरेश सैनी, महामंत्री ने कहा कि “व्यापार बढ़ेगा, राजस्थान बढ़ेगा” के संकल्प को साकार करने हेतु यह महोत्सव एक मील का पत्थर सिद्ध होगा।


