By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
    October 15, 2026
    परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
    October 15, 2026
    राजस्थान पुलिस और TAF जवानों का फ्रेंच भाषा प्रशिक्षण: अल्बर्ट हॉल पर फ्रांसीसी पर्यटकों से संवाद
    October 15, 2026
    उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वीडीएन फाउंडेशन ने दिया दशहरा मेले का आमंत्रण
    October 15, 2026
    महानिदेशक पुलिस ने ली कानून व्यवस्था पर अहम बैठक: विवादित मामलों की निगरानी, नाकाबंदी में बॉडी कैमरों का उपयोग और साइबर अपराधों में जीरो एफआईआर पर दिया विशेष जोर
    October 15, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एक और कूटनीतिक सफलता की ओर अग्रसर मोदी सरकार- एस. जयशंकर
    April 16, 2024
    भारत का 2040 में चंद्रमा पर उतरने का लक्ष्य- इसरो प्रमुख
    April 29, 2024
    आंध्र प्रदेश में ट्रक-और बस की जोरदार टक्कर; 6 लोगों की जलकर मौत
    May 15, 2024
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    डांडिया फीवर में शहरवासियों ने खनकाए डांडिया
    October 14, 2026
    राजस्थानी रंग में रंगकर खूब जचे आयुष्मान खुराना और सारा अली खान; जयपुर में दिखाया ‘उड़ता तीर’ वाला अंदाज
    October 13, 2026
    जयपुर में ‘राजस्थान धूड़’ का ट्रेलर हुआ जारी
    October 8, 2026
    जया गुप्ता बनी वीनस मिसेज इंडिया इंटरनेशनल 2026, नेहा शर्मा बनी वीनस मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026 प्रीमियम कैटेगरी की विनर बनी रेणु वर्मा
    September 30, 2026
    17 अक्टूबर से गुलाबी नगर के EP में खनकेंगे डांडिया; डांडिया महारास में 101 माताएं अपने बेटों के साथ करेंगी मां भवानी की महाआरती
    September 30, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: हसरंगा ने दिया श्रीलंका की T20 कप्तानी से इस्तीफ़ा
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > हसरंगा ने दिया श्रीलंका की T20 कप्तानी से इस्तीफ़ा
Sports

