By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
    November 6, 2026
    विक्की के प्रेसिडेंट डॉ विजय कुमार बासोतीया की केरल के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट
    November 5, 2026
    राष्ट्रीय गौरव के दो ऐतिहासिक आयोजनों में गूंजेगी जयपुर के रविंद्र उपाध्याय की आवाज़
    November 5, 2026
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    दिवाली कार्निवल में शहरवासी कर रहे है जमकर खरीददारी
    November 5, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    राहुल गांधी ‘हिंदू’ वाले बयान पर कायम: जो मैंने कहा और जो मुझे कहना था मैंने कह दिया
    July 2, 2024
    राम मंदिर में भी हर्षोल्लास से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, रामलला का विशेष श्रृंगार
    August 26, 2024
    भारत की विरासत को संभाला रूमा देवी ने – पियूष गोयल
    October 20, 2025
    Latest News
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    दक्षिण एशिया में जलवायु-अनुकूल मत्स्यपालन को बढ़ावा देने के लिए सार्क की क्षेत्रीय कार्यशाला संपन्न
    October 31, 2026
    अरुणाचल में भगवान परशुराम मूर्ति के चंदों के रुपयो के दुरुपयोग को लेकर डीसी को दिया ज्ञापन
    October 15, 2026
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्री जिंदा जले
    September 24, 2026
    आलू और शकरकंद अनुसंधान में वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत: कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले CIP के महानिदेशक, आगरा केंद्र बनेगा नवाचार का हब
    September 9, 2026
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
    November 5, 2026
    फैस्टिव फ्यूजन द गाला अवार्ड में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को किया सम्मानित
    November 2, 2026
    आईफा 2027 की प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में आयोजित, सलमान खान से लेकर करीना कपूर तक पहुंचे बॉलीवुड सितारे
    October 29, 2026
    शरद पूर्णिमा के अवसर पर म्यूजिकल इवेंट “चाँद चुरा के लाया हूँ” में उभरते गायक कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
    October 26, 2026
    म्यूजिकल सफर इंडिया ने किए सफलतम 12 वर्ष पूरे: उस्ताद साबिर खान की मौजूदगी में सजे ‘म्यूजिकल मेलोडी सीजन-12’ के सुर
    October 26, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: सूर्यवंशी, जुरेल और जायसवाल की मदद से RR ने प्लेऑफ़ का दावा किया मज़बूत
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > सूर्यवंशी, जुरेल और जायसवाल की मदद से RR ने प्लेऑफ़ का दावा किया मज़बूत
JaipurSports

