By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Raj Media TimesRaj Media TimesRaj Media Times
Notification
Font ResizerAa
  • Home
  • आपणों जयपुर
    आपणों जयपुरShow More
    रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
    July 21, 2026
    उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
    July 21, 2026
    मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
    July 21, 2026
    टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
    July 21, 2026
    विकास, विरासत और विश्वास का मॉडल बनेंगे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
    July 21, 2026
  • देश
    देश
    देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए देखिये राज मीडिया टाइम्स
    Show More
    Top News
    एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा के खिलाफ दिए दिवालिया कार्यवाही शुरू करने का आदेश
    April 23, 2024
    भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार: ‘हिंसा का न करें महिमामंडन’
    May 8, 2024
    भारतवंशी जया बडिगा सैक्रामेंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त
    May 24, 2024
    Latest News
    देशभर में करोड़ों मोबाइल पर एकसाथ अलर्ट मैसेज आया, सायरन की आवाज सुनाई दी
    May 2, 2026
    प्रदेश में भीषण सर्दी का प्रकोप, 44 जिलों में स्कूल बंद
    January 6, 2026
    ‘सिनेमा के एक युग का अंत…’नहीं रहे बॉलीवुड के ‘ही-मैन’
    November 24, 2025
    धमाके से दहली दिल्ली, ब्लास्ट के बाद देशभर में हाई अलर्ट
    November 11, 2025
  • विदेश
    विदेशShow More
    ऊर्जा संकट, रोजगार और राजस्थान विकास पर मोदी का संबोधन, कहा- भारत चुनौतियों से नहीं रुकता, आगे बढ़ता है
    July 4, 2026
    सीआईडी राजस्थान की बड़ी कार्रवाई : पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI का फंडिंग एजेंट गिरफ्तार
    July 2, 2026
    32 वर्षों की कांग्रेस की विफलता पर भाजपा की निर्णायक जीत
    June 29, 2026
    हर दिन जियो मित्र ग्रुप ने की चार धाम यात्रा
    June 9, 2026
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ मार्को रूबियो का जयपुर दौरा: जयपुर प्रवास में दिखा अमेरिकी विदेश मंत्री का आत्मीय अंदाज, स्टाफ को कहा धन्यवाद
    May 26, 2026
  • मनोरंजन
    मनोरंजनShow More
    सिटी बाज़ार का मानसून फैशन फिएस्टा उत्साह, फैशन और मनोरंजन के साथ हुआ सफलतापूर्वक संपन्न
    July 20, 2026
    वीनस मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल बैंकॉक में
    July 20, 2026
    गुलाबी नगर में गूंजे रिमझिम के तराने
    July 13, 2026
    मिस राजस्थान 2026 में मेडिटेशन एक्सपोर्ट निर्मला सेवानी ने दिए टॉप फाइनलिस्ट को टिप्स
    July 2, 2026
    ब्यूटी क्वेस्ट भारत सीज़न- 2 की सैश सेरेमनी का भव्य आयोजन, फाइनलिस्ट्स ने शुरू किया सफलता का नया सफर
    July 1, 2026
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Reading: लोकसभा चुनाव- 2024 : मतगणना को लेकर काउंटडाउन शुरू, कल आएगा परिणाम
Share
Font ResizerAa
Raj Media TimesRaj Media Times
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • ई -पेपर
  • स्वास्थ्य
  • खेल
  • YouTube
  • Gallery
  • About Us
  • Contact
Search
  • आपणों जयपुर
  • देश
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • ई -पेपर
  • Gallery
  • YouTube
Follow US
  • Advertise
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Raj Media Times > Blog > Jaipur > लोकसभा चुनाव- 2024 : मतगणना को लेकर काउंटडाउन शुरू, कल आएगा परिणाम
Jaipurदेश

लोकसभा चुनाव- 2024 : मतगणना को लेकर काउंटडाउन शुरू, कल आएगा परिणाम

RMT network
Last updated: June 3, 2024 7:46 am
RMT network
Share
5 Min Read
SHARE

जयपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम कल आएंगे। इसे लेकर आज से काउंटडाउन शुरू हो गया है। इलेक्शन कमीशन के साथ सभी एजेंसियां अलर्ट मोड पर काम कर रही है। प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों के लिए 29 केंद्रों पर मतगणना होगी। मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मतगणना स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों को देखें तो 13 से 28 राउंड की मतगणना होगी। लोकसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, सबसे कम 20 राउंड टोंक-सवाई माधोपुर और सबसे अधिक 28 राउंड राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में होंगे। सबसे पहले टोंक-सवाई माधोपुर सीट का परिणाम आएगा।
प्रदेश में 53,128 मतदान केंद्रों पर हुए मतदान की मतगणना के लिए कुल 235 कक्ष होंगे। पोस्टल बैलट से डाले गए मतों की गणना के लिए 62 कक्ष होंगे। ईवीएम के मतों की गणना के लिए 2,713 टेबल्स और पोस्टल बैलेट एवं ईटीबीपीएस से डाले गए मतों की गणना के लिए 790 टेबल्स लगाई जाएंगी। विधानसभा क्षेत्रवार सबसे 10 और सर्वाधिक 20 टेबल्स लगाई जाएंगी।
मतगणना स्थलों पर रहेगी त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था..
मतगणना स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी। सुरक्षा घेरे का पहला स्तर मतगणना परिसर और परिसर के चारों ओर 100 मीटर की परिधि से शुरू होगी, द्वितीय स्तर और मध्य घेरा मतगणना परिसर के गेट पर होगा। इसका संचालन सशस्त्र पुलिस द्वारा किया जाएगा। तीसरा स्तर और सबसे भीतरी घेरा मतगणना हॉल के दरवाजे पर होगा। इसका संचालन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल द्वारा किया जाएगा। आयोग के निर्देशानुसार, रिटर्निंग अधिकारी किसी भी राजनीतिक व्यक्ति, मंत्री या वरिष्ठ अधिकारी से निर्देश प्राप्त नहीं करेंगे और न ही किसी तरह का पक्षपात करेंगे। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए वैध प्राधिकार-पत्र होने के बावजूद यदि आरओ को मतगणना हॉल में किसी व्यक्ति की उपस्थिति के बारे में उचित संदेह है, तो वह उसकी तलाशी ले सकेगा। किसी भी व्यक्ति को बिना अनुमति के कमरे में प्रवेश करने या छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
3,550 माइक्रो ऑब्जर्वर, 1,200 एआरओ किए गए नियुक्त..
ईवीएम की मतगणना टेबल पर काउंटिंग सुपरवाईजर, काउंटिंग असिस्टेंट, काउंटिंग स्टाफ तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर रहेंगे। इसी प्रकार, पोस्टल बैलेट की गणना टेबल पर एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी, एक काउंटिंग सुपरवाईजर, दो काउंटिंग असिस्टेंट तथा एक माइक्रो ऑब्जर्वर मौजूद रहेंगे। मतगणना टेबल पर अभ्यर्थी के काउंटिंग एजेंट भी रहेंगे। मतगणना टेबल्स के लिए करीब 3,550 माइक्रो ऑब्जर्वर और 1,200 से अधिक सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नियुक्त किए गए हैं।
मतगणना प्रक्रिया की 360 डिग्री वीडियोग्राफी..
मतगणना से पहले सभी सीयू, वीवीपैट मशीनों और संबंधित दस्तावेजों को स्ट्रॉन्ग रूम से लेकर काउंटिंग हॉल तक लाने और मतगणना पश्चात वापस स्ट्रॉन्ग रूम तक ले जाने की वीडियोग्राफी होगी। इस अवधि की सीसीटीवी कवरेज उम्मीदवार अथवा उनके एजेंट मतगणना हॉल में टीवी या मॉनिटर पर देख सकेंगे। काउंटिंग हॉल में संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की 360 डिग्री सीसीटीवी कैमरा या वीडियोग्राफी से मय दिनांक और समय की मोहर के साथ कवरेज की जाएगी।
लोकसभा क्षेत्रवार अधिकतम राउंड…
गंगानगर : 21
बीकानेर : 21
चूरू : 22
झुंझुनूं : 26
सीकर : 21
जयपुर ग्रामीण : 22
जयपुर : 21
अलवर : 21
भरतपुर : 21
करौली-धौलपुर : 23
दौसा : 21
टोंक-सवाई माधोपुर : 20
अजमेर : 21
नागौर : 22
पाली : 23
जोधपुर : 24
बाड़मेर : 23
जालोर : 25
उदयपुर : 23
बांसवाड़ा : 27
चित्तौड़गढ़ : 23
राजसमंद : 28
भीलवाड़ा : 23
कोटा : 24
झालावाड़-बारां : 26
3.72 लाख से अधिक पोस्टल बैलेट..
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से कुल 3,72,179 मत डाले गए हैं। होम वोटिंग के तहत 85 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग तथा आवश्यक सेवाओं से जुड़े मतदाताओं द्वार कुल 75,554 और चुनाव ड्यूटी में कार्यरत कार्मिकों द्वारा कुल 2,26,470 मत डाले गए हैं। साथ ही, 26 मई तक कुल 70,155 सेवा मतदाताओं के इलेक्ट्रॉनिकली पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं।
मतगणना केंद्रों पर गर्मी से बचाव के इंतजाम
गर्मी को देखते हुए सभी 29 मतगणना केन्द्रों पर कूलिंग की व्यवस्था की गई है। मतगणना कार्मिकों और काउंटिंग एजेंट्स की सुविधा के लिए प्रत्येक मतगणना कक्ष में शीतल पेयजल, मेडिकल किट तथा कूलर की व्यवस्था की गई है।