हसरंगा ने दिया श्रीलंका की T20 कप्तानी से इस्तीफ़ा

RMT network
Last updated: July 12, 2024 7:17 am
RMT network
Share
4 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय की कप्तानी से इस्तीफ़ा दे दिया है। हसरंगा ने यह फ़ैसला ऐसे समय में लिया है जब इसी महीने की अंत में भारत तीन टी20 मैचों और तीन एकदिवसीय की श्रृंखला खेलने के लिए श्रीलंका जाने वाला है। भारत और श्रीलंका की इस श्रृंखला की शुरुआत T20I श्रृंखला से ही हीनी है, जिसका पहला मैच 26 जुलाई को खेला जाना है।
हसरंगा के त्यागपत्र को ESPNcricinfo ने देखा है जिसमें उन्होंने कहा है, “मैं हमेशा एक खिलाड़ी के तौर पर श्रीलंका के लिए हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करूंगा और इसके साथ ही मैं टीम का भी पूरी तरह से समर्थन करूंगा।”
हसरंगा ने पिछले T20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंकाई टीम की अगुवाई की थी। हालांकि उनकी कप्तानी में श्रीलंका की टीम कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई और टूर्नामेंट के लीग स्टेज से ही बाहर हो गई। श्रीलंका टूर्नामेंट के सुपर 8 राउंड में भी नहीं पहुंच पाया था और पहले राउंड में उसे सिर्फ़ नीदरलैंड्स के ख़िलाफ़ ही जीत मिल पाई। जबकि बांग्लादेश और साउथ अफ़्रीका के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि हसरंगा का कप्तानी से इस्तीफ़ा देना चौंकाने भरा ज़रूर है। भले ही वर्ल्ड कप में श्रीलंका कुछ ख़ास प्रदर्शन नहीं कर पाई लेकिन हसरंगा कप्तानी की भूमिका में काफ़ी नए थे और उन्हें कप्तानी से हटाए जाने का किसी तरह का दबाव भी नहीं था। यहां तक की हसरंगा ने इसी साल आईपीएल के ऊपर श्रीलंका के लिए खेलने को तरजीह भी दी थी।
हसरंगा ने अपने त्यागपत्र में श्रीलंका के विश्व कप अभियान पर कहा, “विश्व कप में श्रीलंका का शुरुआती चरण में बाहर हो जाना मेरे लिए बतौर कप्तान और पूरी टीम के लिए भी काफ़ी निराशाजनक था। एक टीम और एक राष्ट्र के तौर पर हमें काफ़ी ज़्यादा उम्मीदें थीं और मुझे भी पूरा विश्वास था कि टूर्नामेंट के लिए बेस्ट टीम का चयन हुआ है। मैं इस प्रदर्शन के लिए कोई बहाना नहीं देना चाहता लेकिन अगर हम बांग्लादेश के ख़िलाफ़ क़रीबी मैच को जीत गए होते तो संभव है कि हमारे लिए परिस्थितियां कुछ और होतीं।”
बांग्लादेश ने उस मैच में श्रीलंका को छह गेंद शेष रहते दो विकेट से हराया था। जबकि नेपाल के ख़िलाफ़ श्रीलंका का अंतिम लीग मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था।
श्रीलंका ने हसरंगा की अगुवाई में कुल 10 T20I खेले और इसमें श्रीलंका को छह में जीत मिली। इसमें ज़िम्बाब्वे और अफ़ग़ानिस्तान के ख़िलाफ़ सीरीज़ जीत भी शामिल है। बीच में उनके ऊपर अंपायर के साथ अभद्र व्यवहार करने के चलते दो मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया था।
हसरंगा के बाद श्रीलंका की T20 कप्तानी का कोई प्रबल दावेदार तो नहीं है लेकिन उनकी अनुपस्थिति में दो मैच में कप्तानी कर चुके चरिथ असलंका के नाम पर विचार ज़रूर किया जा सकता है। असलंका लंका प्रीमियर लीग (LPL) में जाफ़ना किंग्स के कप्तान भी हैं। हालांकि ख़ुद हसरंगा भी इस टूर्नामेंट में कैंडी फ़ैल्कंस की अगुवाई कर रहे हैं।
हाल ही में क्रिस सिल्वरवुड ने श्रीलंका के मुख्य कोच के पद से इस्तीफ़ा दे दिया था, जिसके बाद पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर सनथ जयसूर्या को श्रीलंका का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है। जयसूर्या भारत के ख़िलाफ़ घरेलू T20 और एकदिवसीय श्रृंखलाओं में श्रीलंका के अंतरिम कोच की भूमिका निभाते नज़र आएंगे।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article विद्यालयों में प्रवेश के लिए आयु गणना की तिथि एक अक्टूबर, 2024 निर्धारित
Next Article RSS मानहानि मामले में राहुल गांधी के खिलाफ अतिरिक्त दस्तावेजों को अनुमति देने का आदेश रद्द

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
International
October 15, 2026
होप के शतक और पॉल के पंजे से वेस्टइंडीज़ ने बराबर की सीरीज़
Sports
October 15, 2026
यात्रियों की सुविधा हेतु उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन
Jaipur
October 15, 2026
परिसीमन पर ठिकरा फोड़कर कांग्रेस अपनी नाकामियों को छिपाने की कर रही है कोशिश: मदन राठौड़
Jaipur
October 15, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

510556
Your IP Address : 18.97.14.84

You Might Also Like

भारत ने मौसम को हराकर बांग्‍लादेश का किया सूपड़ा साफ़
अगले साल ससेक्स का हिस्सा नहीं होंगे चेतेश्वर पुजारा
IPL में मुझे बतौर कप्तान बहुत कुछ सीखने को मिला- शुभमन गिल
एस बी आई डॉक्टर्स बैडमिंटन लीग-सीजन 7: वरिष्ठ वर्ग में जयपुर न्यूक्लियर इमेजिंग विजयी
मयंक, प्रिंस और सूर्यवंशी ने दिलाई कप्तान श्रेयस को पहली जीत
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account