सूर्यवंशी, जुरेल और जायसवाल की मदद से RR ने प्लेऑफ़ का दावा किया मज़बूत

RMT network
Last updated: May 20, 2026 6:36 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी, ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतक और यशस्वी जायसवाल की आक्रामक 43 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स (RR) ने IPL 2026 के प्लेऑफ़ में अपना दावा मज़बूत कर लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हराते हुए RR ने इस सीज़न की अपनी सातवीं जीत हासिल की है और अंक तालिका में पंजाब किंग्स को पछाड़ते हुए वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। जयपुर में इस सीज़न RR की यह पहली जीत भी है।
221 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी RR को जायसवाल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई थी। रियान पराग चोट के चलते यह मुक़ाबला नहीं खेल रहे थे ऐसे में जायसवाल के कंधों पर अतिरिक्त ज़िम्मेदारी भी थी। जायसवाल ने पहले ही ओवर में आकाश सिंह के ख़िलाफ़ धावा बोल दिया और पहले ओवर में वाइड का चौका सहित कुल 23 रन आ गए। पावरप्ले की समाप्ति तक RR ने बिना विकेट खोए 71 रन बना लिए थे।
दूसरे छोर पर सूर्यवंशी ने धीमी शुरुआत की थी और पहली 10 गेंदों पर उनके बल्ले से मात्र पांच रन आए थे। हालांकि यह ख़ामोशी क्षणिक साबित हुई और उन्होंने भी लय पकड़ ली। हालांकि पावरप्ले के तुरंत बाद आकाश ने जायसवाल का शिकार किया लेकिन इसके बाद सूर्यवंशी ने मोर्चा संभाल लिया।
सूर्यवंशी ने मात्र 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और अपनी पारी में 10 छक्के और सात चौके जड़ते हुए उन्होंने 38 गेंदों पर 93 रन बना लिए। 92 के निजी स्कोर पर जब वह बल्लेबाज़ी कर रहे थे तब ध्रुव जुरेल द्वारा वापस लौटाए जाने के क्रम में सूर्यवंशी को काफ़ी देर हो गई थी लेकिन मोहसिन ख़ान नॉन स्ट्राइकर एंड पर सटीक थ्रो नहीं कर पाए। हालांकि अगर वह स्टंप के पास जाकर भी हिट करते तब भी सूर्यवंशी आउट हो सकते थे लेकिन इस जीवनदान को सूर्यवंशी भुना नहीं पाए और एक और रन जोड़ने के बाद वह आउट हो गए।
सूर्यवंशी शतक से चूक गए थे लेकिन उन्होंने RR को जीत की दहलीज़ पर खड़ा कर दिया था। सूर्यवंशी जब आउट हुए तब तक RR 14 ओवर में कुल 180 रन जोड़ चुकी थी। सूर्यवंशी ने इस पारी में इस सीज़न 50 छक्के जड़ने का आंकड़ा भी पार किया और अब वह एक सीज़न में सर्वाधिक छक्के जड़ने के मामले में क्रिेस गेल के रिकॉर्ड के काफ़ी क़रीब पहुंच गए हैं।
सूर्यवंशी के आउट होने के बाद लुआन-द्रे प्रीटोरियस रन आउट हुए लेकिन जुरेल की नज़रें जम चुकी थीं और उन्होंने डॉनोवन फ़रेरा के साथ मिलकर RR को जीत दिला दी। जुरेल ने 19वें ओवर में अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।
CSK के ख़िलाफ़ पिछले मुक़ाबले की तरह ही इस मुक़ाबले में भी LSG को आक्रामक शुरुआत मिली थी। पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद जॉश इंग्लिस और मिचेल मार्श ने पावरप्ले में मिलकर बिना विकेट खोए 83 रन जोड़ लिए थे। इसमें 49 रन अकेले इंग्लिस के थे। हालांकि इंग्लिस अर्धशतक बनाने के बाद नौवें ओवर में यश पुंजा का शिकार बने।
पुंजा ने इसके बाद निकोलस पूरन का भी शिकार किया लेकिन LSG एक बड़े स्कोर की ओर अग्रसर नज़र आ रही थी। पूरन जिस समय आउट हुए उस समय LSG ने 12.2 ओवर में स्कोरबोर्ड पर 151 रन जोड़ लिए थे। यहां से LSG के लिए 240 का स्कोर संभव लग रहा था लेकिन पारी के अंत तक मार्श के टिके रहने के बावजूद LSG स्कोरबोर्ड पर 220 रन ही जोड़ पाई।
कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली और वह रन आउट हो गए। इसके साथ ही मार्श भी अंतिम ओवर में 96 के स्कोर पर रन आउट हुए और वह T20 में दो बार 90s में आउट होने वाले मात्र दूसरे बल्लेबाज़ बने। उनसे पहले गेल 2010 और 2015 में 90s में आउट हो चुके हैं।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article ऑपरेशन दानव’ सफल: हत्या, फायरिंग और गैंगवार का आरोपी 10 हजार इनामी सीआईडी के शिकंजे में
Next Article 24 मई को राजस्थान में ‘संडेज ऑन साइकिल’ का महाअभियान, फिट इंडिया मूवमेंट से जुड़ेगी प्रदेश की पुलिस इकाइयाँ

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

दीपावली के बाद वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी सौगात, 15 करोड़ की लागत से सीतावाली फाटक अंडरपास तैयार
Jaipur
November 6, 2026
विक्की के प्रेसिडेंट डॉ विजय कुमार बासोतीया की केरल के राज्यपाल ओम माथुर से शिष्टाचार भेंट
Jaipur
November 5, 2026
राष्ट्रीय गौरव के दो ऐतिहासिक आयोजनों में गूंजेगी जयपुर के रविंद्र उपाध्याय की आवाज़
Jaipur
November 5, 2026
सीकर में 15 नवंबर को होगा ‘तारा छाई रात’ का भव्य आयोजन
Entertainment Jaipur
November 5, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

543463
Your IP Address : 18.97.9.169

You Might Also Like

एमएनआईटी जयपुर में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन
फर्जी कोर्ट सम्मन/वारंट से सावधान, साइबर ठगों का नया जाल: राजस्थान पुलिस की एडवाइजरी
उप निरीक्षक प्रतियोगी परीक्षा-2024: आरपीएससी से मेरिट सूची प्राप्त; अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों की सूची पुलिस वेबसाइट पर अपलोड
विश्व समानता दिवस की सार्थकता तभी जब महिलाएँ स्वयं धन कमाये- रूमा देवी
उत्तर पश्चिम रेलवे पर 69वां विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2024 का आयोजन
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account