TAGGED:Jaipur

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article एक दिन में तीन डिग्री गिरा तापमान, उमस ने बढ़ाई परेशान
Next Article जयपुर में संगीत और साहित्य का महोत्स

Stay Connected

235.3kFollowersLike
69.1kFollowersFollow
11.6kFollowersPin
56.4kFollowersFollow
136kSubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

रामगढ़ बांध पुनर्जीवन पर हाईकोर्ट सख्त, 23 जुलाई को अधिकारियों को तलब
Jaipur
July 21, 2026
उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे सुरक्षा बल ने उल्लेखनीय कार्य कर रेल संपत्ति और रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की
Jaipur
July 21, 2026
मालपुरा में तिलहन, खाद्य तेल एवं रिफाइंड चीनी कारोबार में करोड़ों के संदिग्ध कर अपवंचन का खुलासा
Jaipur
July 21, 2026
टोक्यो,जापान में गूंजा ‘रॉयल राजस्थान’, टूरिज्म प्रमोशन रोड शो से जापानी पर्यटकों को दिया राजस्थान आने का न्यौता
Jaipur
July 21, 2026

Advertise

  • Advertise with us
  • Newsletters
  • Deal
//

We influence 2 million users and are the leading business and technology news network in Rajasthan.

Total Website Visitors

457898
Your IP Address : 216.73.217.19

You Might Also Like

“Aravali Fashion Show” राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ा फैशन प्लेटफॉर्म
कृषि में निवेश से मशीनीकरण और उत्पादकता बढ़ेगी- अध्यक्ष, राजस्थान किसान आयोग
मुख्यमंत्री ने 30 मार्च, 2025 को नव संवत् चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ‘राजस्थान दिवस’ के अवसर पर सप्ताह भर वृहद् स्तर पर धूमधाम के साथ आयोजन की घोषणा
कार्यकारी समिति की बैठक: निर्माण कार्यो का थर्ड पार्टी होगा इनसपेक्शन
दीपावली से पूर्व होगी शहर की सभी सड़कों की मरम्मत- देवनानी
Raj Media TimesRaj Media Times
Follow US
© 2024 Raj Media Times. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account