By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    ‘SPL भारत कप- 2027 ’ का ऐलान, विजेता को 31 लाख रुपये
    July 27, 2026
    तीज की उमंग से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
    July 27, 2026
    29 जुलाई से पूरे राजस्थान में सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश की संभावना
    July 27, 2026
    लहरिया उत्सव सीजन-2 में महिलाओं ओर युवतियों ने राजस्थानी गीतों पर किया जमकर नृत्य
    July 27, 2026
    उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मण्डोर एवं कल्याणा झील में पर्यटन विकास कार्यों का किया निरीक्षण
    July 27, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    ‘भाई तेरा स्टार है’ की टीम ने जयपुर में किया धमाकेदार प्रमोशन, फैंस संग किया डांस
    July 24, 2026
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सूर्यवंशी, मयंक की बदौलत भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Sports > सूर्यवंशी, मयंक की बदौलत भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप
Sports

सूर्यवंशी, मयंक की बदौलत भारत ने 3-0 से किया क्लीन स्वीप

RMT network
Last updated: July 27, 2026 6:49 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। भारत ने लगातार सात T20I मैचों में जीत से वंचित रहने के बाद अब इस प्रारूप में जीत की हैट्रिक लगा दी है। हरारे में खेले गए अंतिम मुक़ाबले में ज़िम्बाब्वे को 35 रनों से हराते हुए भारत ने क्लीन स्वीप पूरा किया है। वैभव सूर्यवंशी (81) की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 192 रन बनाए थे जिसके जवाब में ज़िम्बाब्वे केवल 157/7 का स्कोर ही बना सकी।
बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी ज़िम्बाब्वे को पहली ही गेंद पर मयंक यादव ने झटका दिया और सीरीज़ में दूसरी बार पहली गेंद पर ब्रायन बेनेट का शिकार किया। इसके बाद चौथे ओवर में यश ठाकुर ने लगातार गेंदों पर दो विकेट निकाले जिसमें ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा भी शामिल थे जो गोल्डन डक पर वापस लौटे। हालांकि, नए बल्लेबाज़ रायन बर्ल ने हैट्रिक नहीं होने दिया और चौके के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। बर्ल के आक्रमण से ही ज़िम्बाब्वे ने पावरप्ले में तीन विकेट गंवाने के बावजूद 53 रन बना लिए थे।
ओपनर बल्लेबाज़ बेन करन लगातार संघर्ष कर रहे थे और रन नहीं बना पा रहे थे। बर्ल और करन के बीच चौथे विकेट के लिए 21 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन करन ने 12 गेंदों में केवल 12 रन बनाए। 19 गेंदों में 20 रन बनाकर वह 65 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। बर्ल ने इसके बाद वेस्ली मधेवेरे के साथ पांचवें विकेट के लिए 44 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की और ज़िम्बाब्वे के संघर्ष को जारी रखा। मधेवेरे (28) को आउट करते हुए मयंक ने 16वें ओवर में 60 रनों की इस साझेदारी का अंत किया।
18वें ओवर की पहली गेंद पर तडिवनाशे मारुमानी को क्लीन बोल्ड करते हुए अशोक शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहला विकेट हासिल किया। ज़िम्बाब्वे की टीम हार के क़रीब पहुंच ही चुकी थी, लेकिन 19वें ओवर की आख़िरी गेंद पर बर्ल ने 42 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। यहां से केवल औपचारिकता ही बाक़ी थी और आख़िरी ओवर में मयंक को एक और सफलता मिली। वह तीन विकेट लेकर सबसे सफल भारतीय गेंदबाज़ रहे।
इससे पहले सीरीज़ के लगातार तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा का बल्ला नहीं चला और तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ाराबानी ने उन्हें लगातार तीसरी बार अपना शिकार बनाया। 20 रनों के स्कोर पर ही भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया था, इसके बावजूद युवा सनसनी सूर्यवंशी का बल्ला नहीं रुका और उन्होंने लगातार जिम्बाब्वे के गेंदबाज़ों के ख़िलाफ़ आक्रमण किया। सूर्यवंशी ने चौके के साथ ही पारी की शुरुआत की थी और पहले ओवर में दो चौके लगाकर अपने इरादे साफ़ कर दिए थे।
अभिषेक के आउट होने के बाद चौथे ओवर में सूर्यवंशी ने मुज़ाराबानी को एक छक्का और एक चौका लगाया। पांचवें ओवर में फिर उन्होंने दो चौके जड़े और पावरप्ले का अंत भी चौके के साथ ही किया। शुरुआत में सूर्यवंशी काफ़ी सूझबूझ के साथ बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाई दिए। सूर्यवंशी ने पारी के 10वें ओवर में 31 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया जो उनकी बल्लेबाज़ी शैली के एकदम विपरीत है। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए इशान किशन (29) के साथ 50 गेंदों में 75 रनों की शानदार साझेदारी करके भारतीय पारी को संभाला।
13वें ओवर में उन्होंने रज़ा के ख़िलाफ़ 102 मीटर लंबा छक्का लगाते हुए ये संकेत दिया कि वह फ़िलहाल रुकने वाले नहीं हैं। हालांकि, मधेवेरे के ख़िलाफ़ 15वें ओवर की आख़िरी गेंद पर उन्होंने एक बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की और लपक लिए गए। 81 रनों की अपनी पारी में सूर्यवंशी ने 49 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके और चार छक्के लगाए। 145 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम आसानी से 200 के पार जाती दिख रही थी। वह आउट होने से पहले श्रेयस अय्यर के साथ 29 गेंदों में 50 रन जोड़ गए थे।
हालांकि, इसके बाद भारत को एक और आवश्यक तेज़ पारी नहीं मिल पाई और टीम केवल 192 का स्कोर ही बना सकी। 18वें ओवर की पहली गेंद पर श्रेयस अय्यर (27) के आउट होने के बाद स्थिति काफ़ी विकट लग रही थी, लेकिन रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 25 रनों की पारी खेलते हुए भारत को 200 के क़रीब पहुंचाया था।

TAGGED:Sports

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article 29 जुलाई से पूरे राजस्थान में सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश की संभावना
Next Article तीज की उमंग से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

‘SPL भारत कप- 2027 ’ का ऐलान, विजेता को 31 लाख रुपये
Jaipur Sports
July 27, 2026
तीज की उमंग से सजा ‘प्री-तीज फेस्टिवल एवं एलीट कनेक्ट 2026’
Jaipur
July 27, 2026
29 जुलाई से पूरे राजस्थान में सक्रिय होगा मानसून, भारी बारिश की संभावना
Jaipur
July 27, 2026
लहरिया उत्सव सीजन-2 में महिलाओं ओर युवतियों ने राजस्थानी गीतों पर किया जमकर नृत्य
Jaipur
July 27, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

464332
Your IP Address : 216.73.216.17

You Might Also Like

आज से एशिया कप-2025 का आगाज: पहले मुक़ाबले में हॉन्ग कॉन्ग को कम आंकने की ग़लती नहीं करना चाहेगा अफ़ग़ानिस्तान
हमें बेहतर बल्लेबाज़ी करने की ज़रूरत है- क्रेग ब्रैथवेट
हमने इस तरह की पिच की मांग टॉस के फ़ैक्टर को ख़त्म करने के लिए की थी- गंभीर
गिल, अक्षर और अय्यर की तिकड़ी ने दिलाई भारत को 1-0 की बढ़त
बटलर के बाहर होने के बाद ऑस्‍ट्रेलिया के ख़‍िलाफ़ वनडे की कप्‍तानी ब्रूक के हाथ
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account